1
00:00:06,382 --> 00:00:10,852
जिस तरह क्लाइनर का गला काटा गया,
साफ़ पता चलता है कि वे वेनेज़ुएला से थे।
2
00:00:12,847 --> 00:00:16,137
- तुम्हें यह कैसे पता?
- वेनेज़ुएला बटरफ़्लाई तरीके से काटा।
3
00:00:16,142 --> 00:00:18,982
दम घुटने के साथ-साथ, खून बह जाता है,
4
00:00:18,978 --> 00:00:20,648
अपने ही खून में डूब जाते हैं।
5
00:00:21,647 --> 00:00:25,687
वेनेज़ुएला में क्लाइनर का कोई तो होगा।
जिसके साथ वह काम कर रहा था।
6
00:00:25,693 --> 00:00:26,903
या फिर उसके लिए।
7
00:00:26,986 --> 00:00:29,946
जो इस झमेले से खुश नहीं है।
8
00:00:29,947 --> 00:00:33,657
जिसमें इतनी ताकत है कि उसे मार सके
जो लगा कि इस सब के पीछे था।
9
00:00:33,743 --> 00:00:36,373
एक समझदार,
लंबे-चौड़े आदमी ने कभी मुझसे कहा था,
10
00:00:36,454 --> 00:00:38,714
"किसी आवारा कुत्ते को तब तक न मारो,
11
00:00:38,706 --> 00:00:41,746
"जब तक पता न हो कि
दूसरा उतना ही खूँखार कुत्ता है।"
12
00:00:41,751 --> 00:00:44,501
इस काम का आदेश
वेनेज़ुएला से दिया गया होगा?
13
00:00:44,587 --> 00:00:45,837
हो सकता है।
14
00:00:46,297 --> 00:00:48,667
आप आखिरी बार चोरी से कब घुसे थे?
15
00:00:48,758 --> 00:00:50,378
क्लाइनर के आंगन में?
16
00:00:50,468 --> 00:00:53,138
नेतृत्व बदलने से गलतियाँ हो सकती हैं।
17
00:00:53,137 --> 00:00:55,307
जब ऐसा होगा, मैं देखना चाहूँगा।
18
00:00:56,474 --> 00:00:59,484
हमें एक गाड़ी चाहिए,
मेरी वाली को हर कोई पहचानता है,
19
00:00:59,477 --> 00:01:01,517
बेंट्ली सभी की नज़रों में आ जाती है।
20
00:01:01,604 --> 00:01:03,234
मैं देख लूँगा।
21
00:01:05,316 --> 00:01:06,726
स्टेशन से है।
22
00:01:06,734 --> 00:01:09,074
कीचड़ फैल गया है।
23
00:01:09,153 --> 00:01:12,453
कीचड़? खुलकर गाली दीजिए, फ़िन्ली।
24
00:01:13,699 --> 00:01:18,659
रीचर
25
00:01:26,712 --> 00:01:29,382
सभी स्वेच्छाकर्मी फ़ोन पर लग जाएँ।
26
00:01:29,465 --> 00:01:31,925
स्टीवनसन, क्लाइनर के वहाँ जाने वाले
27
00:01:31,926 --> 00:01:34,926
ट्रैफ़िक कैमरों से सुरक्षा फ़ुटेज निकालो।
28
00:01:34,929 --> 00:01:38,469
और गूगल सैटेलाइट से
कुछ पता करने की कोशिश करो।
29
00:01:38,474 --> 00:01:41,234
गूगल उस तरह से काम नहीं करता।
30
00:01:41,227 --> 00:01:44,727
मारग्रेव की जनता पागल हुई जा रही है।
जाकर करो!
31
00:01:44,814 --> 00:01:46,864
- जी, सर।
- ए, बेकर।
32
00:01:46,941 --> 00:01:49,071
एक बयान तैयार करते हैं,
33
00:01:49,068 --> 00:01:53,198
"हम अभी भी
जानकारी इकट्ठा करने में लगे हैं...
34
00:01:54,698 --> 00:01:57,078
"वगैरह, वगैरह।"
35
00:01:58,244 --> 00:02:02,124
हम जो भी कर रहे थे, मॉरिसन मामले को लेकर,
उस सब पर रोक लग गई है।
36
00:02:02,206 --> 00:02:03,916
- वह कहाँ मिले?
- दफ़्तर में।
37
00:02:03,916 --> 00:02:06,496
- आज सुबह सेक्रेटरी को उनकी लाश मिली।
- अच्छा।
38
00:02:06,502 --> 00:02:09,092
प्रांत की फ़ॉरेंसिक टीम
वहाँ पहुँच गई होगी?
39
00:02:09,088 --> 00:02:11,338
- उन्हें कुछ मिला?
- अभी तक कुछ नहीं।
40
00:02:11,340 --> 00:02:13,180
मैं वहाँ जाता हूँ।
41
00:02:13,259 --> 00:02:16,429
तुम्हें अभी भी लगता है
कि मेरे पिता दोषी हैं, कमीने आदमी?
42
00:02:16,512 --> 00:02:19,772
- आराम से!
- मुझे हाथ मत लगाओ!
43
00:02:19,849 --> 00:02:23,099
हालात को ध्यान में रखते हुए,
मैं तुम्हें दोबारा मौका दूँगा।
44
00:02:23,102 --> 00:02:25,022
पर दोबारा हाथ चलाने की कोशिश की,
45
00:02:25,104 --> 00:02:28,234
इसका नतीजा कुछ और ही होगा।
46
00:02:30,150 --> 00:02:32,280
- कमीने...
- नहीं! शांत हो जाओ!
47
00:02:32,278 --> 00:02:34,488
तुमने मेरे पिता पर हत्या का आरोप लगाया।
48
00:02:34,572 --> 00:02:37,282
तुमने उस आदमी के नाम पर
कीचड़ उछालने की कोशिश की
49
00:02:37,283 --> 00:02:40,043
जिसने इस समाज को देने के अलावा
कुछ नहीं किया!
50
00:02:40,119 --> 00:02:43,159
पता है कि तुम भावुक हो
और मुझे भी उसका अफ़सोस है, केजे।
51
00:02:43,247 --> 00:02:46,377
पर मैंने इस शहर में
अपने काम के अलावा कुछ नहीं किया।
52
00:02:46,375 --> 00:02:48,375
भाड़ में जा, मौकापरस्त।
53
00:02:49,128 --> 00:02:50,548
अब, मेरे दफ़्तर में चलो!
54
00:02:56,844 --> 00:02:59,104
तुम थोड़ा टहल आओ।
55
00:02:59,096 --> 00:03:01,766
और जब तक मामला ठंडा नहीं होता,
56
00:03:01,849 --> 00:03:03,889
तुरंत मौका ए वारदात पर मत जाना।
57
00:03:03,893 --> 00:03:08,193
आपने चीफ़ डिटेक्टिव को मौका ए वारदात के
ठंडा होने तक रुकने को कहा?
58
00:03:08,272 --> 00:03:10,272
मैंने उसे कुछ देर रुकने को कहा।
59
00:03:10,274 --> 00:03:13,194
तुमने इस शहर के धर्म-पिता पर
हत्या का आरोप लगाया,
60
00:03:13,277 --> 00:03:16,527
फिर पता चला कि बाकियों की तरह,
वह भी इसका शिकार हो गया।
61
00:03:16,614 --> 00:03:19,704
इस समय लोगों के दिलों में
तुम्हारे लिए सदिच्छा नहीं है।
62
00:03:19,700 --> 00:03:21,160
तुम पर एहसान कर रहा हूँ।
63
00:03:21,160 --> 00:03:25,750
तो, चुपचाप बैठो,
मैं जल्द ही तुम्हें वापस बुलाऊँगा।
64
00:03:44,391 --> 00:03:47,601
- कमाल की गाड़ी है।
- मुझे मंज़िल तक पहुँचा देती है।
65
00:03:47,603 --> 00:03:51,153
सच कहूँगा, मुझे ब्रिटिश गाड़ियों की
खास समझ नहीं है।
66
00:03:51,148 --> 00:03:52,978
खिड़कियों को काला करवाना है।
67
00:03:53,776 --> 00:03:55,356
कम से कम तीन दिन लगेंगे।
68
00:03:55,361 --> 00:03:58,861
- तो फिर मुझे कोई दूसरी गाड़ी चाहिए।
- हम ऐसे गाड़ियाँ नहीं देते।
69
00:04:01,450 --> 00:04:02,740
पक्का?
