1 00:00:13,681 --> 00:00:17,021 कहाँ जा रहे हो? रीचर! रीचर, वापस आओ! 2 00:00:17,560 --> 00:00:19,100 उसे अकेला छोड़ देना चाहिए। 3 00:00:20,062 --> 00:00:24,612 मैं नहीं चाहता कि 114 किलो का आदमी, कानून से बाहर रहकर शहर को तहस-नहस करे। 4 00:00:26,402 --> 00:00:29,112 उसका पीछा करो, देखो कि हमारे मामले में खलल न डाले। 5 00:00:29,113 --> 00:00:30,113 मैं ही क्यों? 6 00:00:30,448 --> 00:00:33,238 मुर्दाघर के बाहर, उसने तुम्हारी बात मानी थी। 7 00:00:34,034 --> 00:00:35,664 और अगर अब न माने तो? 8 00:00:35,828 --> 00:00:37,078 उसे गोली मार देना। 9 00:00:43,043 --> 00:00:46,633 जैक रीचर 10 00:01:11,447 --> 00:01:14,367 सभी उपलब्ध टुकड़ियाँ, पूरब की तरफ़, 80 नंबर मार्ग पर, 11 00:01:14,450 --> 00:01:16,700 एक गाड़ी है जिसमें कोई नहीं है। 12 00:01:17,453 --> 00:01:21,173 मैं 18 नंबर हूँ, तकरीबन पाँच घंटे पक्का। 13 00:01:21,499 --> 00:01:23,829 अच्छा, 18 नंबर, मैं रास्ता दिखाती हूँ। 14 00:01:25,753 --> 00:01:27,513 दो-चार-सात, लगभग दस घंटे। 15 00:01:39,433 --> 00:01:40,433 धत् तेरी! 16 00:01:42,603 --> 00:01:44,563 यह क्या था? मैं तुमसे टकरा जाती! 17 00:01:44,647 --> 00:01:45,647 बेबीसिटर नहीं चाहिए 18 00:01:45,648 --> 00:01:47,778 मेरी तहकीकात में विघ्न मत डालो। 19 00:01:48,484 --> 00:01:51,744 अच्छा। पहली बात, यह तुम्हारी तहकीकात नहीं है। 20 00:01:51,821 --> 00:01:55,161 दूसरी, मुझे किसी लंबे-चौड़े आवारा आदमी की रखवाली नहीं करनी। 21 00:01:55,241 --> 00:01:57,411 तुम्हारे भाई के कातिल को ढूँढ़ रही हूँ। 22 00:01:57,493 --> 00:02:01,413 इसलिए, यह सब छोड़ो और अपना काम करने दो क्योंकि मुझे वह अच्छे से आता है। 23 00:02:01,497 --> 00:02:05,917 अच्छे से आता होता तो, पुलिस की गाड़ी में पैदल चलते आदमी का पीछा न करती। 24 00:02:05,918 --> 00:02:10,208 क्या तुम हबल के घर जाकर, उसका गला घोंटकर, यह पता करना चाहते हो 25 00:02:10,214 --> 00:02:12,474 कि उसने अपराध स्वीकार क्यों किया? 26 00:02:12,550 --> 00:02:13,380 ऐसा ही कुछ। 27 00:02:13,384 --> 00:02:14,764 मैं ऐसा नहीं होने दूँगी। 28 00:02:14,844 --> 00:02:17,394 अब, या तो मैं वहाँ तक तुम्हारा पीछा कर सकती हूँ, 29 00:02:17,388 --> 00:02:20,848 या फिर जूते न घिसकर गाड़ी में बैठो। 30 00:02:29,233 --> 00:02:30,533 धत्। 31 00:02:39,243 --> 00:02:42,043 आवारा नहीं हूँ। काम के सिलसिले में घूमना पड़ता है। 32 00:02:44,790 --> 00:02:45,710 जो भी हो। 33 00:02:51,922 --> 00:02:54,592 ऑफ़िसर कॉनक्लिन, मिस्टर रीचर, प्लीज़ अंदर आइए। 34 00:02:58,387 --> 00:02:59,507 मुझे माफ़ कीजिएगा। 35 00:02:59,597 --> 00:03:01,307 पॉल को लौटने में देर होगी, 36 00:03:01,432 --> 00:03:04,272 पर अब आपको शुक्रिया कहने का मौका मिला, मिस्टर रीचर। 37 00:03:04,268 --> 00:03:05,768 बस रीचर कहिए। 38 00:03:05,853 --> 00:03:11,483 तो, रीचर, मेरे पति ने बताया कि उस भयानक जेल में तुमने उसकी हिफ़ाज़त की। 39 00:03:13,277 --> 00:03:14,397 प्लीज़, बैठिए। 40 00:03:18,699 --> 00:03:20,779 आपको पता है कि पॉल कहाँ है? 41 00:03:22,077 --> 00:03:23,697 नहीं, सही-सही नहीं पता। 42 00:03:23,996 --> 00:03:26,496 वह उस गबन वाले मामले से निबट रहा है। 43 00:03:26,582 --> 00:03:28,082 शुक्र है, बेकसूर साबित हुआ। 44 00:03:28,167 --> 00:03:32,127 पॉल को अपराधी के रूप में सोच सकते हैं? उसने आज तक कोई कानून नहीं तोड़ा। 45 00:03:32,129 --> 00:03:35,009 शायद उसी वजह से आए होंगे। बैंक वगैरह के मामले में। 46 00:03:35,007 --> 00:03:37,297 नहीं, मेरे भाई की हत्या की गई। 47 00:03:37,301 --> 00:03:42,101 हे भगवान... मुझे... मुझे समझ नहीं आता कि क्या कहूँ। 48 00:03:42,181 --> 00:03:44,771 यह वही आदमी है जो बड़ी सड़क के पास मिला? 49 00:03:44,767 --> 00:03:45,977 हाँ। 50 00:03:46,602 --> 00:03:49,522 और उसके पास आपके पति का फ़ोन नंबर था। 51 00:03:49,605 --> 00:03:51,605 बात कुछ समझ में नहीं आई। क्यों? 52 00:03:51,607 --> 00:03:53,107 उसी वजह से हम यहाँ आए हैं। 53 00:03:53,192 --> 00:03:56,652 मेरे भाई के पास आपके पति का नंबर क्यों था? 54 00:03:57,488 --> 00:03:59,488 - मुझे कुछ नहीं पता। - माँ? 55 00:04:01,617 --> 00:04:03,407 साढ़े आठ बज भी गए? 56 00:04:03,494 --> 00:04:05,964 मुझे इन दोनों को सुलाना है। 57 00:04:05,955 --> 00:04:08,865 लड़कियो, ऑफ़िसर कॉनक्लिन और मिस्टर रीचर से हैलो कहो। 58 00:04:08,958 --> 00:04:11,998 - हैलो, ऑफ़िसर कॉनक्लिन। - हैलो, मिस्टर रीचर। 59 00:04:12,086 --> 00:04:13,126 हैलो। 60 00:04:13,379 --> 00:04:15,209 बस... रीचर कहो। 61 00:04:15,798 --> 00:04:17,968 यह लूसी और टैली हैं। 62 00:04:17,967 --> 00:04:19,837 तुम लोगों ने अपने दाँत साफ़ किए? 63 00:04:19,927 --> 00:04:20,797 - हाँ। - हाँ। 64 00:04:20,803 --> 00:04:23,013 तो फिर जाओ। मैं अभी आती हूँ। 65 00:04:23,847 --> 00:04:25,847 टैली तो बड़ी तेज़ी से बढ़ रही है। 66 00:04:25,933 --> 00:04:29,193 हाँ, बिल्कुल। वह जो चश्मा पहनती है। 67 00:04:29,645 --> 00:04:32,355 यकीन करेंगे कि वह लूसी से एक साल छोटी है? 