1 00:00:15,391 --> 00:00:17,561 - पता है कि तुम डरी हुई हो, पर... - डरी? 2 00:00:17,560 --> 00:00:20,480 जब किसी को मारने की कोशिश की जाए... 3 00:00:20,563 --> 00:00:23,483 पता है मुझे एफ़बीआई और सीआईए में नौकरी मिली थी? 4 00:00:23,566 --> 00:00:27,396 आईक्यू में 99 प्रतिशत मिले, पर मनोविज्ञान में 80 प्रतिशत। 5 00:00:27,403 --> 00:00:30,913 वजह जानना चाहते हो, घटिया कमीने इंसान? 6 00:00:30,990 --> 00:00:32,870 लोगों को समझने की क्षमता? 7 00:00:33,868 --> 00:00:37,618 मुझसे बकवास बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होती। 8 00:00:38,581 --> 00:00:43,091 और यह... और यह बकवास है! 9 00:00:43,753 --> 00:00:45,633 तुम्हें लगता है कि मैं डर गई हूँ? 10 00:00:45,713 --> 00:00:47,473 मैं डरी नहीं हूँ। नाराज़ हूँ। 11 00:00:47,465 --> 00:00:50,335 वे मेरे घर में घुसे जो मेरे पैसों से बना है, 12 00:00:50,426 --> 00:00:52,086 मेरे परिवार के बनाए शहर में 13 00:00:52,178 --> 00:00:54,178 क्योंकि उन्हें लगता है कि बच जाएँगे। 14 00:00:57,641 --> 00:00:58,891 तुम्हें बंदूक चाहिए? 15 00:01:01,896 --> 00:01:02,806 ठीक है। 16 00:01:11,697 --> 00:01:14,237 ग्रे ने कुछ साल पहले, मुझे यह दी थी। 17 00:01:14,325 --> 00:01:18,075 परिवार में ही रखना चाहता था, और मेरे अलावा परिवार में कोई नहीं था। 18 00:01:18,162 --> 00:01:20,372 यह कोई हल्का-फुल्का हथियार नहीं। 19 00:01:22,082 --> 00:01:24,342 यहाँ लोगों को पता है कि मेरे पास यह है। 20 00:01:24,335 --> 00:01:26,415 गलत इस्तेमाल किया तो मुझ पर दोष आएगा। 21 00:01:29,089 --> 00:01:30,419 गलत इस्तेमाल मत करना। 22 00:01:32,051 --> 00:01:34,141 मैं इसे कुछ नहीं होने दूँगा। 23 00:01:49,443 --> 00:01:51,823 तुम्हारे घर पर खतरा है। सामान बाँध लो। 24 00:01:58,452 --> 00:01:59,332 फ़िन्ली? 25 00:01:59,328 --> 00:02:01,908 जो के साथ जो लाश मिली, उसकी शिनाख्त हुई है। 26 00:02:01,914 --> 00:02:03,504 हमें मुर्दाघर पहुँचना होगा। 27 00:02:15,177 --> 00:02:16,257 मज़ाक कर रहे हो? 28 00:02:16,262 --> 00:02:18,472 मैंने तुम्हें इसे संभालकर चलाने को कहा। 29 00:02:18,556 --> 00:02:21,386 जो हथियार एक बार चलाकर न देखा जाए, उस पर भरोसा न करो। 30 00:02:28,107 --> 00:02:33,027 'रीचर' 31 00:02:48,377 --> 00:02:50,207 तुम दोनों मामले पर काम कर रहे थे? 32 00:02:50,296 --> 00:02:51,796 सुबह-सुबह? 33 00:02:51,881 --> 00:02:54,471 - हम शहर लौट रहे थे। - कहाँ से? 34 00:02:55,217 --> 00:02:58,347 अलाबामा। बार देर से बंद हुआ, सड़क पर पानी भर गया था। 35 00:02:58,929 --> 00:03:00,679 तुम इसे पीने के लिए ले गई? 36 00:03:01,473 --> 00:03:03,893 मैंने तुम्हें जो कहा था, यह उसका उल्टा हुआ न? 37 00:03:03,893 --> 00:03:05,023 अच्छा हुआ जो ले गई। 38 00:03:05,019 --> 00:03:07,809 मॉरिसन परिवार का हत्यारा कल रात हमें मारने आया। 39 00:03:07,897 --> 00:03:09,357 घर में घुसा, धमकी छोड़ गया। 40 00:03:09,440 --> 00:03:12,400 अगर मैं अकेली होती, तो न जाने क्या होता। 41 00:03:12,401 --> 00:03:14,241 वे तुम्हारे घर में आए? 42 00:03:14,320 --> 00:03:17,280 मैं ठीक हूँ। देखना है कि जैस्पर हमें क्या बताता है। 43 00:03:19,116 --> 00:03:21,786 घबराइए मत। मैं उस पर नज़र रखे था। 44 00:03:26,790 --> 00:03:30,750 यह लीजिए। आप लीजिए। माफ़ कीजिए। नहीं पता था कि आप आएँगे। 45 00:03:30,753 --> 00:03:34,133 हमें निशान मिलने पर, हमने आदमी की पूरी जाँच करवाई। 46 00:03:34,131 --> 00:03:37,841 उसका नाम पीट जॉबलिंग है। साउथफ़्रेट शिपिंग के लिए ट्रक चलाता था, 47 00:03:37,927 --> 00:03:40,257 सही भी है, मुझे जो नतीजे मिले, 48 00:03:40,346 --> 00:03:44,096 उनसे उसके खून और टिशू में कुछ ज़्यादा ही हाइड्रोजन सल्फ़ाइड मिला। 49 00:03:44,183 --> 00:03:47,023 ज़िंदगी सड़क पर ही गुज़री, कैटलिटिक कनवर्टर सूँघते। 50 00:03:47,019 --> 00:03:49,149 तैंतालीस, शादीशुदा, अटलांटा में घर। 51 00:03:49,146 --> 00:03:53,436 वैसे रिकार्ड साफ़ है, सिवाय 2018 के जैकसनविल ट्रैफ़िक अतिक्रमण के लिए 52 00:03:53,442 --> 00:03:55,692 जिसने गलत आचरण का रूप लिया। 53 00:03:55,778 --> 00:03:58,738 ज़ैकरायस पेरेज़ एलएलपी वकील था। अपराध साबित नहीं हुआ। 54 00:03:58,739 --> 00:04:00,279 ज़ैकरायस पेरेज़। यह रहा। 55 00:04:01,700 --> 00:04:02,700 काफ़ी आलीशान है। 56 00:04:02,785 --> 00:04:05,695 ट्रक चालकों को बचाने वाली फ़र्म तो नहीं लगती। 57 00:04:05,788 --> 00:04:06,958 शुक्रिया, जैस्पर। 58 00:04:06,956 --> 00:04:09,996 उम्मीद है कि जल्दी तुमसे मिलना नहीं पड़ेगा। 59 00:04:10,084 --> 00:04:11,294 हाँ। 60 00:04:13,921 --> 00:04:16,551 - डीसी का नंबर है। - सीक्रेट सर्विस। 61 00:04:16,632 --> 00:04:17,472 हैलो। 62 00:04:17,466 --> 00:04:20,296 ऑफ़िसर कॉनक्लिन, मैं मॉली बेथ गॉर्डन बोल रही हूँ, 63 00:04:20,386 --> 00:04:22,716 सीक्रेट सर्विस में प्रशासन अफ़सर। 64 00:04:22,805 --> 00:04:25,635 जो को लेकर आपका संदेश मिला। उसके साथ काम करती हूँ। 65 00:04:25,641 --> 00:04:27,851 - हैलो, मॉली बेथ। - जो! 66 00:04:29,061 --> 00:04:31,361 शुक्र है! फ़ोन का जवाब क्यों नहीं दिया? 67 00:04:31,355 --> 00:04:32,435 चिंता हो रही थी। 68 00:04:35,567 --> 00:04:38,147 मिस गॉर्डन, मैं जैक रीचर बोल रहा हूँ। 69 00:04:39,113 --> 00:04:40,073 जो का भाई। 70 00:04:41,782 --> 00:04:42,952 जो मर चुका है। 71 00:04:44,535 --> 00:04:45,615 नहीं। 72 00:04:47,204 --> 00:04:48,584 नहीं, आप गलत कह रहे हैं। 73 00:04:48,664 --> 00:04:49,624 गलत नहीं कह रहा। 74 00:04:52,710 --> 00:04:53,750 कैसे? 75 00:04:55,838 --> 00:04:57,088 उसकी हत्या कर दी गई। 76 00:04:57,756 --> 00:05:00,336 शायद उसके काम का उसकी मौत से लेना-देना है। 77 00:05:00,426 --> 00:05:03,216 आपको पता है कि जो मारग्रेव, जॉर्जिया क्यों आया था? 78 00:05:03,220 --> 00:05:04,890 मुझे नहीं पता। वह... 79 00:05:05,806 --> 00:05:07,886 वह कोई खुफ़िया तहकीकात कर रहा था। 80 00:05:07,975 --> 00:05:09,475 मुझे बारीकी में कुछ नहीं पता। 81 00:05:10,978 --> 00:05:11,938 हे भगवान। 82 00:05:18,152 --> 00:05:20,822 मुझे पता है कि यह जवाब देने का सही समय नहीं है, 83 00:05:20,821 --> 00:05:22,281 पर हमें आपकी मदद चाहिए। 