70
00:04:08,374 --> 00:04:11,464
तब तक मेरी गाड़ी रख सकते हो।
71
00:04:12,544 --> 00:04:16,094
बेंट्ली नहीं है,
पर तुम्हें मंज़िल तक पहुँचा देगी।
72
00:04:17,549 --> 00:04:19,339
बिल्कुल चलेगी।
73
00:04:29,937 --> 00:04:31,687
वैसे मैं रोमा लेता हूँ।
74
00:04:31,689 --> 00:04:33,899
और ये अभी कच्चे हैं।
75
00:04:33,983 --> 00:04:36,653
शायद अगले हफ़्ते,
अच्छे सैंडविच में काम आएँ।
76
00:04:41,949 --> 00:04:43,869
आपने यह कैसे किया, मिस्टर मोज़्ली?
77
00:04:45,035 --> 00:04:49,955
- क्या?
- यहाँ रहना। मारग्रेव में।
78
00:04:50,582 --> 00:04:53,422
आपको कभी यह नहीं लगा
कि कहीं और ज़्यादा आसान होगा?
79
00:04:53,419 --> 00:04:56,129
सोचा? मुझे पता था।
80
00:04:57,297 --> 00:04:58,297
तो, रुके क्यों?
81
00:05:00,134 --> 00:05:03,144
मेरा परिवार क्लाइनर परिवार से,
टील के परिवार से
82
00:05:03,137 --> 00:05:08,267
काफ़ी पहले से, और मिस रॉस्को के
रिश्तेदारों के ज़माने से यहाँ रहता था।
83
00:05:08,267 --> 00:05:12,897
मैं किसी को यह मौका क्यों दूँ
कि वह मुझे मेरे शहर से बाहर निकाले?
84
00:05:12,980 --> 00:05:17,110
मैं और मेरी बहन सिर्फ़ ताबूतों में
यहाँ से बाहर जाएँगे।
85
00:05:17,109 --> 00:05:20,819
तब भी,
हम मारग्रेव कब्रिस्तान में ही होंगे।
86
00:05:20,821 --> 00:05:24,661
सवाल यह नहीं कि मैं अभी तक यहाँ क्यों हूँ।
87
00:05:24,742 --> 00:05:27,242
सवाल यह है कि तुम यहाँ किस लिए आए।
88
00:05:27,244 --> 00:05:32,674
मारग्रेव हार्वर्ड स्क्वेयर से
काफ़ी दूर है, डिटेक्टिव।
89
00:05:34,043 --> 00:05:36,173
रीचर ने भी मुझसे यही पूछा था।
90
00:05:37,004 --> 00:05:38,464
तुमने उससे क्या कहा?
91
00:05:39,715 --> 00:05:41,505
वही जो आपसे कहने वाला हूँ।
92
00:05:43,302 --> 00:05:45,682
आपको इससे कोई मतलब नहीं।
93
00:05:51,685 --> 00:05:54,555
अगली बार रोमा लाना।
94
00:05:56,023 --> 00:05:57,323
लाऊँगा।
95
00:06:13,791 --> 00:06:16,091
- यह सब खत्म है?
- नहीं।
96
00:06:16,085 --> 00:06:17,795
पर मदद के लिए किसी को लाया हूँ।
97
00:06:20,881 --> 00:06:23,721
- रॉस्को। मारग्रेव की याद आ गई।
- हैलो।
98
00:06:23,801 --> 00:06:25,341
तुम ठीक तो हो?
99
00:06:27,012 --> 00:06:28,722
मुश्किल से खुद को संभाल रही हूँ।
100
00:06:30,015 --> 00:06:32,265
तुम्हें सेटलर्स ऑफ़ कटैन तो
खेलना आता होगा?
101
00:06:32,351 --> 00:06:35,021
- यहाँ बोर्डगेम सेंट्रल चल रहा है।
- अच्छी बात है।
102
00:06:35,104 --> 00:06:37,734
- उलझाकर रख रही हो।
- अभी के लिए। ये डरी हुई हैं।
103
00:06:37,815 --> 00:06:39,475
मतलब, मैं भी डरी हुई हूँ।
104
00:06:39,900 --> 00:06:42,320
मैं तो भूल ही गई। आपके लिए पानी लाती हूँ।
105
00:06:42,319 --> 00:06:44,029
शुक्रिया।
106
00:06:44,822 --> 00:06:46,662
इसका बुरा हाल है।
107
00:06:48,450 --> 00:06:51,330
यहाँ कभी एक गवाह को रखा गया था।
108
00:06:51,328 --> 00:06:53,538
दरवाज़े मज़बूत हैं, अलार्म अच्छा है।
109
00:06:53,539 --> 00:06:55,119
पर सूझ-बूझ से काम लेना।
110
00:06:55,124 --> 00:06:58,094
किसी तरह का खतरा महसूस हो तो
परिवार को लेकर भागना।
111
00:06:58,210 --> 00:06:59,290
जाने दो, बेटा।
112
00:07:00,045 --> 00:07:03,835
अच्छा। मैं चलता हूँ।
कुछ दिनों में बात होगी।
113
00:07:03,841 --> 00:07:06,051
कोई बात नहीं, मुझे जाना है।
114
00:07:06,135 --> 00:07:07,585
अब, नियम क्या हैं?
115
00:07:07,678 --> 00:07:11,518
दोनों ताले बंद, सोते समय बत्ती नहीं जलेगी,
और आग नहीं जलानी है।
116
00:07:11,515 --> 00:07:13,225
सब ठीक हो जाएगा।
117
00:07:15,144 --> 00:07:16,564
शुक्रिया।
118
00:07:18,272 --> 00:07:20,402
आपने जो कुछ किया, उसका शुक्रिया।
119
00:07:20,399 --> 00:07:22,439
यह अच्छी तरह हिफ़ाज़त करेगी।
120
00:08:07,863 --> 00:08:11,073
सूखा मांस? ऐसी बंद जगह में?
121
00:08:11,158 --> 00:08:13,578
प्रोटीन, आयरन, ज़िंक।
122
00:08:13,577 --> 00:08:15,577
खून में इन्सुलिन नहीं बढ़ाता।
123
00:08:16,788 --> 00:08:18,078
सूखा मांस बहुत पसंद है।
124
00:08:21,293 --> 00:08:23,463
नियली ने मुझे अच्छी चीज़ें खाना सिखाया।
125
00:08:31,345 --> 00:08:34,175
तो, नियली। वह तुम्हारी दोस्त है?
126
00:08:35,307 --> 00:08:39,097
- हमने 110 में एकसाथ काम किया था।
- तो, वह दोस्त है।
127
00:08:39,186 --> 00:08:42,606
- आप उसे वह कह सकते हैं।
- मैंने उसे वही कहा।
128
00:08:42,606 --> 00:08:45,776
- तुम उसे वह क्यों नहीं कहते?
- मैं उसे नियली कहता हूँ।
129
00:08:52,491 --> 00:08:54,331
तो वन-टेंथ का क्या माजरा है?
130
00:08:54,743 --> 00:08:56,043
लंबी कहानी है।
131
00:08:57,829 --> 00:08:59,119
तुम्हें कहीं जाना है?
132
00:09:03,126 --> 00:09:06,916
फ़ौज ने मुझे अपनी
विशेष जाँच टुकड़ी तैयार करने की इजाज़त दी।
133
00:09:06,922 --> 00:09:10,632
पेंटागन को लगा कि वह नाकाम हो जाएगी,
इसलिए मुझे ज़िम्मेदारी सौंपी।
134
00:09:10,634 --> 00:09:13,104
- हम नौ लोग थे।
- बाकी कहाँ हैं?
135
00:09:13,095 --> 00:09:14,295
मुझे कुछ नहीं पता।
136
00:09:14,388 --> 00:09:16,348
- तुम लोग करीब नहीं थे?
- बहुत करीब थे।
137
00:09:17,349 --> 00:09:18,979
साथ में काफ़ी कुछ झेला।
138
00:09:20,143 --> 00:09:22,733
- पर वह फ़ौज की बात थी।
- और अब?
139
00:09:24,648 --> 00:09:26,108
मैं फ़ौज में नहीं हूँ।
140
00:09:36,076 --> 00:09:38,156
सालों तक अपने भाई से खास बात नहीं हुई।
141
00:09:38,245 --> 00:09:40,615
फ़ौज के अपने दोस्तों से संपर्क नहीं रखा।
142
00:09:40,706 --> 00:09:42,786
लोगों को आसानी से कैसे भुला देते हो?