68 00:04:32,940 --> 00:04:34,530 बाथरूम इस्तेमाल कर सकता हूँ? 69 00:04:34,525 --> 00:04:38,355 हाँ, बिल्कुल। रसोई से आगे, हॉल में बायीं ओर। 70 00:05:32,166 --> 00:05:34,076 ऐसा कुछ होता है। 71 00:05:36,587 --> 00:05:38,877 हमने आपका बहुत समय ज़ाया किया। 72 00:05:38,881 --> 00:05:40,881 आपकी शाम अच्छी हो। रॉस्को। 73 00:05:44,720 --> 00:05:47,220 तो, हम चलते हैं। 74 00:05:47,973 --> 00:05:49,353 - माफ़ी चाहूँगी। - नहीं। 75 00:05:49,433 --> 00:05:53,153 आपकी शाम अच्छी हो। समय देने का शुक्रिया और फिर मिलेंगे। 76 00:05:53,145 --> 00:05:54,185 हाँ। गुड नाइट। 77 00:06:02,112 --> 00:06:03,202 तुम एकदम से निकल आए। 78 00:06:03,197 --> 00:06:06,777 दो बातें। एक, उसने कहा, "टैली वह जो चश्मा पहनती है। 79 00:06:06,784 --> 00:06:08,744 चश्मा ही असली फ़र्क है। 80 00:06:08,744 --> 00:06:11,164 बाकी सब अवस्था की बात थी। 81 00:06:11,163 --> 00:06:14,083 चश्मा पक्के रूप से था। एक पहनती है, एक नहीं। 82 00:06:14,083 --> 00:06:15,213 तो? 83 00:06:15,209 --> 00:06:18,709 जेल में मुझ पर हमला होने से पहले, किसी ने मेरी ओर इशारा किया। 84 00:06:18,796 --> 00:06:20,336 मैंने किसी का चश्मा लिया था। 85 00:06:20,339 --> 00:06:22,759 - क्यों? - क्योंकि वह अच्छा आदमी नहीं था। 86 00:06:22,758 --> 00:06:25,588 जब बदमाश मेरी ओर आए, तब भी मैंने पहना हुआ था। 87 00:06:25,594 --> 00:06:28,684 उन्हें साफ़ बताया गया था कि नए आदमियों को ढूँढ़ना है 88 00:06:28,764 --> 00:06:30,684 और चश्मे वाले को खत्म करना है। 89 00:06:30,766 --> 00:06:33,846 हबल का चश्मा चूर-चूर कर दिया गया, वह शिकार था, मैं नहीं। 90 00:06:33,936 --> 00:06:36,806 हबल भाग गया है, या वह अब तक उनके हाथ लग गया होगा। 91 00:06:36,814 --> 00:06:39,574 अच्छा। तुमने कहा था कि दो बातें हैं। 92 00:06:39,650 --> 00:06:44,740 हाँ, यह कोई बीज है क्या? किसी बैंकर के पार्टी वाले जूतों में क्यों होगा? 93 00:06:44,822 --> 00:06:46,202 तुमने उसकी अलमारी देखी? 94 00:06:46,198 --> 00:06:47,738 बाहरी सामान वाले कमरे में। 95 00:06:49,451 --> 00:06:50,791 एग्रिमोनी कँटीला बीज है। 96 00:06:50,786 --> 00:06:53,786 यह ऊँची घास में उगते हैं। इन्हें "मुफ़्तखोर" कहते हैं 97 00:06:53,789 --> 00:06:57,579 क्योंकि आपसे चिपट जाते हैं और साथ हो लेते हैं। 98 00:06:57,668 --> 00:07:00,128 जहाँ मेरे भाई को मारा गया, वहाँ उगते हैं। 99 00:07:08,345 --> 00:07:12,055 यह कोगॉन घास है। मेरे चाचाजी के खेत में होता था। इस पर कँटीले बीज नहीं होते। 100 00:07:12,141 --> 00:07:15,601 अच्छा। फिर भी किसी वजह से उसके फीते पर मिला। 101 00:07:17,437 --> 00:07:20,267 बैंक के हॉल में तो ये कँटीले बीज नहीं होते। 102 00:07:26,155 --> 00:07:28,275 मैंने फ़िन्ली से कहा कि निशानची को हथियारों की अच्छी समझ थी, 103 00:07:28,282 --> 00:07:31,492 पर बात इससे ज़्यादा थी। कातिल एक निपुण निशानची था। 104 00:07:31,577 --> 00:07:33,157 तुम्हें ऐसा क्यों लगता है? 105 00:07:33,162 --> 00:07:35,662 दूसरा शिकार व्यक्ति अंधेरे में भाग रहा था। 106 00:07:35,664 --> 00:07:36,964 गन में साइलेंसर था, यानी 107 00:07:36,957 --> 00:07:39,247 पास से मारने में गलती, पर गोली जानलेवा थी। 108 00:07:43,672 --> 00:07:46,682 जो के पैरों के निशान हैं। 13 नंबर। गड्ढा देख रही हो? 109 00:07:46,675 --> 00:07:48,585 उसने पीछे किसी को आते सुना, मुड़ने की कोशिश की, 110 00:07:48,594 --> 00:07:50,304 इससे पहले कि कुछ करता, सिर में दो गोलियाँ लग चुकी थीं। 111 00:07:55,225 --> 00:07:59,055 जो के इंतज़ार में निशानची यहाँ से आया। 112 00:08:00,272 --> 00:08:01,442 जानता था कि आ रहा है। 113 00:08:07,738 --> 00:08:11,738 दो दिन पहले, चाँद तकरीबन 26 डिग्री पश्चिम की ओर रहा होगा। 114 00:08:13,952 --> 00:08:15,792 इस जगह पर अंधेरा रहा होगा। 115 00:08:18,957 --> 00:08:20,207 वह यहाँ पर छुपा। 116 00:08:27,591 --> 00:08:28,471 उसने मज़ा लिया। 117 00:08:31,345 --> 00:08:35,305 पेड़ के पास रहकर, दूर से गोली मारी होती तो कम खतरा होता। 118 00:08:35,974 --> 00:08:37,604 निशानची पास आना चाहता था। 119 00:08:38,227 --> 00:08:39,647 शायद कोई व्यक्तिगत बात थी। 120 00:08:39,645 --> 00:08:42,395 जब कोई आपको मारे, तो हमेशा व्यक्तिगत ही होता है। 121 00:08:51,865 --> 00:08:55,575 मुझे जो के बारे में बताओ। तुम लोग एक-दूसरे के करीब थे? 122 00:09:02,000 --> 00:09:03,250 उसका कोई परिवार था? 123 00:09:03,961 --> 00:09:05,751 क्या काम करता था? 124 00:09:05,754 --> 00:09:09,554 अपनी तहकीकात में आगे बढ़ने के लिए इधर-उधर की बातें कर रही हो? 125 00:09:09,633 --> 00:09:12,553 मैं उस इंसान से हमदर्दी जता रही हूँ जिसका भाई मर गया, 126 00:09:12,636 --> 00:09:15,556 पर अब तुम्हें मेरे सवाल का जवाब देना चाहिए। 127 00:09:15,639 --> 00:09:17,679 जब हम छोटे थे, तब परिवार नहीं था, 128 00:09:17,683 --> 00:09:19,983 वह होमलैंड सिक्यूरिटी में काम करता था। 129 00:09:19,977 --> 00:09:21,187 बड़ी दिलचस्प बात है। 