84 00:05:22,281 --> 00:05:25,331 सीक्रेट सर्विस में जो किस दर्जे पर था? 85 00:05:25,409 --> 00:05:26,949 क्या? वह... 86 00:05:27,036 --> 00:05:28,446 वह निदेशक था। 87 00:05:28,454 --> 00:05:31,834 वह ऑफ़िस ऑफ़ द इनवेस्टीगेशन्स का निदेशक था। 88 00:05:31,832 --> 00:05:33,172 आपको यह नहीं पता था? 89 00:05:35,502 --> 00:05:38,632 नहीं, हमारी कुछ समय से बातचीत नहीं हुई थी। 90 00:05:39,298 --> 00:05:41,298 - उसके नीचे कोई काम कर रहा था? - नहीं। 91 00:05:42,259 --> 00:05:43,299 नहीं। 92 00:05:44,178 --> 00:05:46,758 नहीं। अपना मौजूदा मामला वह खुद संभाल रहा था। 93 00:05:46,764 --> 00:05:48,314 किसी को उसका पता नहीं था। 94 00:05:48,307 --> 00:05:49,307 आपको पता था। 95 00:05:50,893 --> 00:05:52,103 हम करीब थे। 96 00:05:53,520 --> 00:05:55,900 मॉली बेथ, मैं ऑफ़िसर कॉनक्लिन बोल रही हूँ। 97 00:05:55,898 --> 00:05:58,028 माफ़ कीजिए, बात लगभग खत्म हो चुकी है। 98 00:05:58,025 --> 00:06:01,985 ओआई का कोई खास महकमा था, जिसका नेतृत्व जो कर रहा था? 99 00:06:02,071 --> 00:06:03,781 हाँ। वह चलाता है... 100 00:06:04,823 --> 00:06:07,533 वह पुरानी चीज़ों की जालसाज़ी का महकमा चलाता था। 101 00:06:11,121 --> 00:06:15,331 एजेंट गॉर्डन, मैं कैप्टन फ़िन्ली हूँ, चीफ़ डिटेक्टिव मारग्रेव पीडी। 102 00:06:15,334 --> 00:06:18,634 मारग्रेव में क्या जालसाज़ी होने की रपट थी? 103 00:06:18,629 --> 00:06:21,419 प्लीज़, हम इस बारे में फिर कभी बात कर सकते हैं? 104 00:06:21,507 --> 00:06:23,177 मुझे पता है कि यह मुश्किल है, 105 00:06:23,175 --> 00:06:26,135 आपको ऐसी खबर देने के बाद यह करना अच्छा नहीं लग रहा, 106 00:06:26,220 --> 00:06:27,550 पर आप ही हमारा सुराग हैं। 107 00:06:28,514 --> 00:06:30,644 उस मामले में जिसके लिए जो की जान गई। 108 00:06:30,641 --> 00:06:31,771 अच्छा। 109 00:06:35,354 --> 00:06:40,574 जो ने मुझसे कहा था कि उसने कुछ समय पहले, जालसाज़ी को पूरी तरह से खत्म कर दिया था। 110 00:06:41,401 --> 00:06:43,361 उसने कुछ प्रणालियाँ लागू की थीं, 111 00:06:43,362 --> 00:06:46,412 ऐसा बंदोबस्त किया कि चाहे कोई भी बात हो, वह पकड़ी जाती। 112 00:06:46,490 --> 00:06:49,030 वह अंतरराष्ट्रीय सामान पर नज़र रख रहा था। 113 00:06:49,118 --> 00:06:51,198 - जैसे दक्षिण अमरीका? - मुझे नहीं पता। 114 00:06:53,622 --> 00:06:55,832 आपके लिए उसकी फ़ाइलें निकलवा सकती हूँ। 115 00:06:55,833 --> 00:06:58,133 शुक्रिया। केवल हार्ड कॉपी। 116 00:06:58,127 --> 00:07:00,797 - डिजिटल रूप से पता न चले। - क्यों? 117 00:07:00,796 --> 00:07:03,626 जो कुछ भी जो कर रहा था, उसके लिए लोगों को मारा गया। 118 00:07:03,632 --> 00:07:05,432 नहीं चाहता कि आप तक बात पहुँचे। 119 00:07:05,509 --> 00:07:08,759 - हमें चुपचाप रहना होगा। - उसके ऊपर वालों को न बताऊँ? 120 00:07:08,846 --> 00:07:09,846 बिल्कुल नहीं। 121 00:07:10,514 --> 00:07:12,394 सीक्रेट सर्विस भरोसे के लायक नहीं? 122 00:07:13,058 --> 00:07:14,938 जो ने किसी वजह से इसे छुपाकर रखा। 123 00:07:15,727 --> 00:07:18,307 मुझे अपने भाई की सूझ-बूझ पर भरोसा है। आपको है? 124 00:07:18,397 --> 00:07:19,897 - हाँ। -अच्छी बात है। 125 00:07:19,982 --> 00:07:23,242 जब तक सब ठीक से समझ में नहीं आता, किसी को नहीं बताएँगे। 126 00:07:23,235 --> 00:07:24,395 अच्छा। 127 00:07:25,112 --> 00:07:27,532 नकल तैयार करने में एक-दो दिन लग जाएँगे। 128 00:07:27,531 --> 00:07:29,121 कोई बात नहीं। 129 00:07:31,785 --> 00:07:33,365 आपकी आवाज़ उसी के जैसी है। 130 00:07:37,082 --> 00:07:38,382 जल्दी बात होगी। 131 00:07:42,796 --> 00:07:44,916 जालसाज़ी वाला अंदाज़ा सही निकला। 132 00:07:45,007 --> 00:07:46,877 मुझे बंदूकें या लड़कियाँ लगा। 133 00:07:46,884 --> 00:07:49,184 सब कुछ पैसे के इर्द-गिर्द घूमता है। 134 00:07:49,178 --> 00:07:51,348 जालसाज़ी करने वाले दलाल नहीं रखते। 135 00:07:51,430 --> 00:07:53,470 पर नकली पैसे के लिए इतने सारे कत्ल? 136 00:07:54,224 --> 00:07:57,694 लोग 20 डॉलर के लिए मार देते हैं। अनगिनत पैसे के लिए तो बिल्कुल। 137 00:07:57,686 --> 00:07:59,686 हाँ, हमने मॉरिसन परिवार को देखा। 138 00:07:59,688 --> 00:08:00,938 यह इत्तिफ़ाक नहीं कि 139 00:08:01,023 --> 00:08:04,283 हबल अटलांटा में ऐक्सिस फ़ाइनैन्शियल में करंसी मैनेजर था। 140 00:08:04,276 --> 00:08:05,776 देखते हैं कहाँ काम करता था। 141 00:08:05,861 --> 00:08:09,411 वहाँ जाकर बिल्ला दिखाया तो लोग वकीलों को लाकर खड़ा कर देंगे। 142 00:08:09,406 --> 00:08:11,776 दफ़्तर के बाद, कुछ मुकदमों का पता लगाऊँगा। 143 00:08:11,867 --> 00:08:14,617 मैं चाहता हूँ कि तुम वर्दी पहनकर स्टेशन पहुँचो, 144 00:08:14,620 --> 00:08:17,750 मॉरिसन को मारने वाले बदमाशों को ढूँढ़ने का नाटक करो। 145 00:08:17,748 --> 00:08:18,708 माफ़ कीजिए, क्या? 146 00:08:18,707 --> 00:08:22,037 टील को नहीं पता कि हमें उस पर शक है, अभी उसी का खेल खेलेंगे। 147 00:08:22,044 --> 00:08:25,134 तुम्हारे घर का बताऊँगा, कि तुम उन्हें पकड़ना चाहती हो। 148 00:08:25,214 --> 00:08:27,804 तो टील को मालिक की तरह अपनी छड़ी घुमाते देखूँगी? 149 00:08:27,883 --> 00:08:31,093 - आप क्या करेंगे? - मैं जेल के पहरेदार से मिलने जाऊँगा। 150 00:08:31,178 --> 00:08:32,548 उसका पता मिला। 151 00:08:32,638 --> 00:08:34,718 - अगले प्रांत में है। - मैं चलूँगा। 152 00:08:34,723 --> 00:08:36,853 क्योंकि पिछली बार सब इतना अच्छा रहा? 153 00:08:36,934 --> 00:08:39,234 नहीं, तुम ज़ैकरायस पेरेज़ के यहाँ जाओ। 154 00:08:39,228 --> 00:08:41,098 जॉबलिंग की गिरफ़्तारी का पता लगाओ। 155 00:08:41,188 --> 00:08:42,768 काम? 156 00:08:42,773 --> 00:08:44,613 आपने कहा था कि पेशे, हाव-भाव, 157 00:08:44,608 --> 00:08:47,278 या जीवन शैली से, अब मैं पुलिसवाला नहीं रहा? 158 00:08:47,361 --> 00:08:48,991 मेरा उतावलापन नज़र आता है। 159 00:08:49,071 --> 00:08:51,071 समझदारी से काम लेना, कानून मत तोड़ना, 160 00:08:51,073 --> 00:08:54,033 और वादा करो कि किसी दूसरी जेल में नहीं पहुँचोगे। 161 00:08:55,577 --> 00:08:56,497 नहीं। 162 00:08:58,664 --> 00:09:02,174 मैं बस चाहता हूँ कि यह सब खत्म हो और यह शहर से निकले। 