143
00:09:43,458 --> 00:09:45,998
- यह अच्छी बात नहीं है।
- आपसे जो बात कर रहा हूँ।
144
00:09:46,003 --> 00:09:47,923
यह सब छोड़िए, फ़िन्ली।
145
00:09:48,005 --> 00:09:50,295
इतनी देर तक कोई अंगूठी संभालकर नहीं रखता।
146
00:09:54,678 --> 00:09:56,388
मेरी पत्नी मर चुकी है।
147
00:09:58,932 --> 00:10:02,312
वह मर चुकी है
और मैं यह अंगूठी पहनना नहीं छोड़ सकता।
148
00:10:02,311 --> 00:10:03,981
आपने मुझसे यह नहीं कहा था।
149
00:10:03,979 --> 00:10:06,359
मैंने तुमसे इतना कहा कि उसका नाम शैरन था।
150
00:10:06,440 --> 00:10:09,150
यह कभी नहीं कहा कि
हमारे तलाक को लेकर तुम सही थे।
151
00:10:09,151 --> 00:10:12,201
- आपने मुझे टोका क्यों नहीं?
- मैं किसी को नहीं टोकता।
152
00:10:13,030 --> 00:10:14,870
मुझे किसी की दया नहीं चाहिए।
153
00:10:16,533 --> 00:10:19,293
हर कोई बस यह मान लेता है
कि मेरे जैसा आदमी,
154
00:10:20,829 --> 00:10:23,749
खड़ूस, अपने हिसाब से चलने वाला...
155
00:10:23,749 --> 00:10:26,339
- नाक में दम करने वाला।
- नाक में दम करने वाला।
156
00:10:28,211 --> 00:10:30,801
उन्हें ऐसा लगता है कि वह मुझे छोड़ गई।
157
00:10:33,592 --> 00:10:35,092
इसी वजह से बॉस्टन से चले आए?
158
00:10:37,971 --> 00:10:42,641
आप ऐसे शहर में रहने की कोशिश करते हैं
जहाँ हर तरफ़
159
00:10:42,726 --> 00:10:44,346
आपके प्यार की यादें जुड़ी हों।
160
00:10:45,062 --> 00:10:50,152
हर रेस्तरां, हर मोड़, वह सब चुभने लगता है।
161
00:10:52,194 --> 00:10:55,994
- इस बात की याद कि कैसे उसे निराश किया।
- आप खुद से यही कहते हैं?
162
00:10:56,073 --> 00:11:00,623
मैंने उससे वादा किया था कि उसे ठीक
करने के लिए ज़मीन-आसमान एक कर दूँगा।
163
00:11:05,874 --> 00:11:08,254
अब मैं हर महीने मोबाइल का बिल भरता हूँ,
164
00:11:09,378 --> 00:11:11,708
ताकि वॉइसमेल पर उसकी आवाज़ सुन सकूँ।
165
00:11:12,130 --> 00:11:16,050
सिगरेट छोड़ना चाहते हैं,
और सिगरेट की दुकान के ऊपर रहते हैं,
166
00:11:16,051 --> 00:11:18,761
जॉर्जिया की गर्मियों में
ऊन का सूट पहनकर घूमते हैं
167
00:11:18,762 --> 00:11:20,812
और यहाँ वीराने में नौकरी ले ली।
168
00:11:20,806 --> 00:11:24,886
अपनी पत्नी को न बचा पाने के लिए,
खुद को एक तरह से सज़ा दे रहे हैं?
169
00:11:24,893 --> 00:11:26,653
ऐसा ही कुछ है।
170
00:11:32,067 --> 00:11:34,027
यह बेवकूफ़ी है।
171
00:11:34,111 --> 00:11:36,951
और अगर आप सच में ऐसा सोचते हैं,
तो आप बेवकूफ़ हैं।
172
00:11:38,115 --> 00:11:39,365
भाड़ में जाओ।
173
00:11:40,784 --> 00:11:43,874
गाली देते हैं तो अच्छा लगता है।
और ज़्यादा देनी चाहिए।
174
00:11:45,038 --> 00:11:46,828
दो बार भाड़ में जाओ।
175
00:11:55,090 --> 00:11:56,720
कुछ तो हो रहा है।
176
00:12:07,602 --> 00:12:09,902
क्लाइनर की हत्या को 24 घंटे भी नहीं हुए।
177
00:12:09,980 --> 00:12:12,320
अब उसका भतीजा सामान पहुँचा रहा है?
178
00:12:13,400 --> 00:12:17,650
कोस्ट गार्ड की नाकाबंदी के चलते,
नकली नोटों की कमी सी है।
179
00:12:17,654 --> 00:12:18,954
तनाव बढ़ा हुआ है।
180
00:12:18,947 --> 00:12:21,867
खरीददारों को नकली नोट चाहिए।
181
00:12:21,867 --> 00:12:24,197
यह ट्रक शायद उससे भरा हो सकता है।
182
00:12:25,620 --> 00:12:27,370
पता करते हैं।
183
00:12:30,208 --> 00:12:32,748
हे भगवान, यह तो आधी रात हो गई है।
184
00:12:32,836 --> 00:12:36,256
तुम दोनों दाँत साफ़ कर लो,
एक बार फिर से खेल सकते हैं।
185
00:12:38,216 --> 00:12:41,176
एक बार फिर से? ये लोग थकती नहीं?
186
00:12:41,178 --> 00:12:43,428
इन्हें जगाए रखने की कोशिश कर रही हूँ।
187
00:12:43,430 --> 00:12:46,850
सोते ही बुरे सपने आने लगते हैं।
इन्हें पिता की याद आती है।
188
00:12:47,809 --> 00:12:49,389
मुझे भी बुरे सपने आते थे।
189
00:12:50,729 --> 00:12:55,279
मैंने भी बचपन में अपने पिता को खो दिया।
190
00:12:55,275 --> 00:12:58,235
- उन्हें और माँ, दोनों को।
- हे भगवान, क्या हुआ था?
191
00:12:58,320 --> 00:12:59,610
गाड़ी दुर्घटना में।
192
00:13:01,031 --> 00:13:03,991
मैं पीछे थी। मेरा बचना चमत्कार था।
193
00:13:03,992 --> 00:13:05,372
बहुत गलत हुआ।
194
00:13:08,622 --> 00:13:14,252
बाद में, जब मैं अस्पताल में थी, मेरी नानी
मुझे हैरी पॉटर पढ़कर सुनाया करती थीं।
195
00:13:14,336 --> 00:13:16,706
क्योंकि हैरी को भी यही कहा जाता है।
196
00:13:16,713 --> 00:13:18,223
पर असल में,
197
00:13:18,215 --> 00:13:21,005
उसे बचाने की कोशिश में
जादूगर मारे जाते हैं
198
00:13:21,009 --> 00:13:23,389
ताकि यह दुनिया एक बेहतर जगह बन सके।
199
00:13:23,970 --> 00:13:27,350
इसलिए, खुद से झूठ कहती और
मान लेती कि मेरे माँ-बाप जादूगर थे
200
00:13:27,349 --> 00:13:29,479
जो यही करते-करते मारे गए।
201
00:13:29,476 --> 00:13:31,516
और तुम उनके जैसी बनना चाहती थी।
202
00:13:32,604 --> 00:13:34,154
इसलिए पुलिस की नौकरी ली?
203
00:13:35,982 --> 00:13:37,442
मैं यही चाहती थी।
204
00:13:42,405 --> 00:13:44,485
उनके साथ अच्छा ही होगा।
205
00:13:44,491 --> 00:13:48,451
बच्चे मज़बूत होते हैं और उनकी किस्मत
अच्छी है जो तुम उनके साथ हो।
206
00:13:51,331 --> 00:13:52,751
शुक्रिया।
207
00:13:59,339 --> 00:14:01,969
क्या बात है? क्या दिखाई दे रहा है?