130 00:09:21,270 --> 00:09:24,150 तुम्हें लगता है कि इसका उसके काम से लेना-देना होगा? 131 00:09:24,231 --> 00:09:28,031 होमलैंड में काफ़ी कुछ आता है। आतंकवाद, नशा, बंदूकें, सीमा पर अपराध। 132 00:09:28,110 --> 00:09:31,070 - तुम्हारा भाई किस महकमे में था? - मुझे नहीं पता। 133 00:09:31,947 --> 00:09:33,947 हमारी काफ़ी समय से बात नहीं हुई थी। 134 00:09:35,367 --> 00:09:36,287 क्यों? 135 00:09:38,120 --> 00:09:39,040 समय गुज़र गया। 136 00:09:40,622 --> 00:09:41,672 कहाँ जा रहे हो? 137 00:09:42,040 --> 00:09:42,960 कोई सराय ढूँढ़ने। 138 00:09:43,250 --> 00:09:46,210 - मैं तुम्हें छोड़ दूँगी। - उसकी ज़रूरत नहीं। 139 00:10:07,816 --> 00:10:09,186 धत्। वही है। 140 00:10:10,610 --> 00:10:14,030 ए, जनाब। यहाँ आओ, हमें तुमसे कुछ बात करनी है। 141 00:10:14,573 --> 00:10:15,493 नहीं, नहीं करनी। 142 00:10:15,991 --> 00:10:16,951 "नहीं, नहीं करनी।" 143 00:10:17,242 --> 00:10:19,792 ए, यहाँ आओ। हमें बस तुमसे बात करनी है। 144 00:10:20,912 --> 00:10:22,912 सुना कि हत्या के लिए गिरफ़्तार हुए। 145 00:10:23,540 --> 00:10:26,250 हमारे शहर में यह क्या शुरू किया है? 146 00:10:34,217 --> 00:10:36,967 गाड़ी के पास छह-छह की दो पेटियाँ खाली पड़ी हैं, देर से इंतज़ार कर रहे हो। 147 00:10:37,054 --> 00:10:41,934 क्योंकि शहर में इससे भी अच्छी जगहें हैं, तो शायद मेरा ही इंतज़ार कर रहे थे। 148 00:10:42,142 --> 00:10:43,022 मैं बताता हूँ। 149 00:10:43,018 --> 00:10:46,898 महँगी गाड़ी में आए अमीरज़ादे ने मुझे ठिकाने लगाने के 50 डॉलर दिए? 150 00:10:48,357 --> 00:10:49,187 सौ डॉलर। 151 00:10:50,025 --> 00:10:54,315 अच्छा। आज के दिन मैं तुम्हारी यह घटिया इच्छा पूरी होने नहीं दूँगा। 152 00:10:54,321 --> 00:10:55,321 ए! 153 00:10:56,656 --> 00:10:58,276 हम तुमसे बात कर रहे हैं, यार। 154 00:11:04,581 --> 00:11:06,171 ग्रैहम। बेवकूफ़ कहीं के। 155 00:11:06,416 --> 00:11:09,126 - तुम्हारी पिटाई होने वाली है। - नहीं। 156 00:11:10,045 --> 00:11:13,005 मैं नशे में धुत्त तीन बच्चों के हाथ तोड़ूँगा। 157 00:11:13,340 --> 00:11:14,840 हम चार हैं। 158 00:11:14,925 --> 00:11:17,425 एक तुम्हें अस्पताल तक ले जाएगा। 159 00:11:26,353 --> 00:11:28,313 मुझे पता है कि अस्पताल कहाँ है। 160 00:11:35,862 --> 00:11:38,572 मारग्रेव में यह क्या मुसीबत आ गई? 161 00:12:44,931 --> 00:12:48,101 अरे, दोस्त। तुम ठीक हो? 162 00:12:54,858 --> 00:12:55,778 अच्छा बच्चा। 163 00:12:55,859 --> 00:12:58,069 ए, तुम्हारी कुछ मदद कर सकता हूँ? 164 00:12:58,153 --> 00:13:00,663 नहीं। आपके कुत्ते को थोड़ा पानी पिला रहा हूँ। 165 00:13:00,739 --> 00:13:05,039 अपना कटोरा उल्टा लिया होगा क्योंकि आज सुबह ही इसे पानी पिलाया। 166 00:13:05,869 --> 00:13:06,789 नहीं पिलाया। 167 00:13:07,245 --> 00:13:08,325 कटोरा एकदम सूखा था। 168 00:13:08,997 --> 00:13:10,457 तुम मुझे झूठा बता रहे हो? 169 00:13:14,211 --> 00:13:15,131 हाँ। 170 00:13:17,672 --> 00:13:20,342 तुम्हें यहाँ से जाना चाहिए। 171 00:13:24,471 --> 00:13:25,391 अच्छा बच्चा। 172 00:13:45,450 --> 00:13:47,040 तुम यहाँ क्या कर रहे हो? 173 00:13:47,035 --> 00:13:48,285 हबल के घर जाने से पहले, 174 00:13:48,370 --> 00:13:52,500 आकर देखना चाहता था अगर जो का मामला कुछ आगे बढ़ा हो। 175 00:13:52,499 --> 00:13:54,919 एक और हत्या हुई है। 176 00:13:54,918 --> 00:13:56,088 पुलिस चीफ़ मॉरिसन। 177 00:13:58,213 --> 00:14:00,053 पहले बता दूँ, यह मैंने नहीं किया। 178 00:14:00,048 --> 00:14:02,798 - पता है। - रात भर मेरा पीछा कर रही थी क्या? 179 00:14:13,478 --> 00:14:16,608 कल रात तुम मेरे साथ हर जगह जाने को तैयार थी। 180 00:14:32,622 --> 00:14:33,622 कैप्टन। 181 00:14:33,707 --> 00:14:37,337 उन्होंने चीफ़ के साथ क्या किया? बेकर बताने को राज़ी नहीं है। 182 00:14:37,419 --> 00:14:40,919 तमाशा देखने वालों को दूर रखना, ठीक है? 183 00:14:44,384 --> 00:14:45,394 हाँ, सर। 184 00:14:50,056 --> 00:14:51,386 यह यहाँ क्या कर रहा है? 185 00:14:51,391 --> 00:14:55,441 आपने इस पर नज़र रखने को कहा। देखिए। यह यहाँ है। 186 00:14:56,146 --> 00:14:59,436 बॉस्टन में पहले कभी मौका ए वारदात पर ऐसा नज़ारा नहीं देखा, 187 00:14:59,441 --> 00:15:01,401 और मैंने वहाँ बहुत कुछ देखा है। 188 00:15:01,985 --> 00:15:03,395 उन्हें दीवार पर टाँगा गया? 189 00:15:04,904 --> 00:15:06,244 तुम्हें कैसे पता चला? 190 00:15:09,743 --> 00:15:10,663 ए। 191 00:15:20,962 --> 00:15:23,632 चेहरे पर कई घाव नज़र आ रहे हैं। 192 00:15:23,632 --> 00:15:27,012 फ़र्श पर जितना खून बहा है, उसे देखते हुए, 193 00:15:27,010 --> 00:15:30,100 मेरा अनुमान है कि शरीर के अंदर और काफ़ी घाव होंगे। 194 00:15:30,180 --> 00:15:32,140 ये घाव ज़्यादा गहरे नहीं लगते 195 00:15:32,140 --> 00:15:34,350 और शायद किसी ब्लेड से दिए गए हैं, 196 00:15:34,351 --> 00:15:38,361 यानी मारने की बजाय, तकलीफ़ पहुँचाने के लिए दिए गए थे। 197 00:15:38,355 --> 00:15:41,685 पुलिस चीफ़ एड्वर्ड मॉरिसन की प्रारंभिक जाँच। 