163 00:09:07,297 --> 00:09:08,587 ऑफ़िसर कॉनक्लिन। 164 00:09:10,509 --> 00:09:11,889 पूरा समय ड्यूटी नहीं करती? 165 00:09:11,969 --> 00:09:13,389 मुर्दाघर पर थी, मरने वाले 166 00:09:13,387 --> 00:09:15,677 दूसरे आदमी की जानकारी ले रही थी। 167 00:09:15,681 --> 00:09:17,521 मैंने साफ़ निर्देश दिया था। 168 00:09:17,849 --> 00:09:22,349 उन लाशों से ज़्यादा, मरनेवाली साथी और उसकी पत्नी को अहमियत दी जाए। 169 00:09:22,354 --> 00:09:25,234 एक पुलिसवाला मर चुका है, और एक और मर सकता था। 170 00:09:25,232 --> 00:09:28,072 - तुम ठीक हो? - हाँ, सर। 171 00:09:28,068 --> 00:09:31,908 अगर मैं घर पर होती, तो अपने साथ उनमें से कुछ कमीनों को ले मरती। 172 00:09:31,989 --> 00:09:33,529 यह हुई न बात, बेटा। 173 00:09:33,532 --> 00:09:36,082 अगर कोई मारग्रेव के बेहतरीन को मारना चाहता है, 174 00:09:36,076 --> 00:09:38,116 तो उसे लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। 175 00:09:38,120 --> 00:09:40,960 मैं चाहता हूँ कि तुम इन लोगों पर ध्यान दो। 176 00:09:40,956 --> 00:09:44,496 {\an8}मॉरिसन ने इन हिंसक अपराधियों को कैद करने में मदद की थी। 177 00:09:44,501 --> 00:09:45,841 {\an8}खतरनाक तरीके से हमला, 178 00:09:46,670 --> 00:09:48,050 {\an8}घरेलू मार-पीट, 179 00:09:48,130 --> 00:09:50,550 हथियारों के साथ चोरी। बुरे आदमी थे। 180 00:09:51,216 --> 00:09:52,216 समझ गई। 181 00:09:52,301 --> 00:09:55,551 मैं पूरे प्रांत में चोरी की गई गाड़ियों की छानबीन कर रही हूँ। 182 00:09:55,554 --> 00:09:58,144 अगर कोई पुराना अपराधी किसी पुलिसवाले के घर जाता 183 00:09:58,140 --> 00:10:01,600 - तो अपनी गाड़ी से जाने का खतरा न उठाता। - अच्छी सोच है। 184 00:10:01,685 --> 00:10:02,885 तुम मुझे खबर देती रहना। 185 00:10:14,990 --> 00:10:16,120 रॉस्को। 186 00:10:17,326 --> 00:10:20,326 - आज सुबह तुम फ़िन्ली के साथ थी? - हाँ। 187 00:10:20,996 --> 00:10:23,496 और कोई तुम्हें मारने आया था? 188 00:10:23,582 --> 00:10:26,422 लगता तो ऐसा ही है। मॉरिसन से भी संबंध हो सकता है। 189 00:10:26,418 --> 00:10:28,998 या फिर घटिया मज़ाक करने वाले कुछ किशोर बच्चे। 190 00:10:29,004 --> 00:10:30,174 हाँ। 191 00:10:31,131 --> 00:10:33,931 मेरी कज़न चार्ली अपना फ़ोन नहीं उठा रही। 192 00:10:34,009 --> 00:10:37,009 न ही पॉल। पूरा परिवार गायब सा हो गया है। 193 00:10:37,429 --> 00:10:40,059 तुम्हें कुछ पता है जो मुझे नहीं पता? 194 00:10:40,057 --> 00:10:41,097 नहीं। 195 00:10:42,434 --> 00:10:44,064 - तुम्हें पता है? - नहीं। 196 00:10:44,770 --> 00:10:47,230 समझने की कोशिश कर रहा हूँ कि क्या हो रहा है। 197 00:10:47,314 --> 00:10:48,944 हाँ, मैं भी। 198 00:10:49,024 --> 00:10:53,034 मुझे कुछ पता नहीं चला, इसलिए पुराने बदमाशों की छानबीन करूँगी, 199 00:10:53,028 --> 00:10:54,448 जैसा कि टील ने कहा। 200 00:10:54,446 --> 00:10:57,276 तुम्हें सच में लगता है कि यही सही तरीका है? 201 00:10:57,908 --> 00:10:59,028 बिल्कुल। 202 00:10:59,785 --> 00:11:01,075 अब टील ही हमारे बॉस हैं। 203 00:11:03,830 --> 00:11:05,080 और फ़िन्ली? 204 00:11:05,082 --> 00:11:07,082 उसे कुछ पता हो सकता है? 205 00:11:07,084 --> 00:11:11,254 मुझे नहीं लगता। मारग्रेव में हर कोई अभी भी उन्हें नया समझता है। 206 00:11:11,338 --> 00:11:15,298 हाँ। पूरे शहर में दहशत का माहौल है। 207 00:11:16,301 --> 00:11:18,431 समझ नहीं आता कि अपनी पत्नी से क्या कहूँ। 208 00:11:18,512 --> 00:11:21,102 यह रीचर सभी से ऐसे भिड़ रहा है... 209 00:11:21,098 --> 00:11:22,178 स्टीवनसन? 210 00:11:22,849 --> 00:11:23,929 ज़रा बात करनी है। 211 00:11:24,976 --> 00:11:26,016 हाँ, सर। 212 00:12:09,104 --> 00:12:10,444 मिस्टर स्पाइवी? 213 00:12:14,818 --> 00:12:16,238 टैनर स्पाइवी? 214 00:12:29,749 --> 00:12:30,879 मिस्टर स्पाइवी? 215 00:13:22,344 --> 00:13:27,854 कॉल लॉग क्लाइनर... 216 00:13:30,685 --> 00:13:31,765 ऑल्टन पुलिस। 217 00:13:33,104 --> 00:13:35,274 तुम गलत शहर में चोरी करने चले आए। 218 00:13:35,357 --> 00:13:36,527 रुको। 219 00:13:38,568 --> 00:13:40,528 घाव एकदम ताज़ा लगते हैं। 220 00:13:40,529 --> 00:13:42,109 अभी भी दर्द है? 221 00:13:42,197 --> 00:13:43,157 थोड़ा सा। 222 00:13:45,158 --> 00:13:47,078 दुर्घटना कुछ दिन पहले ही हुई। 223 00:13:50,288 --> 00:13:53,288 सच कहूँ तो, मिस्टर डॉयल... 224 00:13:54,334 --> 00:13:56,844 माफ़ कीजिए। आपने अपना नाम क्या बताया? 225 00:13:56,920 --> 00:13:57,880 ब्रायन। 226 00:13:59,339 --> 00:14:02,629 सच कहूँ तो, यहाँ हम गाड़ियों के बीमे वाले मामले नहीं संभालते। 227 00:14:02,634 --> 00:14:05,054 छोटे-मोटे वकील इन्हें संभालते हैं। 228 00:14:05,053 --> 00:14:08,223 पर होम डीपो के पास ढेर सारा पैसा है, 229 00:14:08,223 --> 00:14:11,233 और मैं चाहता हूँ कि मेरा भी थोड़ा-बहुत फ़ायदा हो, और 230 00:14:11,226 --> 00:14:13,266 आपको जो मुआवज़ा मिलना चाहिए, वह मिले। 231 00:14:13,270 --> 00:14:15,560 तो, शुरू से बताओ। 232 00:14:16,314 --> 00:14:18,984 सामान वाला ट्रक तुमसे कब टकराया? 233 00:14:18,984 --> 00:14:20,194 कोई ट्रक नहीं था। 234 00:14:20,277 --> 00:14:22,567 झूठी कहानी बनाई ताकि तुम मुझसे मिलो। 235 00:14:22,571 --> 00:14:24,741 मुझे पीट जॉबलिंग वाली फ़ाइल दो। 236 00:14:25,657 --> 00:14:26,487 क्या कहा? 237 00:14:26,575 --> 00:14:28,985 जिसका ट्रैफ़िक अतिक्रमण और गलत आचरण के लिए, 238 00:14:28,994 --> 00:14:30,874 तुमने प्रतिनिधित्व किया था। 239 00:14:31,705 --> 00:14:34,415 उसकी फ़ाइल। लाओ। 240 00:14:35,083 --> 00:14:39,093 पता नहीं कि तुम कौन सा खेल खेल रहे हो, पर मेरे दफ़्तर से निकल जाओ। 241 00:14:39,087 --> 00:14:40,457 नहीं। 242 00:14:40,547 --> 00:14:43,167 क्या कहा? तुम खुद को क्या समझते हो? 243 00:14:43,258 --> 00:14:45,588 नाराज़ खानाबदोश जिसके पास खोने को कुछ नहीं। 244 00:14:45,594 --> 00:14:47,354 तुम गिरफ़्तार होना चाहते हो? 245 00:14:47,429 --> 00:14:49,099 अभी जॉबलिंग की फ़ाइल निकालो। 246 00:14:49,764 --> 00:14:52,984 मैं एक फ़ोन करके तुम्हारी ज़िंदगी बर्बाद कर दूँगा। 247 00:14:52,976 --> 00:14:55,306 एक फ़ोन से तुम्हारी ज़िंदगी खत्म कर दूँगा। 