208
00:14:05,053 --> 00:14:06,103
धत्।
209
00:14:07,514 --> 00:14:11,524
लड़कियों को जूते पहनाओ और तहखाने के
दरवाज़े के पास इंतज़ार करो।
210
00:14:14,604 --> 00:14:18,364
मेरी चीख सुनी तो
जंगल की ओर भागना और रुकना मत।
211
00:14:20,068 --> 00:14:22,858
और हम टेनसी में पहुँच गए।
212
00:14:22,946 --> 00:14:26,116
बंदा पेशाब करने तक के लिए नहीं रुका।
213
00:14:28,243 --> 00:14:30,913
ए, पीछे रहो, तुम ज़्यादा पास जा रहे हो।
214
00:14:30,996 --> 00:14:32,246
मैं ठीक हूँ।
215
00:14:32,247 --> 00:14:35,077
तुम्हें सामान्य से
और थोड़ा पीछे रहना होगा।
216
00:14:35,083 --> 00:14:36,633
मेरी दूरी एकदम ठीक है।
217
00:14:36,710 --> 00:14:39,170
तुम ग्रैंड कैरवैन के जिराफ़ हो। पीछे रहो।
218
00:14:39,254 --> 00:14:41,634
पता है, मैंने कितनी बार
किसी का पीछा किया है?
219
00:14:41,715 --> 00:14:44,375
मुझे नहीं लगता कि उतनी बार किया है।
220
00:14:44,384 --> 00:14:46,514
अपना सूट पहनकर चुपचाप बैठो।
221
00:14:50,640 --> 00:14:53,100
बस भी करो,
और ब्लूज़ गाना बर्दाश्त नहीं होगा।
222
00:14:53,101 --> 00:14:55,101
यह टी-बोन वॉकर है।
223
00:14:55,103 --> 00:14:59,023
एक बहुत ही खास
अफ़्रीकी-अमरीकी कला के संस्थापक।
224
00:14:59,024 --> 00:15:01,114
मुझे लगा कि टी-बोन गोरे थे।
225
00:15:01,109 --> 00:15:04,569
टी-बोन बर्नेट गोरे थे। वॉकर अश्वेत थे।
226
00:15:04,571 --> 00:15:06,201
छोड़ो भी, फ़िन्ली।
227
00:15:06,281 --> 00:15:08,531
नहीं, कुछ और ज़रूर होगा।
228
00:15:08,617 --> 00:15:10,697
देखें कि यहाँ क्या है।
229
00:15:11,411 --> 00:15:14,081
नहीं।
230
00:15:16,708 --> 00:15:18,338
यह लो।
231
00:15:23,214 --> 00:15:26,094
किसी भी रॉक गाने की
आज तक की सबसे बढ़िया शुरुआत।
232
00:15:37,520 --> 00:15:39,940
क्या कर रहे हैं?
233
00:15:41,191 --> 00:15:44,741
सच में, गोरों को उनका अधिकार नहीं मिला,
वे रॉक में माहिर हैं।
234
00:15:50,533 --> 00:15:53,663
- वह कतार बदल रहा है, सामने निकास है।
- अच्छा।
235
00:16:39,999 --> 00:16:41,209
धत्!
236
00:16:50,009 --> 00:16:51,049
भागो!
237
00:17:19,664 --> 00:17:22,464
बच्चो, यहाँ आओ। यहाँ।
238
00:17:22,459 --> 00:17:25,249
झाड़ी में नीचे उतरो। छुप जाओ।
239
00:17:25,253 --> 00:17:27,463
- मैं उन्हें दूसरी ओर ले जाऊँगी।
- नहीं।
240
00:17:27,464 --> 00:17:29,134
हाँ! करो!
241
00:17:29,132 --> 00:17:31,932
यहाँ से पूरब की ओर,
पास में ही एक अग्नि मार्ग है।
242
00:17:32,010 --> 00:17:34,930
पहले मील के पत्थर पर मुझसे मिलना। छुप जाओ।
243
00:17:36,389 --> 00:17:37,769
हिलना मत।
244
00:18:54,926 --> 00:18:55,926
मेरी आँखें!
245
00:19:10,692 --> 00:19:14,952
लंबा सफ़र था, भावुक दिन था।
यह दो मिनट में सो जाएगा।
246
00:19:21,953 --> 00:19:23,163
और वह आदमी?
247
00:19:27,542 --> 00:19:29,002
मैं कोई चील हूँ क्या?
248
00:19:36,009 --> 00:19:37,259
आधा नींद में है।
249
00:19:37,260 --> 00:19:41,060
वैसे भी, मानीटर के चलते,
उसे पार्किंग वाली जगह दिखाई नहीं दे रही।
250
00:19:43,683 --> 00:19:45,563
चलके करते हैं।
251
00:19:49,314 --> 00:19:51,154
नज़र रखना, मैं ताला खोलूँगा।
252
00:19:51,149 --> 00:19:53,359
दरवाज़ा खोला तो शोर होगा।
253
00:19:53,443 --> 00:19:56,403
- मेरे पास एक अच्छा उपाय है।
- तुम क्या करोगे?
254
00:19:56,404 --> 00:20:00,534
वज़न कम करने के लिए, ट्रक के ऊपरी हिस्से
पतले विनाइल से बने हैं।
255
00:20:21,804 --> 00:20:23,014
धीरे!
256
00:20:36,319 --> 00:20:37,199
रीचर!
257
00:20:38,947 --> 00:20:40,027
रीचर!
258
00:20:42,200 --> 00:20:43,030
क्या?
259
00:22:30,516 --> 00:22:34,646
मैं टेनसी प्राधिकारियों को फ़ोन करता हूँ,
एक घंटे में इसे ज़ब्त कर लेंगे।
260
00:22:34,729 --> 00:22:37,269
कोई फ़ायदा नहीं। ट्रक खाली है।
261
00:22:44,697 --> 00:22:48,157
जो कुछ हो रहा है, अगर तुम्हें कुछ भी
समझ आ रहा है तो बताओ।
262
00:22:48,159 --> 00:22:51,159
हमने गलत समझा।
वह पैसा बाहर नहीं निकाल रहा था।
263
00:22:51,162 --> 00:22:55,332
घंटों तक गाड़ी चलाकर कुछ न
पहुँचाने के अलावा, वह क्या कर रहा है?
264
00:22:55,333 --> 00:22:57,713
मुझे नहीं पता। पर जो को पता था।
265
00:22:59,170 --> 00:23:01,260
जो अब हमारी मदद नहीं कर सकता, रीचर।
266
00:23:02,465 --> 00:23:05,085
हम उन लोगों से बात करेंगे
जो जो की मदद कर रहे थे।
267
00:23:05,093 --> 00:23:07,433
- प्रोफ़ेसर लोग।
- वे पहुँच से बाहर हैं।
268
00:23:07,512 --> 00:23:11,142
नहीं। वे कुछ घंटे पहले पहुँच गए होंगे।
269
00:23:11,224 --> 00:23:14,484
तुम्हें कैसे पता?
तुमने तो घड़ी भी नहीं देखी।
270
00:23:14,477 --> 00:23:16,187
पौ फटने ही वाली है,
271
00:23:16,187 --> 00:23:18,727
- तो एक मैसेज छोड़ देते हैं... -हैलो?
272
00:23:19,816 --> 00:23:21,976
हैलो। माफ़ कीजिएगा।
273
00:23:22,068 --> 00:23:25,238
- मैं विलियम ब्रायंट से बात करना चाहता था। -आप कौन?
274
00:23:25,238 --> 00:23:29,408
मैं उनका पुराना छात्र हूँ,
उनसे दोबारा मिलना चाहता था।
275
00:23:29,492 --> 00:23:34,332
माफ़ कीजिएगा।
समझ नहीं आता कि आपसे कैसे कहूँ।
276
00:23:34,997 --> 00:23:37,287
आज सुबह प्रोफ़ेसर ब्रायंट की हत्या हो गई।
277
00:23:38,543 --> 00:23:41,003
- क्या हुआ था? -किसी ने हमला करके चोरी की।
278
00:23:41,087 --> 00:23:44,667
देर की उड़ान से लौटे,
अपने कुत्ते को सैर पर ले गए और...
279
00:23:46,050 --> 00:23:47,840
मैं उनकी सहायक हूँ।
280
00:23:47,844 --> 00:23:50,644
मैं रात को किसी लेख पर काम कर रही थी।
281
00:23:50,638 --> 00:23:54,268
और जब से खबर सुनी है, सुन्न बैठी हूँ।
282
00:23:54,267 --> 00:23:59,397
- माफ़ कीजिएगा। सुनकर अफ़सोस हुआ। -शुक्रिया। मुझे जाना है।
283
00:23:59,397 --> 00:24:00,857
वे जल्दी उन तक पहुँच गए।
284
00:24:00,857 --> 00:24:02,977
उम्मीद है कि दोनों तक न पहुँचे हों।
285
00:24:14,996 --> 00:24:17,116
सुबह के 5:00 बजे हैं, ढंग की बात हो।
286
00:24:17,123 --> 00:24:19,963
- प्रोफ़ेसर कस्टिलियो? -हाँ।
287
00:24:19,959 --> 00:24:23,669
मैं जैक रीचर बोल रहा हूँ।
आपने मेरे भाई जो के साथ काम किया था।
288
00:24:23,671 --> 00:24:26,011
मेरे वहाँ पहुँचने तक
289
00:24:26,132 --> 00:24:28,892
अगर ज़िंदा रहना है,
तो जैसा कहता हूँ, वैसा कीजिए।
290
00:24:39,520 --> 00:24:40,520
चार्ली?