198 00:15:41,775 --> 00:15:45,735 मरने वाले को दोनों तरफ़ छह कीलों से दीवार पर टाँगा गया, जिनमें से दो 199 00:15:45,737 --> 00:15:49,617 कुहनी की हड्डी और बाँह के सामने की बाहरी हड्डी में से थीं। 200 00:15:49,616 --> 00:15:50,866 हे भगवान। 201 00:15:50,867 --> 00:15:53,997 और बाएँ गाल पर एक घाव। 202 00:15:54,454 --> 00:15:55,544 कोई निशान? 203 00:15:55,622 --> 00:15:59,542 मैं सवाल पूछूँगा। जैसे कि यह। कीलों के बारे में कैसे पता चला? 204 00:15:59,626 --> 00:16:01,796 यहाँ भी, इतनी जल्दी खबर नहीं फैलती। 205 00:16:01,795 --> 00:16:03,585 सातवीं और आठवीं पसली के बीच में। 206 00:16:03,672 --> 00:16:08,342 उन्होंने रबड़ के जूते और दस्ताने पहने थे। उस इंसान की तरह जिसने मेरे भाई को मारा। 207 00:16:08,343 --> 00:16:11,813 - तुम्हें ऐसा क्यों लगता है? - मेरे भाई को तीन लोगों ने मारा। 208 00:16:11,805 --> 00:16:16,175 - इनके साथ ऐसा करने वाले चार तो रहे होंगे। - इसके अंडकोष काट दिए गए हैं। 209 00:16:16,518 --> 00:16:18,518 पेशेवर तरीके से पेश आओ, जैस्पर। 210 00:16:18,520 --> 00:16:21,360 कमज़ोर दिमाग और चरित्र का इंसान ही गाली देगा। 211 00:16:21,356 --> 00:16:23,526 माफ़ कीजिए, यह सब मेरे लिए नया है। 212 00:16:23,525 --> 00:16:28,855 ऐसा नज़ारा कम ही देखने को मिलता है। इनका अंडकोष कहाँ है? 213 00:16:29,114 --> 00:16:30,124 इनके पेट में। 214 00:16:34,452 --> 00:16:37,042 शवपरीक्षा के दौरान मिल जाएगा। 215 00:16:37,706 --> 00:16:39,786 अच्छा, रीचर। बाहर चलो। 216 00:16:47,674 --> 00:16:50,304 अब और खेल नहीं। तुम्हें यह सब कैसे पता है? 217 00:16:50,385 --> 00:16:54,715 हबल के मालिकों ने कहा था कि अगर उसने मुसीबत खड़ी की, तो उसका यही हाल करेंगे। 218 00:16:54,723 --> 00:16:57,273 तुमने कहा था कि हबल ने कुछ नहीं बताया। 219 00:16:57,267 --> 00:16:58,307 मैंने झूठ कहा था। 220 00:16:58,393 --> 00:17:03,233 मेरे भाई को पुलिस पर भरोसा नहीं था, इसलिए आने की वजह नहीं बताई, मैं क्यों बताऊँ? 221 00:17:03,231 --> 00:17:06,781 कभी सोचा कि उसने इसलिए मदद नहीं माँगी क्योंकि माँग नहीं पाया? 222 00:17:06,860 --> 00:17:09,820 - शायद वह भ्रष्ट था। - बात पूरी करने से पहले ज़रा सोचिए। 223 00:17:09,821 --> 00:17:12,661 कहीं मेरा हाथ न चल जाए। 224 00:17:12,741 --> 00:17:16,161 जो भ्रष्ट नहीं था, जैसा कि अंदर लटक रहा नमूना था। 225 00:17:16,161 --> 00:17:21,251 यानी मॉरिसन उन्हीं कातिलों के साथ काम करते थे जिनके साथ हबल उलझा हुआ है? 226 00:17:21,249 --> 00:17:24,879 यह या फिर हमने एक बड़ा इत्तेफ़ाक दीवार पर लटकता देखा। 227 00:17:24,878 --> 00:17:28,168 मुझे जानना है कि मारग्रेव पीडी में और कौन इसमें शामिल है। 228 00:17:28,173 --> 00:17:29,843 स्टीवनसन संदेहजनक लगता है 229 00:17:29,841 --> 00:17:32,721 और बेकर मेरे साथ बाथरूम नहीं गया। 230 00:17:32,719 --> 00:17:36,009 वह बाथरूम जिसमें खिड़की है। मुझ पर हत्या को लेकर शक था। 231 00:17:36,014 --> 00:17:39,484 उसे पता था कि तुमने वह नहीं किया। यानी उसे असलियत का पता है। 232 00:17:39,476 --> 00:17:41,936 बताना चाहोगे कि और कौन भ्रष्ट है? 233 00:17:42,020 --> 00:17:45,520 रॉस्को ने मुझे जेल से बाहर निकाला, इसलिए वह तो नहीं हो सकती, 234 00:17:45,607 --> 00:17:47,317 पर आप कुछ छुपा रहे हैं। 235 00:17:47,317 --> 00:17:51,397 बॉस्टन का कोई अश्वेत पुलिसवाला जिसके पास 20 साल की पेंशन है, 236 00:17:51,488 --> 00:17:54,738 दक्षिण के पिछड़े हुए इलाके के एक शहर में क्या कर रहा है? 237 00:17:54,741 --> 00:17:56,991 मॉरिसन के बाद, अगले उम्मीदवार आप हैं? 238 00:17:56,993 --> 00:18:00,663 मेयर टील ने खुद को कार्यकारी चीफ़ नियुक्त कर लिया है। 239 00:18:00,747 --> 00:18:04,207 - कब से? - आज सुबह। आपको वही बताने आई हूँ। 240 00:18:04,209 --> 00:18:07,169 जो भी इसे चला रहा है, मॉरिसन उसके कब्ज़े में था। 241 00:18:07,170 --> 00:18:10,800 चीफ़ की कुर्सी पर बैठने वाला उनके दल का हिस्सा होगा। 242 00:18:10,799 --> 00:18:13,339 और आपको छोड़, वे टील तक पहुँच गए। 243 00:18:13,343 --> 00:18:16,513 तो, शायद इसका यह मतलब है कि वह भ्रष्ट है, और आप ठीक हैं। 244 00:18:16,513 --> 00:18:20,063 और तुम्हारे विश्वास मत से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं है। 245 00:18:21,142 --> 00:18:22,692 पर शायद तुम ठीक कह रहे हो। 246 00:18:23,895 --> 00:18:26,145 कम से कम पता है कि कौन भरोसे के लायक है। 247 00:18:26,898 --> 00:18:29,148 एफ़बीआई में अपने दोस्त को फ़ोन करता हूँ। 248 00:18:29,234 --> 00:18:31,994 टील ने राज्य या फ़ेडरल पुलिस को दूर रखने को कहा। 249 00:18:32,070 --> 00:18:35,660 बाहर वाले अन्वेषक असली आदमी पर पर्दा डाल देंगे। 250 00:18:35,657 --> 00:18:38,617 हम उन्हें यह सोचने देंगे कि सब उनके नियंत्रण में है। 251 00:18:38,618 --> 00:18:40,248 "हम" का सवाल ही नहीं उठता। 252 00:18:42,413 --> 00:18:46,503 गलत कदम उठाने के चलते मॉरिसन की जान गई, मुझ पर हत्या का दोष न लगाना, 253 00:18:46,501 --> 00:18:50,761 हबल का ज़िंदा बचकर आना, पर जिस तरह हत्याएँ हुईं, उनसे एक संदेश मिलता है। 