248 00:15:02,777 --> 00:15:04,147 जॉबलिंग की फ़ाइल निकालो। 249 00:15:07,365 --> 00:15:08,825 छापो। 250 00:15:12,370 --> 00:15:13,830 स्टेपल करो। 251 00:15:14,664 --> 00:15:15,964 थोड़ा आगे। 252 00:15:17,876 --> 00:15:18,876 यह हुई न बात। 253 00:15:22,088 --> 00:15:23,338 शुक्रिया। 254 00:15:28,011 --> 00:15:30,681 मेरा असली नाम पता करने की कोशिश मत करना। 255 00:15:30,764 --> 00:15:34,144 कोई मुसीबत खड़ी की तो सोचोगे कि गला घोंटकर ही मार दिया होता। 256 00:15:47,781 --> 00:15:48,951 सुनो, यार। 257 00:15:49,032 --> 00:15:51,282 हमें बताना चाहिए था कि तुम पुलिसवाले हो। 258 00:15:52,077 --> 00:15:54,287 जब कोई दबोच ले, तब बताना मुश्किल होता है। 259 00:16:08,843 --> 00:16:10,973 और उससे फ़र्क नहीं पड़ना चाहिए। 260 00:16:21,439 --> 00:16:22,319 हे भगवान। 261 00:16:23,858 --> 00:16:27,148 - तुम में से कौन से कमीने ने यह किया? - हमें लगा कि चोर है। 262 00:16:27,237 --> 00:16:31,367 - कितने चोर सूट पहनकर घूमते हैं? - देखकर लगा कि वहाँ का रहने वाला नहीं है। 263 00:16:31,366 --> 00:16:34,986 - तुम कहीं मज़ाक तो नहीं कर रहे? - ए, जाने दो। 264 00:16:35,078 --> 00:16:36,578 इससे बड़ी लड़ाई लड़नी है। 265 00:16:36,663 --> 00:16:37,713 चलो। 266 00:16:39,040 --> 00:16:40,920 चलो। 267 00:16:46,506 --> 00:16:50,046 कमज़ोर दिमाग और चरित्र का इंसान ही गाली देगा, 268 00:16:51,469 --> 00:16:53,599 पर अच्छा लगा जो तुम मुझे बचाने आई। 269 00:16:54,597 --> 00:16:57,347 - बिल्कुल। - रीचर से बात हुई? 270 00:16:58,226 --> 00:17:01,016 मैं उससे जोलीन के यहाँ मिल रही हूँ। उसे कुछ मिला है। 271 00:17:01,104 --> 00:17:03,364 अच्छी बात है, क्योंकि मुझे भी मिला। 272 00:17:21,875 --> 00:17:23,585 पुलिसवालों ने या आम जनता ने? 273 00:17:23,585 --> 00:17:25,415 बस दक्षिणी आवभगत है। 274 00:17:26,796 --> 00:17:30,086 - कानूनी फ़र्म में कैसा रहा? - जो चाहिए था, सब मिल गया। 275 00:17:30,175 --> 00:17:31,215 कैसे? 276 00:17:31,885 --> 00:17:34,345 बस फ़ोन का इस्तेमाल किया। 277 00:17:36,055 --> 00:17:39,135 दो तली हुई मुर्गी, तली हुई भिंडी, पसलियाँ, 278 00:17:39,142 --> 00:17:42,192 साथ में साग, फलियाँ, मुर्गी की तरी वाले चावल, 279 00:17:42,187 --> 00:17:45,977 पनीर, और आड़ू। छाछ के साथ मुर्गी वाला सैंडविच और भाजी। 280 00:17:45,982 --> 00:17:49,612 और आपके लिए पालक का सलाद। साथ में चटनी। 281 00:17:49,611 --> 00:17:51,821 - शुक्रिया। - शुक्रिया। 282 00:17:52,781 --> 00:17:54,491 मुझे यह मंगवाकर शर्म आ रही है। 283 00:17:54,491 --> 00:17:57,041 यह सब खाकर भी ऐसे कैसे दिखते हो? 284 00:17:57,035 --> 00:17:58,075 ऐसे। 285 00:18:02,540 --> 00:18:04,670 तो, रॉस्को ने बताया कि तुम्हें कुछ मिला। 286 00:18:06,169 --> 00:18:08,709 ट्रक चलाने वाले का मालिक, साउथफ़्रेट शिपिंग? 287 00:18:08,797 --> 00:18:10,967 वे क्लाइनर इंडस्ट्रीज़ का काम करते थे। 288 00:18:11,049 --> 00:18:15,259 जब ट्रक चलाने वाला मुसीबत में फँस गया, क्लाइनर ने कानूनी फ़ीस भरी थी। 289 00:18:15,345 --> 00:18:17,425 फिर तो मुझे जो मिला, और दिलचस्प है। 290 00:18:17,514 --> 00:18:19,814 - क्या मिला? - मैंने स्पाइवी के घर की तलाशी ली। 291 00:18:19,808 --> 00:18:23,648 लगता है कि वह शहर छोड़कर भाग गया, पर उसने क्लाइनर को कई फ़ोन किए थे। 292 00:18:23,645 --> 00:18:27,185 - सभी इशारे क्लाइनर की ओर हैं। - मारग्रेव का सरपरस्त। 293 00:18:27,190 --> 00:18:30,190 - लगता है कि वह जालसाज़ी कर रहा होगा? - क्या पता? 294 00:18:30,193 --> 00:18:33,573 उसके पास इस पैमाने का कुछ करने लायक साधन हैं। 295 00:18:33,655 --> 00:18:36,865 जालसाज़ी कर रहा होगा, शायद उसी के चलते साधन हैं। 296 00:18:36,950 --> 00:18:39,080 हबल के बैंक का इस सब से क्या लेना-देना? 297 00:18:39,077 --> 00:18:40,407 पक्का नहीं पता। 298 00:18:41,204 --> 00:18:44,124 मैं क्लाइनर के बारे में जानने की कोशिश करूँगा। 299 00:18:44,207 --> 00:18:45,327 खाते समय 300 00:18:45,333 --> 00:18:48,343 तुम यह नहीं कह सकते कि चौथे संशोधन का उल्लंघन करोगे। 301 00:18:48,962 --> 00:18:51,512 हाँ, कह सकता हूँ। दोबारा ऐसा करते देखना चाहेंगे? 302 00:18:51,506 --> 00:18:52,466 रीचर। 303 00:18:52,549 --> 00:18:54,879 पता नहीं कि क्या मिलेगा। 304 00:18:54,968 --> 00:18:56,848 शायद सभी इशारे क्लाइनर की ओर हैं। 305 00:18:56,845 --> 00:18:59,925 किसी न किसी को तो काँटों पर चलना ही होगा। 306 00:18:59,931 --> 00:19:02,811 गैरकानूनी तरीके से मिले सबूत अमान्य होंगे 307 00:19:02,809 --> 00:19:06,229 और यह तहकीकात जारी रखना मुश्किल हो जाएगा। 308 00:19:06,229 --> 00:19:09,899 स्पाइवी के घर की तलाशी के लिए वारंट निकलवाते समय मार पड़ी? 309 00:19:09,983 --> 00:19:13,653 जिस आदमी के पास कत्ल से संबंधित जानकारी हो सकती है, वह गायब हो गया। 310 00:19:13,653 --> 00:19:16,533 उसने मेरे फ़ोन का जवाब नहीं दिया, इसलिए उसके घर गया। 311 00:19:16,531 --> 00:19:19,121 भरी दोपहर में वहाँ जाने पर भी फ़ायदा नहीं हुआ 312 00:19:19,117 --> 00:19:21,237 और न ही वह काम पर गया। 313 00:19:21,244 --> 00:19:24,334 मेरे पास ठोस सुराग था कि वह खतरे में हो सकता है। 314 00:19:24,414 --> 00:19:27,714 अत्यावश्यक परिस्थिति में वारंट की ज़रूरत नहीं होती। 315 00:19:27,709 --> 00:19:29,089 अत्यावश्यक परिस्थिति। 316 00:19:30,044 --> 00:19:32,964 - यह बकवास है। - शायद, पर यही कानून है। 317 00:19:32,964 --> 00:19:34,134 अच्छा, ठीक है। 318 00:19:35,383 --> 00:19:39,353 ज़बरदस्ती क्लाइनर के दफ़्तर में नहीं घुसूँगा। जाकर उससे बात करूँगा। 319 00:19:39,429 --> 00:19:40,469 मैं चलूँगा। 320 00:19:40,555 --> 00:19:43,555 इतने ताकतवर आदमी के साथ, किसी को दिमाग ठंडा रखना होगा। 321 00:19:43,558 --> 00:19:46,898 मैं सब कुछ समझ रही हूँ, पर अगर आप अदब से पेश नहीं आ सकते, 322 00:19:46,895 --> 00:19:50,015 तो दोनों को हाथ पकड़वाकर, ज़मीन पर बिठा दूँगी। 323 00:19:52,734 --> 00:19:54,994 अच्छा। खा लो या साफ़ करो। 324 00:19:56,112 --> 00:19:57,532 जोलीन तुम्हारी माँ नहीं है। 325 00:20:00,116 --> 00:20:03,196 मुझे भाड़े की गाड़ियों का पता लगाना है। बाय। 