291
00:24:42,440 --> 00:24:43,520
चार्ली?
292
00:24:46,819 --> 00:24:47,819
अब कोई खतरा नहीं है।
293
00:24:48,821 --> 00:24:50,321
वे हमारे पीछे नहीं आएँगे।
294
00:24:51,407 --> 00:24:52,367
शुक्रिया।
295
00:24:52,950 --> 00:24:55,580
बच्चो? बच्चो, आ जाओ, घबराओ नहीं।
296
00:24:56,412 --> 00:24:59,212
सब ठीक है। इसके पैर में मोच आ गई।
297
00:24:59,207 --> 00:25:02,207
मुश्किल यह है कि हमें काफ़ी चलना होगा।
298
00:25:02,210 --> 00:25:04,880
पिकार्ड किसी रेस्तरां पर हमसे मिलेगा।
299
00:25:04,879 --> 00:25:08,509
सड़क पर कुछ मील आगे,
पर खुले में डर नहीं होगा।
300
00:25:08,591 --> 00:25:11,051
हम पेड़ों से लगकर चलेंगे, छुपकर रहेंगे।
301
00:25:11,052 --> 00:25:14,932
काफ़ी बुरे तरीके से मोच आई है, है न?
एक बात कहती हूँ।
302
00:25:17,308 --> 00:25:19,228
कॉनक्लिन एक्सप्रेस पर चढ़ जाओ।
303
00:25:20,853 --> 00:25:22,983
- तुम ठीक हो?
- तैयार हो? एक, दो, तीन।
304
00:25:23,064 --> 00:25:25,114
चढ़ जाओ, बहुत अच्छे।
305
00:25:25,191 --> 00:25:26,361
अच्छा।
306
00:25:28,819 --> 00:25:30,819
हबल औरतों से ज़्यादा दमदार कौन है?
307
00:25:35,284 --> 00:25:38,044
- कोई नहीं।
- बिल्कुल सही कहा।
308
00:25:39,205 --> 00:25:40,205
चलो।
309
00:25:40,206 --> 00:25:41,956
अच्छा। चलो।
310
00:25:46,254 --> 00:25:48,094
सिर बचाकर।
311
00:26:01,644 --> 00:26:04,614
हाँ, शायद इसे
टीएसए से बचाकर नहीं निकाल पाता।
312
00:26:06,148 --> 00:26:10,068
पिकार्ड से बात हो तो,
पता करना कि सब कैसे हैं।
313
00:26:12,196 --> 00:26:13,696
रॉस्को में दम है।
314
00:26:14,573 --> 00:26:16,163
वह ठीक ही होगी।
315
00:26:30,423 --> 00:26:32,553
लो, इसे यहाँ रख लो।
316
00:26:32,550 --> 00:26:33,630
अच्छा।
317
00:26:35,386 --> 00:26:36,756
दोनों ठंडी पड़ी हैं।
318
00:26:38,431 --> 00:26:43,561
थकावट से ज़्यादा, डर है।
इतनी घबराहट से शरीर टूट जाता है।
319
00:26:46,522 --> 00:26:48,322
पता नहीं, हम यहाँ कैसे पहुँचे।
320
00:26:49,567 --> 00:26:52,357
- हम बुरे लोग नहीं हैं।
- मुझे पता है।
321
00:26:55,781 --> 00:27:00,041
चार्ली, मैं तुमसे कुछ कहना चाहती हूँ।
322
00:27:04,081 --> 00:27:06,001
तुम्हारे साथ चालाकी की गई है।
323
00:27:06,876 --> 00:27:10,496
पॉल ने ऐक्सिस फ़ाइनैन्शियल की नौकरी
एक साल पहले ही छोड़ दी थी।
324
00:27:10,588 --> 00:27:16,468
वह उस बैंक में काम नहीं कर रहा था।
उसने जो भी कहा, सब झूठ था।
325
00:27:16,469 --> 00:27:18,639
जो भी हो रहा है...
326
00:27:20,431 --> 00:27:21,931
उसका उसमें हाथ था।
327
00:27:29,148 --> 00:27:30,478
मुझे पता था
328
00:27:31,901 --> 00:27:36,661
कि मेरे पति हर एक दिन कहाँ काम करते थे
329
00:27:36,739 --> 00:27:38,619
और कहाँ काम नहीं करते थे।
330
00:27:44,246 --> 00:27:47,666
- तुमने कहा कि तुम कुछ नहीं जानती।
- अपने परिवार को बचाने के लिए।
331
00:27:50,378 --> 00:27:52,758
पर जंगल में हम पर गोलियाँ चलाई गईं, इसलिए,
332
00:27:52,755 --> 00:27:54,415
मैं कहूँगी कि वह बीती बात है।
333
00:27:56,133 --> 00:27:59,513
जानना चाहेंगी कि कैसे
हमारी ज़िंदगी तबाह की गई, ऑफ़िसर?
334
00:28:01,389 --> 00:28:04,729
मुझ पर भी गोली चली,
इसलिए मेरा इतना तो हक बनता है।
335
00:28:08,729 --> 00:28:11,439
मिस्टर क्लाइनर पॉल से मिलना चाहते थे।
336
00:28:11,524 --> 00:28:15,404
पॉल बहुत खुश था।
क्लाइनर एक महत्वपूर्ण आदमी है।
337
00:28:15,820 --> 00:28:16,820
बैठो।
338
00:28:19,782 --> 00:28:25,452
पॉल, मेरा कारोबार करीब-करीब
उत्पादन को लेकर है।
339
00:28:25,538 --> 00:28:28,458
इसलिए, आपूर्तिकारों और विक्रेताओं से
मेरा लेन-देन है
340
00:28:28,541 --> 00:28:31,541
जो नकद भुगतान के बदले में
मुझे फ़ायदा पहुँचाते हैं।
341
00:28:31,544 --> 00:28:34,174
मेरी तरफ़ से सब कानूनी है।
342
00:28:34,255 --> 00:28:37,085
उन्हें जो भी दूँ,
वे उसका खुलासा करते हैं या नहीं,
343
00:28:37,091 --> 00:28:39,431
वह उनके और आईआरएस के आपस की बात है।
344
00:28:39,427 --> 00:28:43,757
अच्छा। मैं अभी भी समझ नहीं पाया कि
मैं आपकी कंपनी की क्या मदद कर सकता हूँ।
345
00:28:44,640 --> 00:28:47,690
मुझे कोई ऐसा चाहिए जो करंसी की
अदला-बदली में माहिर हो,
346
00:28:47,685 --> 00:28:50,265
ताकि मुझे वो अनुकूल शर्तें मिल सकें।
347
00:28:50,271 --> 00:28:51,901
और मैंने सुना है कि
348
00:28:51,981 --> 00:28:55,361
तुम दूसरी जगहों में
नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे हो।
349
00:28:55,443 --> 00:28:58,823
मैं तुम्हें क्लाइनर इंडस्ट्रीज़ में
शामिल करना चाहूँगा।
350
00:29:00,030 --> 00:29:02,830
यह बहुत ही सम्मान की बात है।
351
00:29:03,742 --> 00:29:08,292
लेकिन मैंने सिर्फ़
पारंपरिक अर्थव्यवस्था का काम किया है,
352
00:29:08,289 --> 00:29:11,789
बैंकों के लिए।
353
00:29:11,876 --> 00:29:14,956
हाँ। मैं तुम्हारा संकोच समझ सकता हूँ।
354
00:29:14,962 --> 00:29:18,512
कुछ नया, जो पहले कभी न किया हो।
355
00:29:19,758 --> 00:29:21,838
उसी से ज़िंदगी में रोमांच आता है, है न?
356
00:29:23,512 --> 00:29:24,852
हाँ।
357
00:29:29,351 --> 00:29:31,191
तो, मैं यह सोच रहा हूँ।
358
00:29:31,187 --> 00:29:34,267
वेनेज़ुएला में
मेरा एक बहुत बड़ा मुवक्किल है।
359
00:29:34,273 --> 00:29:36,733
क्यों न अगले हफ़्ते मेरे साथ चलो?