254 00:18:50,839 --> 00:18:52,969 "पंगा मत लो और हमसे मत उलझो।" 255 00:18:52,966 --> 00:18:55,046 आपको लगता है कि अकेले कर पाएँगे? 256 00:18:55,051 --> 00:18:57,851 आप अकेले नहीं कर सकते। हमें मिलकर इसे करना होगा। 257 00:18:57,846 --> 00:19:01,886 अगर आपको यह समझ नहीं आता, तो मैं खुद जो के कातिल को ढूँढ़ निकालूँगा। 258 00:19:04,811 --> 00:19:08,231 वाह। टील ने तुरंत टाउन हॉल की बैठक बुलाई है। 259 00:19:08,231 --> 00:19:09,821 उनसे संभलकर रहिएगा। 260 00:19:09,816 --> 00:19:13,946 चैन और शांति के लिए दक्षिण में आया, और अब चार लाशें मिली हैं। 261 00:19:13,945 --> 00:19:19,525 पाँच। हबल, शायद। अगर पुलिसवाले का यह हाल करते हैं तो बैंकर का क्यों नहीं? 262 00:19:21,119 --> 00:19:23,999 - रॉस्को। - मैं अभी वहाँ जा रही हूँ। 263 00:19:27,584 --> 00:19:31,554 मुझे लगा कि पॉल होगा, इसलिए दरवाज़ा खुला छोड़ दिया था। 264 00:19:31,546 --> 00:19:32,796 वह घर नहीं लौटा? 265 00:19:32,881 --> 00:19:37,261 उसने बताया कि बैंक वाला झमेला सुलझाने के लिए कुछ लोगों से बात करनी थी। 266 00:19:37,260 --> 00:19:39,970 जब मैं उठी, तो पता चला कि वह घर ही नहीं लौटा। 267 00:19:39,971 --> 00:19:42,061 उसका फ़ोन वॉइसमेल पर जा रहा है। 268 00:19:42,140 --> 00:19:46,190 देखिए मैं... मैं यूजीए कॉलेज के पहले साल से पॉल के साथ हूँ, 269 00:19:46,269 --> 00:19:48,689 ऐसा कभी नहीं हुआ कि वह घर न लौटा हो। 270 00:19:49,814 --> 00:19:51,824 अच्छा। ठीक है, एक मिनट रुकिए। 271 00:19:54,527 --> 00:19:57,527 मेरे पास हथियार है, मैं रुकूँगी, तुम फ़िन्ली को ढूँढ़ो। 272 00:19:57,614 --> 00:20:02,044 उन्हें पता होगा कि इनका क्या करना है, पर उन्हें हिफ़ाज़त की ज़रूरत है। 273 00:20:03,244 --> 00:20:04,374 मुझे आपकी गाड़ी चाहिए। 274 00:20:08,333 --> 00:20:10,923 ऐक्सिस फ़ाइनैन्शियल ऑगस्टा गॉल्फ़ आउटिंग - 2018 275 00:20:15,882 --> 00:20:19,592 अगर 6'5" से कम का कोई यहाँ आता दिखे तो उसे गोली मार देना। 276 00:20:19,594 --> 00:20:20,684 फ़िन्ली 5'8" के हैं। 277 00:20:20,762 --> 00:20:22,682 - हाँ। - तुम यह चाकू ले जा रहे हो? 278 00:20:22,764 --> 00:20:23,894 अपनी गन देना चाहती हो? 279 00:20:26,434 --> 00:20:27,314 मुझे भी यही लगा। 280 00:20:29,312 --> 00:20:33,322 इन अपराधों के पीछे जिस इंसान या इंसानों का हाथ है, उन्हें ढूँढ़कर रहेंगे, 281 00:20:34,567 --> 00:20:37,987 और हम उन्हें कानून की कड़ी से कड़ी सज़ा सुनाएँगे। 282 00:20:38,738 --> 00:20:43,238 अगर वे पुलिसवालों को उनके ही घरों में मार रहे हैं, तो हमारे लिए कितना खतरा है? 283 00:20:43,326 --> 00:20:45,996 कोई खतरा नहीं है, क्योंकि आज के दिन, 284 00:20:46,079 --> 00:20:49,209 शहर के संविधान द्वारा मुझे जो अधिकार दिए गए हैं, उनके तहत 285 00:20:49,207 --> 00:20:52,207 मैंने खुद को पुलिस चीफ़ नियुक्त किया है। 286 00:20:52,210 --> 00:20:57,470 और जब तक अपराधी सलाखों के पीछे नहीं होंगे और उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा 287 00:20:57,465 --> 00:21:00,215 नहीं सुनाई जाएगी, मैं तब तक नहीं सोऊँगा। 288 00:21:03,012 --> 00:21:06,432 पर आप भला कानून लागू करने के बारे में क्या जानते हैं? 289 00:21:06,516 --> 00:21:10,226 हमें असली पुलिस चीफ़ और असली चीफ़ डिटेक्टिव की ज़रूरत है! 290 00:21:10,228 --> 00:21:12,358 शायद यह आपकी बात कर रहा है। 291 00:21:12,355 --> 00:21:17,275 बुरा मत मानिएगा, पर कोई यैंकी पुलिसवाला मारग्रेव के बारे में क्या जानता है? 292 00:21:17,360 --> 00:21:22,120 हमने 20 सालों से कोई कत्ल होता नहीं देखा, और अब चार हो चुके हैं। चार! दो दिनों में। 293 00:21:22,115 --> 00:21:25,575 मारग्रेव में कोई सीरियल किलर है या नहीं? 294 00:21:25,660 --> 00:21:27,620 ये हत्याएँ आपस में जुड़ी नहीं हैं। 295 00:21:27,704 --> 00:21:30,584 आपने रेस्तरां में जो जानवर गिरफ़्तार किया था? 296 00:21:30,665 --> 00:21:32,125 यह तुम्हारी बात कर रही है। 297 00:21:32,125 --> 00:21:34,835 इसके शहर में आते ही लोग मरने लगते हैं? 298 00:21:34,836 --> 00:21:38,456 आपने इसे जेल भेजा था, इसे छोड़ा क्यों? 299 00:21:41,426 --> 00:21:42,426 शांति! 300 00:21:43,011 --> 00:21:47,021 सभी लोग सुनें। मेहरबानी कीजिए। शांत हो जाइए। बैठ जाइए। 301 00:21:47,682 --> 00:21:48,602 बैठ जाइए। 302 00:21:49,600 --> 00:21:53,940 आप सब डरे हुए हैं, पर मिस्टर रीचर को निर्दोष साबित करने वाले ठोस सबूत हैं। 303 00:21:54,772 --> 00:21:56,942 और जो नहीं जानते, उन्हें बता दूँ 304 00:21:57,025 --> 00:22:00,645 मरने वालों में से एक आदमी मिस्टर रीचर का भाई, जोसेफ़ था। 305 00:22:00,737 --> 00:22:05,447 तो, यहाँ हम सब की तरह, वह भी इन कातिलों का पता लगाना चाहते हैं। 306 00:22:07,660 --> 00:22:13,420 पता है, पाँच साल पहले, जब मैंने क्लाइनर इंडस्ट्रीज़ का काम यहाँ शुरू किया, 307 00:22:13,416 --> 00:22:16,166 मारग्रेव का बुरा हाल था। 