326 00:20:08,333 --> 00:20:10,043 मैं पसलियाँ अपने साथ ले जाऊँगा। 327 00:20:16,633 --> 00:20:17,803 तुम्हें भूख लगी है? 328 00:20:21,971 --> 00:20:23,721 रीचर, तुम क्या कर रहे हो? 329 00:20:23,723 --> 00:20:25,603 मालिक इसका खयाल नहीं रखता। 330 00:20:26,517 --> 00:20:27,847 इसे पानी भी नहीं देता। 331 00:20:29,270 --> 00:20:31,020 यहाँ क्या हो रहा है? 332 00:20:31,856 --> 00:20:33,066 यह आपका कुत्ता है, सर? 333 00:20:33,066 --> 00:20:34,896 हाँ, मेरे चाचाजी का था। 334 00:20:34,901 --> 00:20:38,361 कुछ हफ़्ते पहले मारे गए। इसे लाना नहीं चाहता था, पर ले आया। 335 00:20:38,363 --> 00:20:39,413 इसे? 336 00:20:40,156 --> 00:20:41,116 इसका नाम क्या है? 337 00:20:41,199 --> 00:20:42,949 खेत में रहता था। नाम नहीं था। 338 00:20:42,951 --> 00:20:45,911 उस दिन मैंने तुम्हें मेरे घर से दूर रहने को कहा था। 339 00:20:45,912 --> 00:20:48,372 जानवर की ठीक से देखरेख न करना दुराचार है। 340 00:20:48,373 --> 00:20:51,503 पाँच सौ डॉलर का जुर्माना, दस दिनों तक की कैद। 341 00:20:51,501 --> 00:20:55,461 इस शहर में कितना कुछ हो रहा है और आपको एक कुत्ते की पड़ी है। 342 00:20:55,463 --> 00:20:57,633 बॉस्टन की पुलिस इसी तरह काम करती है? 343 00:20:59,509 --> 00:21:02,259 मुझे दोबारा आकर आपको तलब न करना पड़े, सर। 344 00:21:03,763 --> 00:21:05,143 रीचर, चलो। 345 00:21:47,724 --> 00:21:49,434 एक भी सुरक्षा कैमरा नहीं है। 346 00:21:52,979 --> 00:21:56,269 यहाँ जो भी हो रहा है, शायद क्लाइनर उसका रिकार्ड नहीं चाहता। 347 00:21:56,274 --> 00:21:58,234 कैप्टन फ़िन्ली, यहाँ। 348 00:22:01,529 --> 00:22:02,909 इस तरफ़ चलिए। 349 00:22:02,989 --> 00:22:04,909 मिस्टर क्लाइनर इंतज़ार कर रहे हैं। 350 00:22:07,201 --> 00:22:10,201 वहाँ जानवरों का ढेर सारा चारा था। 351 00:22:10,288 --> 00:22:12,918 यह दक्षिण है। यहाँ काफ़ी गाएँ होती हैं। 352 00:22:19,881 --> 00:22:21,551 मैं बात करूँगा। 353 00:22:21,549 --> 00:22:23,839 अच्छी बात है। मुझे बात करना पसंद नहीं। 354 00:22:28,806 --> 00:22:30,516 हुनरमंद निशानचियों का परिवार। 355 00:22:32,351 --> 00:22:33,851 यहाँ आ जाइए। 356 00:22:39,692 --> 00:22:41,442 पता नहीं अगर मदद कर सकता हूँ। 357 00:22:41,444 --> 00:22:46,124 रेस्तरां से जो अफ़वाहें पता चलती हैं, वहीं से सभी कत्लों के बारे में पता चला, 358 00:22:46,199 --> 00:22:48,579 जोकि हमें पता है कि भरोसे के लायक नहीं। 359 00:22:49,410 --> 00:22:52,500 टैनर स्पाइवी, जो अब लापता है, 360 00:22:52,497 --> 00:22:56,077 पिछले तीन दिनों में, उसने कई बार आपकी कंपनी को फ़ोन किया। 361 00:22:56,084 --> 00:22:57,924 मरने वाला एक और आदमी, पीट जॉबलिंग, 362 00:22:57,919 --> 00:23:00,799 वह पहले क्लाइनर इंडस्ट्रीज़ के ट्रक चलाया करता था। 363 00:23:00,797 --> 00:23:02,757 जिसके साथ हमारा कान्ट्रेक्ट है। 364 00:23:02,757 --> 00:23:04,257 भले ही ऐसा है, 365 00:23:04,342 --> 00:23:07,472 एक छोटे ट्रैफ़िक अतिक्रमण के लिए आपने कानूनी फ़ीस दी थी, 366 00:23:07,470 --> 00:23:09,470 जिसमें बात गलत आचरण तक पहुँच गई थी। 367 00:23:09,472 --> 00:23:13,602 एतराज़ न हो तो, हम बस जानना चाहते हैं कि आपके इन लोगों से 368 00:23:13,601 --> 00:23:15,231 क्या संबंध हैं। 369 00:23:15,228 --> 00:23:16,438 नहीं। 370 00:23:18,231 --> 00:23:23,611 और जहाँ तक मिस्टर जॉबलिंग की बात है, मेरा सामान देश के हर कोने में जाता है। 371 00:23:24,278 --> 00:23:25,948 ट्रक चालक तेज़ी से चलाते हैं 372 00:23:25,947 --> 00:23:28,527 और जमकर एनर्जी ड्रिंक पीते हैं। 373 00:23:28,908 --> 00:23:32,198 मेरा काम है कि वकीलों को तैयार रखूँ ताकि चालकों को 374 00:23:32,203 --> 00:23:36,293 मुसीबत से निकाला जाए और कारोबार में कोई रुकावट न आए। 375 00:23:36,874 --> 00:23:39,884 रही मिस्टर स्पाइवी की बात, उसने मेरे यहाँ फ़ोन किया था? 376 00:23:39,961 --> 00:23:43,171 हमारा एक आम नंबर है जिसके कई अलग-अलग महकमे हैं। 377 00:23:43,256 --> 00:23:46,546 शायद मिस्टर स्पाइवी का लदाई वाले महकमे में कोई दोस्त हो। 378 00:23:46,551 --> 00:23:50,141 शायद काम के बाद पीने के लिए मिलना चाहते हों। 379 00:23:50,138 --> 00:23:51,138 शायद। 380 00:23:51,806 --> 00:23:54,556 या फिर शायद वह किसी और कारण से फ़ोन कर रहा था। 381 00:23:55,434 --> 00:23:57,444 मुझे पता है कि आप अपना काम कर रहे हैं 382 00:23:57,520 --> 00:24:01,820 और यह भी पता है कि आप अपने भाई की मौत से जुड़े सवालों के जवाब पाना चाहते हैं 383 00:24:03,109 --> 00:24:04,899 पर अगर मैं खुलकर बताऊँ तो, 384 00:24:04,986 --> 00:24:08,986 इस शहर के लिए इतना कुछ करने, और इस पर इतना पैसा लगाने के बाद, 385 00:24:08,990 --> 00:24:11,870 अपमानित महसूस कर रहा हूँ कि मुझ पर शक है। 386 00:24:11,868 --> 00:24:13,158 कुछ ज़्यादा ही। 387 00:24:13,161 --> 00:24:16,331 मेरा इरादा आपका अपमान करने का नहीं था, मिस्टर क्लाइनर। 388 00:24:17,456 --> 00:24:18,456 कोई बात नहीं। 389 00:24:21,794 --> 00:24:26,014 मुझे पता है कि जो भी हो रहा है, उसे लेकर आप बहुत तनाव में हैं। 390 00:24:26,007 --> 00:24:30,177 मैं यही चाहता हूँ कि मैं अपने तरीके से अपनी तहकीकात करूँ, 391 00:24:30,178 --> 00:24:34,098 और इस समय इसका मतलब वह पता करना है जो शायद आपको पता हो या न पता हो। 392 00:24:35,141 --> 00:24:39,521 मुझे पता है कि आपको यहाँ टिकने में मुश्किल हुई है, कैप्टन। 393 00:24:39,604 --> 00:24:40,864 न जाने क्या वजह होगी। 394 00:24:42,190 --> 00:24:44,530 शायद इसलिए कि आप उत्तर से हैं। 395 00:24:45,234 --> 00:24:48,154 या फिर आपकी अनोखी शिक्षा के चलते। 396 00:24:50,031 --> 00:24:51,781 या फिर कोई और वजह होगी? 397 00:24:55,578 --> 00:24:56,908 खैर, 398 00:24:56,913 --> 00:24:59,623 आप मारग्रेव की जनता को 399 00:24:59,624 --> 00:25:03,214 खुश नहीं कर पाए हैं। 400 00:25:04,086 --> 00:25:05,956 इस शहर के लोग, 401 00:25:06,047 --> 00:25:10,087 बाकी पुलिस अफ़सर, वे आपकी मदद करना चाहते हैं और साथ काम करना चाहते हैं। 402 00:25:10,176 --> 00:25:11,716 उन्होंने खुद मुझे यह बताया। 403 00:25:11,719 --> 00:25:14,139 हम सब चाहते हैं कि न्याय हो। 