360
00:29:36,734 --> 00:29:39,154
उसका कारोबार देखो, काम-काज कैसे होता है,
361
00:29:39,153 --> 00:29:41,703
कंपनी की संस्कृति, यही सब।
362
00:29:41,697 --> 00:29:45,237
देखो अगर तुम्हें
इस तरह का काम पसंद आता है।
363
00:29:45,326 --> 00:29:47,446
मैं तुम्हारे समय के अच्छे पैसे दूँगा।
364
00:29:47,453 --> 00:29:51,583
एक दिन के काम के लिए,
दो हफ़्तों की तनख्वाह।
365
00:30:00,591 --> 00:30:02,891
पॉल को कभी वेनेज़ुएला नहीं जाना चाहिए था।
366
00:30:03,802 --> 00:30:06,262
तो, खाना कैसा था?
367
00:30:06,347 --> 00:30:10,177
- मुझे कच्चे केले खास पसंद नहीं।
- मुझे भी नहीं।
368
00:30:10,184 --> 00:30:13,234
मुझे इनसे संभलकर रहना पड़ता है।
369
00:30:13,229 --> 00:30:15,439
- और काम?
- अच्छा है।
370
00:30:15,523 --> 00:30:19,493
मतलब, आपके मुवक्किल की काफ़ी ज़रूरतें हैं,
371
00:30:19,485 --> 00:30:21,735
पर शायद मैंने उन्हें थोड़ा घटा दिया है।
372
00:30:23,989 --> 00:30:25,279
- देख सकता हूँ?
- बिल्कुल।
373
00:30:27,535 --> 00:30:30,825
कुछ ही घंटों में, तुमने इतनी करंसी हटा दी?
374
00:30:32,706 --> 00:30:34,536
सब कानूनी था न?
375
00:30:34,542 --> 00:30:36,342
पूरी तरह से।
376
00:30:36,335 --> 00:30:40,005
- मैं अपना काम अच्छे से जानता हूँ।
- बिल्कुल सही बात है।
377
00:30:40,089 --> 00:30:42,799
मुझे ट्रांसफ़र का पुष्टिकरण भेज सकते हो?
378
00:30:42,800 --> 00:30:44,050
ज़रूर।
379
00:30:48,722 --> 00:30:49,642
हो गया।
380
00:30:49,640 --> 00:30:52,230
देखो, पॉल।
तुम्हें अपनी कंपनी में चाहता हूँ।
381
00:30:52,226 --> 00:30:54,846
मुझे अपनी कंपनी में तुम्हारी ज़रूरत है,
382
00:30:54,937 --> 00:30:58,107
और मैं समय नहीं गंवाना चाहता,
न ही मोल-तोल करना चाहता हूँ।
383
00:30:58,107 --> 00:31:00,437
तुम्हें मौजूदा तनख्वाह का चार गुना दूँगा,
384
00:31:00,526 --> 00:31:03,566
और साल के आखिर में 50 प्रतिशत फ़ालतू।
385
00:31:03,571 --> 00:31:08,831
पर बात पक्की होने से पहले,
मेरा मुवक्किल तुमसे मिलना चाहता है।
386
00:31:08,826 --> 00:31:11,366
उसके अस्तबल तक आधे मील का रास्ता है।
387
00:31:11,370 --> 00:31:14,790
खूबसूरत देश है,
टाँगों की थोड़ी कसरत हो जाएगी।
388
00:31:14,790 --> 00:31:16,170
चलिए।
389
00:31:18,502 --> 00:31:21,552
- तुम्हें घोड़े पसंद हैं, पॉल?
- हाँ।
390
00:31:25,551 --> 00:31:29,101
- ये सभी रेस वाले घोड़े हैं क्या?
- अधिकतर रिटायर हो चुके हैं।
391
00:31:30,014 --> 00:31:34,894
यह यहाँ खाने, सोने और
नए सूरमाओं के साथ पंगा लेने के लिए हैं।
392
00:31:34,977 --> 00:31:38,727
- अच्छी ज़िंदगी है।
- इन्हें बहुत पसंद है।
393
00:31:38,731 --> 00:31:40,521
पर शुरू में नहीं।
394
00:31:40,608 --> 00:31:44,698
ये जानवर पूरे ज़ोर के साथ,
तेज़ रफ़्तार में दौड़ने के आदी हैं।
395
00:31:44,695 --> 00:31:47,195
रेस लगाना और तैयारी करना,
तैयारी और रेस लगाना।
396
00:31:47,281 --> 00:31:52,241
और फिर, एक दिन, घुड़साल में बंद
कर दिए जाते हैं और ये विद्रोह करते हैं।
397
00:31:52,328 --> 00:31:55,458
काटते हैं, दरवाज़े को कुतरते हैं,
398
00:31:55,456 --> 00:31:59,126
दीवारों को धक्का मारकर
उन्हें तोड़ने की कोशिश करते हैं।
399
00:31:59,877 --> 00:32:05,167
और फिर, एक दिन, ये ऐसा करना छोड़ देते हैं।
400
00:32:06,008 --> 00:32:07,638
बस रुक जाते हैं।
401
00:32:08,886 --> 00:32:10,426
वजह जानना चाहते हो?
402
00:32:11,388 --> 00:32:12,468
अच्छा।
403
00:32:12,473 --> 00:32:14,733
ये मान लेते हैं कि पकड़कर रखा गया है।
404
00:32:14,725 --> 00:32:18,305
इन्हें पता है कि यह कुछ भी करके
अपनी किस्मत नहीं बदल सकते।
405
00:32:18,312 --> 00:32:22,192
और इन्हें समझ में आता है कि
इनकी नई ज़िंदगी उतनी भी बुरी नहीं है।
406
00:32:22,816 --> 00:32:24,936
पता है, मैं तुमसे यह क्यों कह रहा हूँ?
407
00:32:26,153 --> 00:32:27,363
नहीं।
408
00:32:27,363 --> 00:32:29,413
आज तुमने जो पैसा हटाया,
409
00:32:29,490 --> 00:32:32,240
तुमने कोशिश की होगी
कि सब कानूनी तरीके से हो जाए,
410
00:32:32,326 --> 00:32:34,236
पर वह नामुमकिन था।
411
00:32:34,328 --> 00:32:39,078
क्योंकि एक-एक पैसा एक अंतरराष्ट्रीय
जालसाज़ी योजना से जुड़ा है,
412
00:32:39,083 --> 00:32:41,043
जिसका अब तुम एक हिस्सा बन गए हो।
413
00:32:41,043 --> 00:32:44,843
मैं तुम्हें बाज़ार के मुकाबले में
इतना ज़्यादा इसलिए दे पा रहा हूँ,
414
00:32:44,922 --> 00:32:47,382
क्योंकि मैं अपने नोट खुद छापता हूँ।
415
00:32:49,593 --> 00:32:51,143
आप मज़ाक कर रहे हैं।
416
00:32:52,513 --> 00:32:53,933
यह मज़ाक है क्या?
417
00:32:54,598 --> 00:32:58,638
तुम आज तक इतनी गंभीर
परिस्थिति में कभी नहीं पड़े होगे, पॉल।
418
00:32:58,644 --> 00:33:02,444
तुमने लाखों का काला धन
सफ़ेद करने में मेरी मदद की
419
00:33:02,523 --> 00:33:04,273
और फिर तुमने मुझे सबूत भेज दिया।
420
00:33:04,358 --> 00:33:08,948
मेरे पास तुम्हारा ईमेल, आईपी एड्रेस,
तुम्हारे लेख, सब कुछ है।
421
00:33:08,946 --> 00:33:12,696
अब तुम इसका हिस्सा बन चुके हो।
422
00:33:16,453 --> 00:33:18,963
मुझे पता है कि तुम क्या सोच रहे हो।
423
00:33:18,956 --> 00:33:23,786
तुम भागना चाहते हो, जैसे यहाँ मौजूद
ये सारे घोड़े भागना चाहते हैं।
424
00:33:23,794 --> 00:33:27,344
पुलिस को बताना चाहते हो,
पत्नी को पैसे भेजने को कहना चाहते हो,
425
00:33:27,423 --> 00:33:30,513
यहाँ से निजी विमान लेकर,
वापस यू.एस. जाना चाहते हो
426
00:33:30,509 --> 00:33:32,179
जहाँ कोई खतरा नहीं होगा।
427
00:33:32,261 --> 00:33:35,811
पर मैं तुम्हें एक बात बता दूँ,
कोई भी जगह खतरे से खाली नहीं।
428
00:33:36,473 --> 00:33:41,233
अगर तुमने किसी से कहा, तो आज जो किया,
उसके लिए कम से कम 30 साल की जेल होगी।
429
00:33:41,228 --> 00:33:43,308
मुझसे नहीं...