308 00:22:16,919 --> 00:22:20,839 टूटा-फूटा था। बड़ी सड़क पर लकड़ी के तख्ते लगे हुए थे, है न? 309 00:22:20,840 --> 00:22:25,890 पर मैंने खुद से कहा कि ये लोग दोबारा खड़े हो सकते हैं, है न? 310 00:22:25,887 --> 00:22:28,217 जो कुछ भी झेल सकते हैं। 311 00:22:28,765 --> 00:22:31,015 मुझे हमारी पुलिस पर भरोसा है। 312 00:22:31,017 --> 00:22:33,977 चीफ़ डिटेक्टिव फ़िन्ली पर भरोसा है, 313 00:22:34,062 --> 00:22:37,652 हमारे नए पुलिस चीफ़, मेयर टील पर भरोसा है। 314 00:22:38,816 --> 00:22:42,946 और यह पता लगाने के लिए कि इन घिनौने कामों के पीछे किसका हाथ है, 315 00:22:43,029 --> 00:22:47,239 जो भी पैसा चाहिए, जो भी साधन चाहिए, मैं वादा करता हूँ कि वह सब दूँगा। 316 00:22:48,534 --> 00:22:49,544 अपनी ज़बान देता हूँ। 317 00:23:05,551 --> 00:23:09,141 मेयर टील। कुछ बात कर सकता हूँ? 318 00:23:11,099 --> 00:23:12,729 अब चीफ़ टील हूँ, कैप्टन। 319 00:23:13,101 --> 00:23:14,481 बिल्कुल, गलती हो गई। 320 00:23:14,477 --> 00:23:18,767 आपको बताना चाहता हूँ कि दोनों मौका ए वारदात से फ़ोरेंसिक को आपस में मिलाकर 321 00:23:18,773 --> 00:23:21,943 - पैटर्न जानने की कोशिश करूँगा। - पैटर्न? 322 00:23:21,943 --> 00:23:24,993 शहर से बाहर का कोई आदमी जो किसी के साथ धोखा कर रहा था, 323 00:23:25,071 --> 00:23:27,451 मॉरिसन का उनसे क्या वास्ता हो सकता है? 324 00:23:27,532 --> 00:23:30,452 - यही... - इन हत्याओं का आपस में कोई संबंध नहीं है। 325 00:23:30,535 --> 00:23:34,825 अपने पेशे के दौरान, मॉरिसन ने अनगिनत अपराधियों को गिरफ़्तार किया। 326 00:23:34,831 --> 00:23:39,501 पुराना रिकॉर्ड छानों और उसने जिन बड़े से बड़े कमीनों को पकड़ा था, उनका पता लगाओ 327 00:23:39,502 --> 00:23:43,132 जो उसके बाद रिहा किए गए या पैरोल पर छोड़े गए, बीच में जो भी हुआ। 328 00:23:43,131 --> 00:23:48,551 तभी उसके कातिल को ढूँढ़ पाओगे। यही तुम्हारा आदेश है। समझे, कैप्टन? 329 00:23:48,553 --> 00:23:52,433 - और सड़क के पास जो लाशें मिलीं? - पुलिस अफ़सर को दीवार पर टाँगा गया! 330 00:23:54,809 --> 00:23:57,729 उसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए। 331 00:23:57,812 --> 00:24:01,322 या फिर मैसाचुसेट्स में अलग तरीके से काम करते थे? 332 00:24:03,025 --> 00:24:04,565 समझ गया। 333 00:24:14,704 --> 00:24:18,334 टील मॉरिसन की हत्या को बदले का रूप देना चाहता है। 334 00:24:18,416 --> 00:24:21,746 - मुझे चक्कर में फँसा दिया। - कहा था कि वह भ्रष्ट है। 335 00:24:21,836 --> 00:24:26,626 कमज़ोरी कड़वी लग सकती है, और यह एक आम बात है। 336 00:24:26,716 --> 00:24:28,756 पता है, कौन कमज़ोर नहीं है? 337 00:24:28,843 --> 00:24:29,803 क्लाइनर। 338 00:24:32,763 --> 00:24:35,023 तुम्हें षड्यंत्र के अलावा कुछ नहीं सूझता? 339 00:24:35,016 --> 00:24:39,976 जिनके पास इतनी दौलत और ताकत होती है, वे साधु नहीं होते। उसकी छानबीन करनी होगी। 340 00:24:39,979 --> 00:24:42,229 चाहते हो कि यह शहर तुमसे और नफ़रत करे? 341 00:24:42,315 --> 00:24:47,395 मॉरिसन की पुरानी फ़ाइलों में छुपे कमीनों के अलावा किसी की छानबीन नहीं कर पाऊँगा। 342 00:24:47,403 --> 00:24:50,413 नहीं, आप वही करने का नाटक करेंगे। रॉस्को भी। 343 00:24:50,406 --> 00:24:54,486 असली छानबीन के दौरान, हमें बचाते रहिए। जैसे जो की भाड़े वाली गाड़ी। 344 00:24:54,577 --> 00:24:57,497 ज़रूर कोई तो होगी, पर मौका ए वारदात पर नहीं थी। 345 00:24:57,580 --> 00:24:59,670 अब तुम बताओगे कि हमें क्या करना है। 346 00:24:59,749 --> 00:25:04,249 हाँ, और अगला काम हबल और उसके परिवार को लेकर है। उन्हें हिफ़ाज़त की ज़रूरत है। 347 00:25:04,337 --> 00:25:06,167 अगर हबल अब तक मर चुका हो, तब भी। 348 00:25:06,172 --> 00:25:10,382 अगर ये लोग बेचैन होने लगे, सोचने लगे कि शायद चार्ली को कुछ पता हो तो... 349 00:25:10,468 --> 00:25:11,678 मैं समझ गया। 350 00:25:11,761 --> 00:25:14,931 मैं पहले जिस एफ़बीआई दोस्त से बात करना चाहता था। 351 00:25:14,931 --> 00:25:19,441 उसका नाम पिकार्ड है। अटलांटा फ़ील्ड ऑफ़िस। तैयारी करके फ़ोन करूँगा। 352 00:25:19,435 --> 00:25:21,555 - मेरे पास फ़ोन नहीं है। - ले लो। 353 00:25:22,146 --> 00:25:23,436 पिकार्ड भरोसे के लायक है? 354 00:25:24,106 --> 00:25:27,686 सालों से उसे जानता हूँ। उसने मुझे सबसे अच्छी सलाह दी। 355 00:25:28,736 --> 00:25:30,526 "मारग्रेव वाली नौकरी मत लेना।" 356 00:25:36,369 --> 00:25:40,369 मिस्टर रीचर? मैं आपकी गिरफ़्तारी के लिए माफ़ी माँगना चाहूँगा। 357 00:25:41,207 --> 00:25:43,127 आपके भाई के बारे में सुनकर दुख हुआ। 358 00:25:43,793 --> 00:25:47,673 दुख की बात है जब ऐसी उम्र में किसी को यूँ मार दिया जाए। 359 00:25:47,672 --> 00:25:51,052 पर यकीन मानिए, हम कातिल को ढूँढ़कर रहेंगे। 360 00:25:52,009 --> 00:25:55,219 आपको तहकीकात के बारे में खबर देते रहने की खुशी होगी, 361 00:25:55,221 --> 00:25:58,561 बस जाने से पहले, अपना पता वगैरह दे जाइएगा। 362 00:25:58,641 --> 00:25:59,641 मैं नहीं जाऊँगा। 363 00:25:59,642 --> 00:26:02,902 मुझे लगा था कि आप बस यहाँ से गुज़र रहे थे। 364 00:26:02,979 --> 00:26:06,399 आपको गलत लगा। मुझे लगा कि कुछ समय रुकना चाहिए। 