404 00:25:15,139 --> 00:25:20,649 पर अगर आप बिना सबूत के, परिकल्पनाओ पर आगे बढ़ रहे हैं, तो नहीं। 405 00:25:21,479 --> 00:25:23,269 एक अच्छी सलाह दूँ? 406 00:25:24,023 --> 00:25:26,283 आप जिन सबूतों का पीछा कर रहे हैं, 407 00:25:26,943 --> 00:25:30,453 इससे आपका और मेरा, दोनों का वक्त ज़ाया होगा। 408 00:25:32,740 --> 00:25:33,820 इसे छोड़ दीजिए। 409 00:25:39,538 --> 00:25:41,078 होरेशियो फ़िन्ली। 410 00:25:42,792 --> 00:25:44,092 क्या कहा? 411 00:25:46,295 --> 00:25:50,125 मेरे पिता का नाम। होरेशियो फ़िन्ली। 412 00:25:51,342 --> 00:25:54,472 आपको लगता होगा कि आप शहर में हर किसी के बाप हैं, 413 00:25:55,179 --> 00:25:56,389 पर मेरे बाप नहीं हैं। 414 00:25:57,348 --> 00:26:00,888 आप नहीं बता सकते कि कौन से सुराग का पीछा करना है और कैसे। 415 00:26:00,977 --> 00:26:03,977 तो, अगर मैं आपको अच्छी सलाह दूँ, 416 00:26:05,106 --> 00:26:07,896 अगर आप मेरे पुलिस बल से बात करते रहे, 417 00:26:07,984 --> 00:26:10,284 किसी भी तरह से तहकीकात में बाधा डाली, 418 00:26:11,737 --> 00:26:13,277 मैं आपके मुँह में हाथ घुसाकर 419 00:26:13,281 --> 00:26:16,371 आपका कलेजा अंदर से निकाल लाऊँगा। 420 00:26:23,040 --> 00:26:25,670 शायद अब आप लोगों को जाना चाहिए। 421 00:26:40,182 --> 00:26:44,352 पता है, कमज़ोर दिमाग और चरित्र का इंसान ही गाली देगा। 422 00:26:45,521 --> 00:26:46,651 चुप रहो। 423 00:26:54,238 --> 00:26:57,948 "तुम मेरे बाप नहीं हो। होरेशियो फ़िन्ली मेरे बाप हैं।" 424 00:27:02,330 --> 00:27:03,620 थोड़ा शांत हो जाओ। 425 00:27:04,874 --> 00:27:06,334 तुमने सही किया। 426 00:27:07,418 --> 00:27:08,668 क्लाइनर कमीना है। 427 00:27:10,504 --> 00:27:13,174 कमीनों को पता होना चाहिए कि सज़ा भी हो सकती है। 428 00:27:16,844 --> 00:27:18,514 चाहे जो हो जाए, रोना मत। 429 00:27:22,099 --> 00:27:22,929 रोना मत। 430 00:27:23,017 --> 00:27:26,557 चाहे जितना भी डरो या परेशान हो। तुम्हारे आँसू नहीं दिखने चाहिए। 431 00:27:31,067 --> 00:27:32,227 लड़को। 432 00:27:34,528 --> 00:27:36,068 मैं मुद्दे पर आता हूँ। 433 00:27:37,031 --> 00:27:39,081 हम अभी अस्पताल से आए हैं। 434 00:27:39,742 --> 00:27:42,662 कर्टिस बिशप को इसके साथ चेहरे पर मारा गया। 435 00:27:42,745 --> 00:27:44,455 उसकी गाल की हड्डी टूट गई थी। 436 00:27:45,039 --> 00:27:46,999 उसका ऑपरेशन करना पड़ा, टाँके लगे। 437 00:27:47,666 --> 00:27:49,626 यह एक संगीन अपराध है। 438 00:27:49,627 --> 00:27:52,587 कर्टिस के घर के सामने साइकिल के छाप मिले। 439 00:27:52,588 --> 00:27:54,168 पता है वे कहाँ आते मिले? 440 00:27:55,091 --> 00:27:57,341 ठीक वहाँ। तुम्हारी साइकिल के पास, जो। 441 00:28:00,429 --> 00:28:01,809 जो, यह काम तुमने किया? 442 00:28:14,151 --> 00:28:15,611 सभी संकेत हाँ बताते हैं। 443 00:28:26,038 --> 00:28:27,958 आपको अपने घर पर खतरा है। 444 00:28:29,458 --> 00:28:32,668 कुछ समय मारग्रेव के बाहर सरायों में रहना होगा। 445 00:28:32,670 --> 00:28:33,800 चीफ़ डिटेक्टिव हूँ। 446 00:28:33,796 --> 00:28:37,546 मॉरिसन चीफ़ ऑफ़ पुलिस था और उसके अंडकोष उसके पेट में है। 447 00:28:37,550 --> 00:28:41,260 क्लाइनर जानता है कि उस पर शक है। नहीं पता कि कौन भरोसे के लायक है। 448 00:28:41,262 --> 00:28:44,772 सराय, नकद पैसा, नकली नाम, थोड़ा-बहुत सामान लेकर चलिए। 449 00:28:46,517 --> 00:28:48,057 मतलब तुम्हारी तरह जिऊँ? 450 00:28:50,646 --> 00:28:51,806 आपको आदत पड़ जाएगी। 451 00:29:10,040 --> 00:29:11,130 वह पीछे हैं। 452 00:29:11,125 --> 00:29:13,495 क्या कर रहे हैं, ऊन का पजामा रख रहे हैं? 453 00:29:13,586 --> 00:29:14,626 शायद। 454 00:29:14,712 --> 00:29:15,802 हे भगवान! 455 00:29:16,589 --> 00:29:19,839 समझ नहीं आता कि यह जगह ज़्यादा निराशाजनक है या मॉरिसन का घर। 456 00:29:19,842 --> 00:29:22,512 तुमने कहा था कि तुम्हारा परिवार खेती करता था? 457 00:29:22,595 --> 00:29:23,755 हाँ। 458 00:29:23,846 --> 00:29:27,016 चारे से भरा ट्रक कितने पशुओं का पेट भर सकता है? 459 00:29:27,016 --> 00:29:29,186 काफ़ी का। क्यों? 460 00:29:29,185 --> 00:29:32,435 क्लाइनर के अड्डे पर कितने पशु होंगे? 461 00:29:32,438 --> 00:29:35,688 उसके उत्तर वाले क्षेत्र के पास से गुज़रते समय देखती हूँ। 462 00:29:35,691 --> 00:29:38,191 लगभग सौ। उतनी बड़ी ज़मीन के मुताबिक कुछ नहीं। 463 00:29:38,194 --> 00:29:40,034 मैं फिर से पूछती हूँ। क्यों? 464 00:29:40,029 --> 00:29:41,739 पता नहीं। 465 00:29:41,739 --> 00:29:44,069 आज काफ़ी सारा चारा आया था। 466 00:29:44,158 --> 00:29:46,948 संगठित काम है। पहली बार का काम नहीं लगा। 467 00:29:47,036 --> 00:29:49,456 ऐसा तो नहीं कि वह खेती का कारोबार करता है। 468 00:29:49,455 --> 00:29:52,035 यह जॉर्जिया है। कई लोगों के पास गाएँ हैं। 469 00:29:53,042 --> 00:29:54,212 मैंने भी यही सुना है। 470 00:29:54,210 --> 00:29:55,880 - हैलो। - हैलो। 471 00:29:55,878 --> 00:29:59,048 आपको यहाँ एक साल हो गया? सजावट कौन कर रहा है, यह? 472 00:30:01,342 --> 00:30:03,342 फ़र्नीचर खरीदने का समय नहीं मिला। 473 00:30:04,220 --> 00:30:05,720 - निकलने को तैयार हो? - हाँ। 474 00:30:05,721 --> 00:30:08,561 हिकरी के बाहर एक सराय है जहाँ हम रह सकते हैं। 475 00:30:08,641 --> 00:30:10,021 पचासी नंबर से तीसरा निकास। 476 00:30:11,060 --> 00:30:15,110 रीचर, मैं बस चाहता हूँ कि दोनों की सोच एक हो 477 00:30:15,189 --> 00:30:18,569 क्योंकि बात-बात में तुम्हारा हाथ चल जाता है। 478 00:30:18,651 --> 00:30:19,821 मैं कुछ खाकर आती हूँ। 479 00:30:19,902 --> 00:30:22,912 क्लाइनर का इस सब से शायद लेना-देना हो सकता है, 480 00:30:22,905 --> 00:30:25,405 उसका यह मतलब नहीं कि उसे मार डालो। 481 00:30:25,491 --> 00:30:27,411 - कोई बात नहीं। - सच? 482 00:30:27,493 --> 00:30:30,333 फ़ेडरल एजेंट, पुलिसवाला, और आम लोग मारे जा चुके हैं। 483 00:30:30,329 --> 00:30:32,999 यह कोई छोटा-मोटा काम नहीं। यह बहुत बड़ा काम है। 484 00:30:33,082 --> 00:30:35,632 मैंने एक सिर काटा तो, उसकी जगह दो आ जाएँगे। 485 00:30:35,626 --> 00:30:37,796 वैसा करने से जो को न्याय नहीं मिलेगा। 