430
00:33:45,315 --> 00:33:48,025
- मुझसे यह नहीं होगा।
- क्या नहीं होगा?
431
00:33:48,110 --> 00:33:52,740
लैपटॉप पर हाथ चलाकर उतना अमीर
नहीं बनना चाहते जितना सोचा भी नहीं था?
432
00:33:52,740 --> 00:33:53,950
ऐसा करते हैं।
433
00:33:53,949 --> 00:33:55,659
मैं तुम पर एक एहसान करूँगा।
434
00:33:55,743 --> 00:33:58,833
मैं तुम्हें तुमसे बचाऊँगा।
435
00:33:59,788 --> 00:34:02,208
मैं तुम्हें कुछ समय यहाँ छोड़ जाऊँगा,
436
00:34:02,291 --> 00:34:05,791
ताकि तुम भागकर कोई बेवकूफ़ी न करो।
437
00:34:05,878 --> 00:34:09,088
और जब तुम्हारे अंदर से
सारा डर खत्म हो जाएगा,
438
00:34:09,173 --> 00:34:11,933
मुझे लगता है कि तुम्हें समझ में आएगा
439
00:34:12,009 --> 00:34:16,259
कि तुम न सिर्फ़ यह कर सकते हो,
तुम यह करना चाहोगे।
440
00:34:17,556 --> 00:34:21,306
और तब तक, पॉल,
441
00:34:22,561 --> 00:34:24,611
दरवाज़े को कुतरना मत।
442
00:35:22,120 --> 00:35:23,910
नहीं!
443
00:35:25,874 --> 00:35:27,884
- क्या हो रहा है?
- यहाँ आओ!
444
00:35:33,757 --> 00:35:36,177
प्लीज़, मेरी मदद करो।
445
00:35:42,140 --> 00:35:44,230
इसने मिस्टर क्लाइनर की बात नहीं मानी।
446
00:35:44,226 --> 00:35:47,186
जो तुम्हें कहा जाए,
अगर तुम वह न करो, तो तुम्हारे
447
00:35:47,271 --> 00:35:48,941
और परिवार के साथ यह होगा।
448
00:35:48,939 --> 00:35:50,569
नहीं!
449
00:35:50,566 --> 00:35:51,936
नहीं।
450
00:35:51,942 --> 00:35:53,612
नहीं!
451
00:35:56,113 --> 00:35:57,703
आपके सामने एक आदमी पर
452
00:35:59,199 --> 00:36:01,949
कीलें गाड़ दी जाएँ और
उसे नपुंसक बना दिया जाए तो,
453
00:36:03,036 --> 00:36:04,706
आप वही करेंगे जो कहा जाएगा।
454
00:36:06,164 --> 00:36:09,424
पॉल ने वही किया जो उससे कहा गया,
फिर भी मारा गया।
455
00:36:12,254 --> 00:36:14,674
अब इन्हें नहीं मरने दे सकती।
456
00:36:15,215 --> 00:36:17,045
मैं ऐसा नहीं होने दूँगी।
457
00:36:19,636 --> 00:36:21,676
चलो।
458
00:36:21,680 --> 00:36:24,470
अच्छा, चलो। चलो, बेटा।
459
00:36:29,021 --> 00:36:31,151
- क्या हुआ?
- वे हम तक पहुँच गए।
460
00:36:31,148 --> 00:36:33,528
- कैसे?
- मुझे नहीं पता। मैंने संभाल लिया।
461
00:36:33,609 --> 00:36:35,689
हम और खतरा मोल नहीं ले सकते।
462
00:36:35,694 --> 00:36:38,994
जबतक पता नहीं चलता कि आगे क्या करना है,
मैं साथ रहूँगा।
463
00:36:50,417 --> 00:36:53,167
जॉबलिंग का गराज
ग्रे की क्लाइनर वाली फ़ाइल
464
00:36:53,170 --> 00:36:56,010
{\an8}ऑपरेशन ई ऊनम प्लूरिबस
465
00:36:56,798 --> 00:36:59,838
बहीरी, सोहो ग्रैंड से हवाई अड्डे तक
एक सवारी के लिए तुम्हारी ज़रूरत है...
466
00:37:00,761 --> 00:37:04,391
अच्छा, इस सवारी को ज़रा छोड़ दूँ।
467
00:37:04,932 --> 00:37:07,852
इस दैत्य को देखना चाहिए।
पीछे की पूरी सीट लेकर बैठा है।
468
00:37:11,104 --> 00:37:12,814
तुम हवाई अड्डे वाली सवारी नहीं ले जा सकते।
469
00:37:13,315 --> 00:37:17,525
तुम्हें कुछ मिनट रुकना होगा,
फिर दैत्य को शहर ले जाना होगा।
470
00:37:18,862 --> 00:37:19,822
जी, सर।
471
00:37:20,906 --> 00:37:23,196
- सामने बायीं ओर।
- अच्छा।
472
00:37:33,835 --> 00:37:35,995
- आपकी मदद कर सकता हूँ?
- एक सूट चाहिए।
473
00:37:36,088 --> 00:37:38,258
पता नहीं अगर उतना कपड़ा है या नहीं।
474
00:37:38,340 --> 00:37:40,970
मज़ाक के लिए समय नहीं है,
मुझे अभी कुछ चाहिए।
475
00:37:40,968 --> 00:37:45,178
जायंट्स के एक फ़ुटबॉल खिलाड़ी ने
आर्डर दिया पर सामान लेने नहीं आया।
476
00:37:45,180 --> 00:37:47,350
तुम्हें जेब में रुमाल चाहिए?
477
00:37:48,934 --> 00:37:49,944
ठीक है।
478
00:38:09,746 --> 00:38:11,826
हाँ, एक समस्या है।
479
00:38:37,649 --> 00:38:38,859
कुछ मदद कर सकता हूँ, सर?
480
00:38:38,859 --> 00:38:41,449
अपनी मुवक्किल,
स्टेफ़नी कस्टिलियो से मिलना है।
481
00:38:41,445 --> 00:38:43,525
शायद वह आपकी हिफ़ाज़त में हैं।
482
00:38:43,530 --> 00:38:45,910
उनके साथ क्या हो रहा है?
483
00:38:45,991 --> 00:38:48,871
आपने कहा कि उन्हें हिफ़ाज़त से रखें,
उन्हें खतरा है,
484
00:38:48,869 --> 00:38:50,949
और अब वह हमें कुछ बताने को तैयार नहीं।
485
00:38:51,038 --> 00:38:55,578
मैं वादा करता हूँ, सार्जन्ट डियाज़,
उनसे बात करने के बाद, मैं आपको बताऊँगा।
486
00:38:55,584 --> 00:38:56,714
आपको ज़बान देता हूँ।
487
00:38:58,837 --> 00:39:00,417
अच्छा। मेरे साथ आइए।
488
00:39:02,382 --> 00:39:03,802
इस तरफ़।
489
00:39:10,891 --> 00:39:14,601
रीचर खानदान की बात ही कुछ अलग थी।
490
00:39:14,978 --> 00:39:18,398
- आपके साथी के बारे में सुनकर दुख हुआ।
- शुक्रिया।
491
00:39:18,482 --> 00:39:21,282
मुझे भी
आपके भाई के बारे में सुनकर दुख हुआ।
492
00:39:22,736 --> 00:39:25,696
आप और जो एक-दूसरे को कैसे जानते थे?