365 00:26:06,399 --> 00:26:08,859 मारग्रेव बड़ा अच्छा शहर है। 366 00:26:10,945 --> 00:26:12,065 हुआ करता था। 367 00:26:13,447 --> 00:26:15,027 हाल ही में नहीं रहा। 368 00:26:25,710 --> 00:26:28,840 तुम्हारे भाई के बारे में सुना। भगवान उस पर कृपा करे 369 00:26:29,714 --> 00:26:31,924 और प्लास्टिक के डब्बे में बंद करके रखे। 370 00:26:33,634 --> 00:26:37,604 - अपराधी को सज़ा देना चाहते हो? - सज़ा देना। न्याय। बदला। 371 00:26:38,597 --> 00:26:40,217 पूरे दल को ढूँढ़ रहा हूँ। 372 00:26:41,517 --> 00:26:43,637 शायद तुम अकेले नहीं हो। 373 00:26:44,020 --> 00:26:45,230 - मतलब? - मतलब यह 374 00:26:45,313 --> 00:26:50,323 कि शहर में स्पैनिश बोलने वाले तुम्हारे कोई दोस्त तो नहीं होंगे, है न? 375 00:26:50,318 --> 00:26:51,938 - नहीं। - समझ में आता है, 376 00:26:52,028 --> 00:26:57,528 क्योंकि दो लोग तुम्हारे बारे में पूछते हुए मेरी दुकान पर आए थे जो दोस्त नहीं लगे। 377 00:26:57,533 --> 00:26:59,703 संभलकर रहना, मिस्टर रीचर। 378 00:26:59,702 --> 00:27:02,462 आपको मेरी चिंता है, मिस्टर मोज़्ली? 379 00:27:02,455 --> 00:27:04,705 अपने हिसाब-किताब की चिंता है। 380 00:27:05,791 --> 00:27:09,421 शहर छोड़कर जाने से पहले, दोबारा हजामत करवाने की ज़रूरत हो सकती है। 381 00:27:09,420 --> 00:27:10,710 सच कहा। 382 00:27:11,422 --> 00:27:13,382 मेरे पति को रीचर पर भरोसा था। 383 00:27:14,175 --> 00:27:15,465 वह अच्छा इंसान है? 384 00:27:19,263 --> 00:27:20,473 मुझे लगता है। 385 00:27:21,891 --> 00:27:24,231 अभी हम पूरे यकीन से तो कुछ भी नहीं कह सकते, 386 00:27:25,227 --> 00:27:27,897 पर कुछ बुरा हो रहा है और रीचर हमारी मदद कर सकता है। 387 00:27:29,315 --> 00:27:30,355 मैं लौट आया। 388 00:27:30,858 --> 00:27:31,978 हम यहाँ हैं। 389 00:27:33,903 --> 00:27:35,613 खाने-पीने का सामान ले लीजिए। बच्चों के बैग तैयार कर लीजिए। 390 00:27:35,613 --> 00:27:36,823 हम कहाँ जा रहे हैं? 391 00:27:36,906 --> 00:27:40,406 फ़िन्ली का फ़ोन आया था, पिकार्ड नामक एफ़बीआई एजेंट आ रहा है। 392 00:27:40,493 --> 00:27:45,253 वह आपकी हिफ़ाज़त करेगा। मैंने एक बर्नर फ़ोन खरीदा है। यह रहा नंबर। 393 00:27:45,331 --> 00:27:48,081 तुम दोनों के साथ रहेंगे तो महफ़ूज़ महसूस करेंगे। 394 00:27:48,084 --> 00:27:49,754 हमें मामले पर काम करना है। 395 00:27:49,752 --> 00:27:54,092 पिकार्ड आपकी हिफ़ाज़त करेगा। आपके पति होते तो यही चाहते। 396 00:27:54,090 --> 00:27:57,720 उनका ज़िक्र भूत काल में क्यों कर रहे हो? 397 00:28:03,557 --> 00:28:07,397 मानकर चलना होगा कि पॉल मर चुका है। जेल में उसे मारने की कोशिश की गई। 398 00:28:07,395 --> 00:28:09,395 मॉरिसन और उसकी पत्नी को मार डाला। 399 00:28:09,397 --> 00:28:12,267 पूरी संभावना है उन्होंने उसे भी मार डाला। 400 00:28:12,358 --> 00:28:16,568 बाद में अफ़सोस करने का समय मिलेगा, आपको अपने बच्चों के बारे में सोचना होगा। 401 00:28:16,654 --> 00:28:19,874 आपको सामान बाँधना होगा। ठीक है? 402 00:28:21,283 --> 00:28:22,833 - चार्ली? - अच्छा। 403 00:28:30,126 --> 00:28:31,536 पिकार्ड का इंतज़ार करता हूँ। 404 00:28:54,108 --> 00:28:59,818 नाचो, नाचो... 405 00:29:02,867 --> 00:29:07,577 अच्छा, श्रीमान भविष्यवक्ता, बिली को नाचते रहना चाहिए? 406 00:29:08,789 --> 00:29:11,669 - सभी संकेत हाँ बताते हैं। - चलो, यार! 407 00:29:11,667 --> 00:29:15,087 नाचो, नाचो... 408 00:29:15,171 --> 00:29:16,091 ए! 409 00:29:20,885 --> 00:29:23,135 तुम लोगों को नाचने के लिए साथी चाहिए? 410 00:29:23,137 --> 00:29:25,427 तुम हम सब के साथ नाच पाओगे? 411 00:29:28,642 --> 00:29:29,562 देखते हैं। 412 00:29:31,729 --> 00:29:34,059 बिली के पापा हैं। चलो! 413 00:30:08,766 --> 00:30:11,436 हमें निकलना होगा। अब यहाँ खतरा है। 414 00:30:11,519 --> 00:30:14,229 - चलो। अभी! - मैं तैयार नहीं हूँ। 415 00:30:14,980 --> 00:30:18,230 लड़कियो! लूसी, आकर अपना बैग ले लो। 416 00:30:21,654 --> 00:30:23,744 अच्छा, ज़रूरत का सारा सामान ले लिया? 417 00:30:25,741 --> 00:30:28,291 ए। आराम से। 418 00:30:29,495 --> 00:30:30,405 मैं पिकार्ड हूँ। 419 00:30:36,043 --> 00:30:38,053 बंदूक नीचे करोगे? 420 00:30:44,343 --> 00:30:46,013 कहा था, अपने लिए बंदूक चाहिए। 421 00:30:48,430 --> 00:30:49,640 मैं बैग लेकर आता हूँ। 422 00:30:50,099 --> 00:30:52,309 अच्छा। चलो, लड़कियो। चलो। 423 00:30:52,810 --> 00:30:54,270 अंदर घुसो। 424 00:30:55,479 --> 00:30:57,519 लो, लूसी की पेटी लगाने में मदद करो। 425 00:30:58,774 --> 00:31:00,034 - बाप रे। - अच्छा। 426 00:31:00,276 --> 00:31:01,436 यह हमारे बीच की बात है। 427 00:31:01,527 --> 00:31:04,857 परिवार की हिफ़ाज़त का बंदोबस्त करने में समय लगता है। 428 00:31:04,947 --> 00:31:07,527 फ़िन्ली ने कहा कि एफ़बीआई को शामिल नहीं कर सकता, 429 00:31:07,533 --> 00:31:10,793 तो कुछ दिनों की छुट्टी लेकर, मैं खुद इन पर नज़र रखूँगा। 430 00:31:10,786 --> 00:31:13,746 मेरे लिए किसी तरह की कोई मुसीबत नहीं होनी चाहिए। 