486 00:30:37,795 --> 00:30:41,375 इस काम का पर्दाफ़ाश करूँगा, फिर उसे पूरी तरह से खत्म कर दूँगा, 487 00:30:41,382 --> 00:30:44,802 और उसमें समय लगता है जो मेरे पास काफ़ी है। 488 00:30:44,802 --> 00:30:47,932 क्लाइनर को खत्म करना आखिरी काम है, पहला नहीं। 489 00:30:47,930 --> 00:30:50,770 - मान लूँगा कि मैंने यह सुना नहीं। - जो भी हो। 490 00:30:50,766 --> 00:30:56,266 अच्छा। तो इस समय तीन सुराग हैं, हबल, जॉबलिंग, स्पाइवी। 491 00:30:56,272 --> 00:30:58,902 स्पाइवी भाग गया, हबल की पत्नी को कुछ नहीं पता, 492 00:30:58,983 --> 00:31:00,363 जॉबलिंग की पत्नी को? 493 00:31:00,359 --> 00:31:02,949 देर हो चुकी है, पर कल पूछताछ कर सकती हूँ। 494 00:31:02,945 --> 00:31:05,065 हाँ, पर स्पाइवी के पास ही जवाब है। 495 00:31:05,072 --> 00:31:08,082 अगर वह बता दे कि किसने पैसे दिए, तो सब पता चल जाएगा। 496 00:31:08,075 --> 00:31:09,115 मैं उसे ढूँढूँगा। 497 00:31:09,118 --> 00:31:10,288 अभी? 498 00:31:10,286 --> 00:31:12,866 वह मुझसे कहीं भी मिल सकता था। ब्लू कैट चुना। 499 00:31:12,955 --> 00:31:15,745 अपनी पसंद की जगह चुनी। शायद अकसर वहाँ जाता होगा। 500 00:31:15,833 --> 00:31:18,713 वहाँ आने वाले बाकी लोगों को पता होगा कि कहाँ छुपा है। 501 00:31:18,711 --> 00:31:20,631 दोनों में से कोई साथ नहीं आएगा। 502 00:31:20,713 --> 00:31:23,053 दोनों पुलिसवाले लगते हैं। 503 00:31:23,132 --> 00:31:26,392 - हिकरी में मिलूँगा। - मैं भी आपसे वहीं मिलूँगी। 504 00:31:26,385 --> 00:31:28,845 मुझे अपना कुछ सामान खरीदना है। 505 00:31:28,846 --> 00:31:31,216 पता नहीं कि यह ऐसे कैसे रहता है। 506 00:31:31,307 --> 00:31:34,137 हाँ। मुझे भी रुकना है। रॉस्को। 507 00:31:36,937 --> 00:31:39,517 - संभलकर रहना। - बचकर रहिएगा। 508 00:31:39,607 --> 00:31:40,767 अच्छे से पेश आइए 509 00:31:40,858 --> 00:31:42,858 और बहुत जल्द आपके दोस्त बन जाएँगे। 510 00:31:55,748 --> 00:31:56,828 सामने से हटो। 511 00:31:58,167 --> 00:32:00,787 आजकल उस रीचर के साथ बड़ा घूमती हो। 512 00:32:00,878 --> 00:32:06,128 उसने तुम्हें अपने बारे में सब बताया या फिर ज़्यादा बातें नहीं होतीं? 513 00:32:06,133 --> 00:32:09,223 माँ ने सिखाया कि पीछा करने से लड़की खुश हो जाती है? 514 00:32:09,303 --> 00:32:13,063 अगर तुम मेरे साथ चलती तो यह नौबत न आती, 515 00:32:13,057 --> 00:32:18,057 पर फिर कोई बाहर वाला चला आया, फिर पता चला कि तुम दोनों पक्के दोस्त हो। 516 00:32:18,062 --> 00:32:20,942 पाँच साल पहले, क्लाइनर बाहरवाले थे। अब हटो। 517 00:32:21,690 --> 00:32:25,190 अगर तुम इतने करीब हो, तो तुम्हें बगदाद के बारे में बताया होगा। 518 00:32:25,194 --> 00:32:30,284 उन आम लोगों के बारे में जिन्हें उसने मारा, कैसे अपनी पहुँच के चलते बच गया। 519 00:32:30,366 --> 00:32:32,736 आरोप हट गए, पर कोई भी बात पीछा नहीं छोड़ती। 520 00:32:32,743 --> 00:32:34,203 आज-कल तो नहीं। 521 00:32:34,203 --> 00:32:36,003 जैक रीचर हत्यारा है। 522 00:32:38,207 --> 00:32:40,167 अगर तुमने मुझे गाड़ी में बैठने न दिया, 523 00:32:40,167 --> 00:32:42,837 तो गाड़ी के सामने ले जाकर हथकड़ी लगा दूँगी। 524 00:32:45,089 --> 00:32:46,509 शायद मुझे अच्छा लगेगा। 525 00:32:58,602 --> 00:33:02,652 ए, तुम पर मेरी नज़र रहेगी, रॉस्को। 526 00:33:02,648 --> 00:33:04,268 मैं तुम्हारी परवाह करता हूँ। 527 00:33:29,174 --> 00:33:30,304 खींचो। 528 00:33:32,886 --> 00:33:34,046 वह रही। 529 00:33:35,264 --> 00:33:37,354 - अच्छा निशाना लगाया। - बिल्कुल। 530 00:33:37,433 --> 00:33:39,983 टस्कन भूकंप भी इतना ज़बरदस्त नहीं था। 531 00:33:40,561 --> 00:33:41,691 मैं स्टीव विलियम्स। 532 00:33:41,687 --> 00:33:42,807 ऐक्सिस फ़ाइनैन्शियल टीम निर्माण, सपनों के निर्माण पर स्वागत, प्रायोजकों का शुक्रिया 533 00:33:42,813 --> 00:33:46,283 तुम लोगों की पार्टी चार्ल्सटन शाखा से अच्छी है। 534 00:33:47,234 --> 00:33:49,454 डेबी शेन। तुम चार्ल्सटन से हो? 535 00:33:50,070 --> 00:33:52,070 वह कमीना टॉम स्लोन कैसा है? 536 00:33:52,156 --> 00:33:55,026 अभी भी पहले जैसा कमीना है। 537 00:33:55,117 --> 00:33:57,237 हाँ। सुनकर हैरानी नहीं हुई। 538 00:33:57,244 --> 00:33:58,454 खींचो। 539 00:34:00,539 --> 00:34:02,249 ऐसे किया जाता है। 540 00:34:02,249 --> 00:34:04,589 याद दिलाना कि कभी तुमसे पंगा न लूँ। 541 00:34:05,586 --> 00:34:08,126 तो, तुम अटलांटा में कैसे, स्टीव? 542 00:34:08,130 --> 00:34:09,470 दादीमाँ का देहांत हो गया। 543 00:34:10,299 --> 00:34:12,429 क्रियाकर्म के बीच कुछ काम भी निबटाने हैं, 544 00:34:12,426 --> 00:34:13,966 तुम्हारे दफ़्तर में जाना था, 545 00:34:13,969 --> 00:34:18,429 पर फ़ोन करने पर बताया कि तुम दफ़्तर बंद कर यहाँ चली आई, इसलिए मैं भी आ गया। 546 00:34:18,432 --> 00:34:19,522 खींचो। 547 00:34:20,517 --> 00:34:23,807 दादीमाँ का सुनकर दुख हुआ, पर पता है किससे फ़ायदा होता है? 548 00:34:23,896 --> 00:34:25,106 निशानेबाज़ी से। 549 00:34:25,189 --> 00:34:26,649 बंदूकों से घबराहट होती है। 550 00:34:27,691 --> 00:34:32,531 पर तुम मुझे अटलांटा के ऐक्सिस के बारे में बता सकती हो। 551 00:34:32,613 --> 00:34:34,953 सोच रहा हूँ कि ज़िंदगी कितनी छोटी है, 552 00:34:35,032 --> 00:34:38,242 शायद मुझे कुछ करना चाहिए, दफ़्तर बदलने चाहिए। 553 00:34:38,327 --> 00:34:42,537 काम के हिसाब से अच्छी जगह है। लोग अच्छे हैं। तुम कौन से महकमे में हो? 554 00:34:42,623 --> 00:34:43,873 हिसाब-किताब में। 555 00:34:43,874 --> 00:34:47,094 शुरू में करंसी खरीदने बेचने का काम संभालना चाहता था। 556 00:34:47,169 --> 00:34:48,919 सोच रहा था कि दोबारा कर पाऊँ। 557 00:34:48,921 --> 00:34:51,591 हमारी शाखा में वह करना मुश्किल होगा। 558 00:34:51,590 --> 00:34:53,430 एक बंदा था जो वह सब संभालता था, 559 00:34:53,509 --> 00:34:57,179 पर एक साल पहले वह छोड़ गया, और हमने महकमा बंद कर दिया। 560 00:34:57,179 --> 00:35:00,559 विशिष्ट किस्म का काम है। ज़्यादा लोग नहीं करते, इसलिए... 561 00:35:00,641 --> 00:35:04,771 तुम्हारा जो करंसी मैनेजर था, उसका क्या नाम बताया? 562 00:35:04,770 --> 00:35:05,810 नाम नहीं बताया। 563 00:35:06,563 --> 00:35:08,403 पर उसका नाम पॉल हबल था। 