493
00:39:28,158 --> 00:39:30,788
पिछले कुछ सालों से,
हम साथ में काम करते थे।
494
00:39:31,536 --> 00:39:34,866
वह बहुत प्रतिभावान था और
यह भी जानता था कि क्या नहीं जानता,
495
00:39:34,873 --> 00:39:36,583
यानी और भी ज़्यादा समझदार था।
496
00:39:37,751 --> 00:39:41,631
उसे अपने काम में, कभी-कभी
मेरे विशेष ज्ञान की ज़रूरत पड़ती थी।
497
00:39:41,630 --> 00:39:44,880
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मुद्रा नीति।
498
00:39:44,883 --> 00:39:50,563
पर जो मुझसे और ब्रायंट से उस विशेषता
के लिए राय लेता जिसका हम प्रचार नहीं करते।
499
00:39:51,932 --> 00:39:54,272
यू.एस. में केवल हम दो शिक्षक थे जिन्हें
500
00:39:54,351 --> 00:39:57,601
एमयूसी के सैद्धांतिक प्रभावों में
विशेषता प्राप्त थी।
501
00:39:57,604 --> 00:40:01,824
वैश्विक आर्थिक स्तर पर
मास अनडिटेक्टिबल काउंटरफ़ीटिंग।
502
00:40:01,817 --> 00:40:05,697
- इन दिनों वह एक बड़ी समस्या है क्या?
- जितना सोच सकते हैं, उससे बड़ी।
503
00:40:05,779 --> 00:40:10,659
आपको पता है कि यू.एस. की मौजूदा मुद्रा में
अधिकांश 100 डॉलर के नोट हैं?
504
00:40:10,659 --> 00:40:14,539
आपका पता नहीं, पर मैं हर रोज़
जो भी पैसा देखती हूँ, उसका 80 प्रतिशत
505
00:40:14,538 --> 00:40:16,078
सौ डॉलर के नोट नहीं होते।
506
00:40:16,081 --> 00:40:20,631
- तो, यह सारा पैसा कहाँ है?
- विदेश में, काले बाज़ार में,
507
00:40:20,627 --> 00:40:23,507
नशा, हथियार,
इंसानों का गैरकानूनी तरीके से लेन-देन।
508
00:40:23,505 --> 00:40:26,005
क्रेडिट कार्ड से इस्तेमाल होने लायक नहीं।
509
00:40:26,091 --> 00:40:28,591
पर सब के पसंद के मूल्य-वर्ग हैं।
510
00:40:28,677 --> 00:40:30,347
अमरीकी 100 डॉलर वाला नोट।
511
00:40:31,179 --> 00:40:33,599
हमारी करंसी पूरी दुनिया में सबसे टिकाऊ है।
512
00:40:33,682 --> 00:40:36,232
बाकियों के मुकाबले में
आरक्षित नज़र आती है।
513
00:40:36,226 --> 00:40:39,146
बाज़ार में कोई भी
युगांडा का नकली शिलिंग नहीं माँगता।
514
00:40:39,146 --> 00:40:42,266
जालसाज़ यू.एस. का सौ डॉलर ही चाहते हैं।
515
00:40:42,274 --> 00:40:45,824
अब, अगर नकली नोट अच्छा हो,
तो उसे सुपरबिल कहते हैं।
516
00:40:45,819 --> 00:40:49,909
उत्तर कोरिया की सरकार में एक महकमा ऐसा है
जो सिर्फ़ इस काम में लगा है।
517
00:40:49,990 --> 00:40:53,450
पर अगर वह टिकाऊ है,
तो उसकी नकल करना मुश्किल होगा।
518
00:40:53,535 --> 00:40:56,705
हाँ। सुरक्षा के कुछ चिह्न हैं।
519
00:40:56,705 --> 00:41:00,165
पट्टियाँ, होलोग्राम, विशिष्ट स्याही।
520
00:41:01,084 --> 00:41:05,054
लेकिन अगर किसी ने ठान लिया हो
और उसमें हुनर हो,
521
00:41:05,130 --> 00:41:07,380
तो उस सब की नकल की जा सकती है।
522
00:41:07,382 --> 00:41:08,802
कागज़ सबसे महत्वपूर्ण है।
523
00:41:09,843 --> 00:41:14,013
अब, जो के चलते उस कागज़ को हासिल करना
नामुमकिन हो गया था।
524
00:41:14,014 --> 00:41:16,854
ऐसा बंदोबस्त किया
कि यू.एस. में केवल एक कंपनी को
525
00:41:16,850 --> 00:41:21,020
यू.एस. मिंट के लिए कागज़ का
उत्पादन करने का सांविधिक प्राधिकार था।
526
00:41:21,021 --> 00:41:24,361
और वह जगह फ़ोर्ट नॉक्स से भी ज़्यादा
पहुँच के बाहर है।
527
00:41:24,441 --> 00:41:29,361
लेकिन, जो को पता चल गया था कि
इस सब के बावजूद सुपरबिल छापे जा रहे थे।
528
00:41:29,446 --> 00:41:32,486
उसे लगा कि वह जॉर्जिया में कहीं हो रहा है।
529
00:41:33,408 --> 00:41:38,288
- जॉर्जिया में बन रहे थे?
- कोका कोला और मूँगफली की तरह।
530
00:41:41,958 --> 00:41:43,838
क्या बात है?
531
00:41:43,919 --> 00:41:47,799
मेरे साथी और मैं उल्टा सोचते थे।
532
00:41:48,548 --> 00:41:52,088
वे वेनेज़ुएला में नोट छापकर,
यू.एस. नहीं भेज रहे।
533
00:41:52,177 --> 00:41:55,597
वे यू.एस. में नोट छापकर,
वेनेज़ुएला भेज रहे हैं।
534
00:41:56,973 --> 00:41:58,563
मुझे जाना है।
535
00:41:59,643 --> 00:42:01,943
मुझे नहीं लगा कि वह जगह वेनेज़ुएला है।
536
00:42:01,937 --> 00:42:06,437
तुम पता लगाओ कि उन्हें इस काम के लिए
कागज़ कहाँ से मिलता है और उसे रोको।
537
00:42:06,441 --> 00:42:09,691
आपको पुलिस की हिरासत में रहना होगा।
538
00:42:09,778 --> 00:42:13,068
- आपकी सुरक्षा के लिए।
- मैं समझती हूँ।
539
00:42:13,073 --> 00:42:16,283
जो भी यह कर रहा है, उसे कैसे रोकोगे?
540
00:42:20,038 --> 00:42:21,158
उसे दर्द देकर।
541
00:42:24,876 --> 00:42:27,126
तुम फ़ौज की कौन सी शाखा में थे?
542
00:42:28,421 --> 00:42:30,511
तुम्हारे जूते के फीतों से पता चला।
543
00:42:30,507 --> 00:42:35,217
पैंट का फ़ौजी किस्म का किनारा।
कफ़ कलाई की हड्डी के ठीक बीच में।
544
00:42:35,220 --> 00:42:37,100
फ़ौज। प्रथम लेफ़्टिनेंट।
545
00:42:37,097 --> 00:42:41,097
मेजर जैक रीचर, वन-टेन्थ
स्पेशल इन्वेस्टीगेशन्स, सेवानिवृत्त।
546
00:42:41,101 --> 00:42:43,561
- मिलकर अच्छा लगा, सर।
- तुम्हारी मदद चाहिए।
547
00:42:44,813 --> 00:42:47,903
मैं कोई वकील नहीं हूँ,
जो सही है, बस वही कर रहा हूँ।
548
00:42:47,983 --> 00:42:51,613
दो फ़ेडरल एजेंट, कई पुलिसवाले,
और कई गैरफ़ौजी मारे जा चुके हैं।
549
00:42:51,695 --> 00:42:53,525
मैं अलग से यह मामला संभाल रहा हूँ।
550
00:42:53,530 --> 00:42:56,990
मेरा भाई, जो रीचर,
सीक्रेट सर्विस में काम करता था।
551
00:42:56,992 --> 00:42:59,292
पता कर सकते हो, रिकार्ड देख सकते हो।
552
00:42:59,286 --> 00:43:02,366
समझोगे कि मैं समय बर्बाद नहीं करता,
कहानियाँ नहीं बनाता।
553
00:43:02,372 --> 00:43:04,712
अंदर जो औरत है, उन्हें खतरा है।
554
00:43:04,833 --> 00:43:09,713
जब तक मैं फ़ोन न करूँ, मैं चाहता हूँ
कि तुम उनकी हिफ़ाज़त करो।
555
00:43:09,713 --> 00:43:12,383
कोई रिकार्ड नहीं होना चाहिए,
किसी को पता न चले।
556
00:43:12,382 --> 00:43:14,472
तुम पर भरोसा कर सकता हूँ, डियाज़?
557
00:43:16,094 --> 00:43:17,184
जी हाँ, सर।
558
00:47:27,887 --> 00:47:29,887
संवाद अनुवादक
परवीन कौर शोम
559
00:47:29,973 --> 00:47:31,983
रचनात्मक पर्यवेक्षक
जनक कविरत्न