564 00:35:08,482 --> 00:35:10,692 तो यह हबल एक साल पहले बैंक छोड़ गया? 565 00:35:10,776 --> 00:35:14,106 हाँ। बस दो हफ़्ते की सूचना पर छोड़ गया। 566 00:35:14,196 --> 00:35:16,316 मुझसे पूछो तो, यह बहुत गलत था। 567 00:35:16,323 --> 00:35:19,453 कुल मिलाकर, हम अब करंसी का काम नहीं करते। 568 00:35:20,285 --> 00:35:21,285 खींचो। 569 00:35:26,124 --> 00:35:27,214 संभलकर। 570 00:35:28,252 --> 00:35:30,962 शादी की अंगूठी ज़मीन पर गिरे तो भीड़ लग जाती है। 571 00:35:31,839 --> 00:35:33,839 - अच्छा? कौन कहता है? - कानून। 572 00:35:34,591 --> 00:35:37,511 फ़ाइंडर्स बनाम कीपर्स वाला मशहूर मामला। कभी सुना नहीं? 573 00:35:38,512 --> 00:35:40,142 नहीं, मैडम। मैंने नहीं सुना। 574 00:35:41,390 --> 00:35:43,060 तुम यहाँ के रहने वाले नहीं हो। 575 00:35:43,058 --> 00:35:45,978 "मैडम" मेसन-डिक्सन के उत्तर का लगता है। 576 00:35:47,312 --> 00:35:50,072 - बॉस्टन। - नहीं। 577 00:35:51,400 --> 00:35:54,530 तुम पेट्रियट्स का ज़िक्र न करो तो मैं रुकूँगी। 578 00:35:54,528 --> 00:35:57,948 समझ नहीं आता कि फ़ैल्कन ने सुपर बोल में कमाल कैसे दिखाया। 579 00:35:57,948 --> 00:36:01,618 - वह तो 28-20 पर था। गोल में मारकर। - मैंने कहने को मना किया। 580 00:36:02,536 --> 00:36:03,746 अच्छा। मेरी गलती है। 581 00:36:09,001 --> 00:36:11,461 तो, तुम क्या करते हो? 582 00:36:13,005 --> 00:36:14,625 खास कुछ नहीं। 583 00:36:14,715 --> 00:36:16,335 हाल ही में तो नहीं। 584 00:36:17,134 --> 00:36:18,264 रहस्यमय। 585 00:36:19,177 --> 00:36:20,427 रहस्यमय अच्छा होता है। 586 00:36:22,014 --> 00:36:22,894 माफ़ करना। 587 00:36:23,640 --> 00:36:25,180 मैं पुलिस महकमे में हूँ। 588 00:36:26,518 --> 00:36:29,268 और उसी के चलते तुम यहाँ आए? 589 00:36:31,106 --> 00:36:34,646 एक ऐसे मामले पर काम कर रहा हूँ जो सुलझने का नाम नहीं ले रहा। 590 00:36:35,485 --> 00:36:39,525 उस नौसिखिए के साथ जिस पर भरोसा कर सकता हूँ और वरिष्ठ जिस पर नहीं कर सकता। 591 00:36:39,615 --> 00:36:41,775 समझदारी से काम करने के लिए तो नहीं। 592 00:36:41,867 --> 00:36:43,237 तुम्हारा दिल क्या कहता है? 593 00:36:43,911 --> 00:36:45,411 कि खतरनाक जगह छोड़ दूँ। 594 00:36:46,204 --> 00:36:47,754 तो फिर रुके क्यों हो? 595 00:36:51,919 --> 00:36:54,839 एक हम ही हैं जो सब कुछ ठीक करना चाहते हैं। 596 00:36:55,672 --> 00:36:57,172 वजह तो अच्छी लगती है। 597 00:37:01,762 --> 00:37:03,642 मेरे सवाल परेशान कर रहे हैं क्या? 598 00:37:06,099 --> 00:37:07,059 नहीं। 599 00:37:08,268 --> 00:37:11,058 मुझे बातें करना अच्छे से नहीं आता, 600 00:37:11,813 --> 00:37:12,863 पर अब करूँगा। 601 00:37:14,733 --> 00:37:16,323 तुम कहाँ से हो? 602 00:37:16,318 --> 00:37:17,778 मैं मैरिएटा से हूँ, 603 00:37:18,654 --> 00:37:23,164 कॉस्मेटिक्स का काम करती हूँ, और मेरी कमाल की सूझ-बूझ है। 604 00:37:24,910 --> 00:37:27,700 और मेरी सूझ-बूझ बताती है कि तुम अच्छे इंसान हो, 605 00:37:27,788 --> 00:37:30,418 तो क्यों न पास में कोई दूसरा बार देखें? 606 00:37:31,208 --> 00:37:33,588 जहाँ पूल टेबल हों और शराब सस्ती हो। 607 00:37:34,461 --> 00:37:38,381 शायद कहीं कोने में अंधेरा हो और देखेंगे कि आगे क्या होता है? 608 00:37:40,634 --> 00:37:42,184 मैं शादीशुदा हूँ, याद है? 609 00:37:44,680 --> 00:37:45,640 मैं भी। 610 00:37:45,639 --> 00:37:47,889 पर जब किसी की शादी ठीक-ठाक चल रही हो, 611 00:37:47,975 --> 00:37:51,475 वह सराय की बार में उसे उतारकर दुनिया को दिखाता नहीं फिरता। 612 00:37:52,437 --> 00:37:53,437 दिल खुश कर दिया, 613 00:37:55,524 --> 00:37:56,734 और तुम भी अच्छी हो, 614 00:37:57,985 --> 00:37:59,105 बहुत अच्छी हो... 615 00:38:01,738 --> 00:38:03,318 पर मैं वैसा आदमी नहीं। 616 00:38:08,036 --> 00:38:08,996 अच्छा। 617 00:38:11,039 --> 00:38:13,169 लड़की कोशिश करे तो कोई हर्ज नहीं। 618 00:38:15,961 --> 00:38:17,671 शुभकामनाएँ, ऑफ़िसर। 619 00:38:56,918 --> 00:38:58,168 दो डॉलर का नोट? 620 00:38:59,546 --> 00:39:03,376 राज्य-कोष उन्हें डाक घर को दे देता है, इसलिए डाकियों के पास होते हैं। 621 00:39:03,467 --> 00:39:04,927 जनता को वो पसंद नहीं। 622 00:39:05,010 --> 00:39:09,100 जुआ खेलने वाले रेस ट्रैक पर शर्त लगाते हैं और उन्हें वे मिलते हैं। 623 00:39:09,181 --> 00:39:10,351 डाक वाली थैली नहीं है। 624 00:39:10,432 --> 00:39:14,732 जितने कमाते हो, उससे ज़्यादा जुए में उड़ाते हो और तुम्हें पैसों की ज़रूरत है। 625 00:39:14,728 --> 00:39:16,058 तुमने सही कहा। 626 00:39:18,607 --> 00:39:20,027 टैनर स्पाइवी को जानते हो? 627 00:39:20,984 --> 00:39:22,324 वह यहाँ अकसर आया करता था। 628 00:39:23,320 --> 00:39:25,780 यह तुम्हें कुछ नहीं बताएगा। 629 00:39:26,281 --> 00:39:30,161 स्पाइवी मेरा दोस्त है, और किसी को उसके बारे में जानने की ज़रूरत नहीं। 630 00:39:31,244 --> 00:39:32,664 किसी दूसरे बार में जाओ। 631 00:39:34,372 --> 00:39:35,252 मुक्केबाज़ हो। 632 00:39:36,333 --> 00:39:37,253 खब्बू। 633 00:39:37,334 --> 00:39:38,464 गोल्डन ग्लव्ज़। 634 00:39:39,127 --> 00:39:42,507 मुक्केबाज़ी का पता है न, कुछ ज़्यादा ही नियम हैं। 635 00:39:49,137 --> 00:39:49,967 स्पाइवी कहाँ है? 636 00:39:50,055 --> 00:39:52,675 कुछ स्पैनिश बंदों के साथ, शहर से चला गया, यार। 637 00:39:52,766 --> 00:39:53,886 बड़ी जल्दी में निकला। 638 00:39:54,810 --> 00:39:55,890 बस इतना ही पता है। 639 00:41:26,193 --> 00:41:27,613 चलो। 640 00:41:28,737 --> 00:41:29,607 अच्छा। 641 00:41:40,707 --> 00:41:42,827 हाँ। करीब रहना। 642 00:41:42,918 --> 00:41:44,458 उतना भी करीब नहीं। 643 00:41:50,300 --> 00:41:51,890 यह लो। 644 00:41:51,885 --> 00:41:53,465 मेरे साथ रहना, यार। 645 00:42:00,060 --> 00:42:02,480 वह सड़क से उतर गया। दाहिनी ओर। 646 00:42:36,054 --> 00:42:38,434 आगे, दाहिनी ओर। 647 00:44:26,164 --> 00:44:27,874 हैलो, स्पाइवी। 648 00:44:30,085 --> 00:44:31,035 धत्। 649 00:46:16,065 --> 00:46:18,065 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 650 00:46:18,151 --> 00:46:20,151 रचनात्मक पर्यवेक्षक जनक कविरत्न