431 00:31:13,831 --> 00:31:15,871 यह मेरे पेशे का सवाल है। 432 00:31:15,958 --> 00:31:18,418 फ़िन्ली और मैं करीब हैं, पर उतने भी नहीं। 433 00:31:18,419 --> 00:31:20,959 - आपको कोई मुसीबत नहीं आएगी। - वही अच्छा होगा। 434 00:31:24,967 --> 00:31:27,087 मैंने उससे यह नौकरी लेने से मना किया था। 435 00:31:32,600 --> 00:31:34,060 अब, हमें काम पर लगना है। 436 00:31:34,143 --> 00:31:37,063 पता करती हूँ कि जो होमलैंड में क्या काम करता था। 437 00:31:37,146 --> 00:31:40,016 तुम्हें यह काम चुपचाप करना होगा। टील पीछे पड़ा है। 438 00:31:40,024 --> 00:31:42,234 - फ़िन्ली तुम्हें बताएँगे। - अच्छा। और तुम? 439 00:31:42,318 --> 00:31:44,738 मैं उस पहरेदार, स्पाइवी से मिलने जा रहा हूँ। 440 00:31:44,737 --> 00:31:49,067 जिसने उसे पैसे दिए, शायद वही यह सब कर रहा है। स्पाइवी से ही सब पता चलेगा। 441 00:31:49,158 --> 00:31:50,828 वह तुम्हें कुछ नहीं बताएगा। 442 00:31:51,785 --> 00:31:52,995 पूछने पर निर्भर करता है। 443 00:32:02,129 --> 00:32:04,799 टैनर स्पाइवी? चीफ़ डिटेक्टिव फ़िन्ली, मारग्रेव पीडी। 444 00:32:04,882 --> 00:32:06,842 जैक रीचर की तरफ़ से फ़ोन कर रहा हूँ। 445 00:32:07,509 --> 00:32:08,929 हाँ, वह बहुत गुस्से में है। 446 00:32:09,011 --> 00:32:13,521 उसने कहा कि तुम्हारी जेल में उसे तंग किया गया और अब मुकदमा चला रहा है। 447 00:32:13,599 --> 00:32:17,349 वह तुम्हारा कैदी था, और इसके चलते मैं अपनी नौकरी नहीं खो सकता। 448 00:32:17,353 --> 00:32:19,443 हम कहीं मिल सकते हैं? 449 00:32:19,438 --> 00:32:23,478 इससे पहले कि वकील लोग अपना काम शुरू करें, पूरी बात को ठीक से समझ लें? 450 00:32:26,278 --> 00:32:27,488 अच्छा। 451 00:32:29,657 --> 00:32:31,117 तुमसे वहीं मिलूँगा, कमीने। 452 00:32:41,377 --> 00:32:42,287 हैलो, स्पाइवी। 453 00:32:43,379 --> 00:32:44,919 देखो तो कौन आया है। 454 00:32:46,090 --> 00:32:50,800 पता है, मैं कभी डिटेक्टिव फ़िन्ली से नहीं मिला, पर उनके बारे में बहुत सुना है, 455 00:32:50,803 --> 00:32:55,563 और फ़ोन पर तुम्हारी आवाज़ बॉस्टन से आए अश्वेत आदमी जैसी तो नहीं लगी। 456 00:32:55,641 --> 00:32:59,521 समझ गया था कि तुम मुझे फँसा रहे हो, इसलिए सोचा कि एहसान चुका दिया जाए। 457 00:33:04,942 --> 00:33:08,112 तुम्हें जेल में ही उनके हाथों मर जाना चाहिए था। 458 00:33:08,112 --> 00:33:10,572 काफ़ी कम दर्द होता। 459 00:33:11,156 --> 00:33:12,026 अलविदा। 460 00:33:20,082 --> 00:33:21,002 चलो। 461 00:33:27,297 --> 00:33:32,757 नहीं। यह बहुत छोटी है। तकलीफ़देह होगी। 462 00:33:32,845 --> 00:33:35,305 पेट में लगी गोली से कम तकलीफ़देह होगी, बेवकूफ़। 463 00:33:35,389 --> 00:33:38,309 समझदारी यही होगी कि मुझे यहीं गोली मार दो, 464 00:33:38,392 --> 00:33:40,312 पर वह तुमने अभी तक नहीं किया। 465 00:33:40,394 --> 00:33:44,194 भरे हुए शराबखाने के बाहर गोली चलाकर लोगों का ध्यान नहीं खींचना चाहते, 466 00:33:44,273 --> 00:33:46,283 या मुझे मालिक के पास ले जाने को कहा है 467 00:33:46,275 --> 00:33:47,855 ताकि जान सके मुझे क्या पता है। 468 00:33:50,154 --> 00:33:54,454 जो भी हो, इसका यह मतलब है कि मेरे कुछ करने पर, तुम हिचकिचाओगे। 469 00:33:55,159 --> 00:33:58,539 और पता है न, केटो ने हिचकिचाने के बारे में क्या कहा था? 470 00:33:59,580 --> 00:34:00,830 "जो भी हिचकिचाएगा..." 471 00:34:10,090 --> 00:34:11,800 कमीने, मैं तुझे काट डालूँगा। 472 00:34:42,498 --> 00:34:45,288 वहीं रुक जाओ! माइक-7 है। 473 00:34:45,292 --> 00:34:50,422 मुझे ब्लू कैट पर मदद चाहिए! दौड़ते हुए संदिग्ध का पीछा कर रहा हूँ! दूसरा भाग गया। 474 00:34:56,261 --> 00:34:59,811 अच्छा। हाँ। शुक्रिया। बाय। 475 00:35:00,849 --> 00:35:03,809 एविस और हर्ट्ज़, दोनों ने यह पुष्टि की है कि पूरे राज्य में कोई लापता 476 00:35:03,811 --> 00:35:05,311 भाड़े की गाड़ी नहीं मिली। 477 00:35:05,312 --> 00:35:08,272 और कितनों के जवाब आने बाकी हैं? छह? 478 00:35:08,357 --> 00:35:10,437 सिर्फ़ अटलांटा हवाई अड्डे में... 479 00:35:14,112 --> 00:35:15,742 जैसे सोचा था, वैसा नहीं हुआ। 480 00:35:17,366 --> 00:35:18,406 वैसे... 481 00:35:20,786 --> 00:35:23,116 यह अलग है। तुम्हें टाँके लगाने होंगे। 482 00:35:23,413 --> 00:35:24,583 नहीं, नहीं चाहिए। 483 00:35:26,959 --> 00:35:29,289 ठीक है। तो सुपरग्लू ही ठीक है। 484 00:35:30,045 --> 00:35:32,665 अभी-अभी जॉर्जिया राज्य पुलिस से बात हुई। 485 00:35:32,673 --> 00:35:36,093 ब्लू कैट वाली लड़ाई में शामिल कोई भी पकड़ा नहीं गया। 486 00:35:36,093 --> 00:35:38,223 उनसे पूछताछ कर पाते तो अच्छा होता। 487 00:35:38,220 --> 00:35:41,680 अगली बार इस तरह का काम अकेले मत करने बैठना। 488 00:35:41,682 --> 00:35:46,142 - कहा था "हमारे साथ" काम कर सकते हो। - वह झांसे में नहीं आया तो मेरी गलती नहीं। 489 00:35:46,228 --> 00:35:49,688 मैंने जी-तोड़ कोशिश की, फिर भी आप जैसी आवाज़ नहीं निकाल पाया। 490 00:35:49,690 --> 00:35:52,690 तुम्हें वॉरबर्टन भेजा जा चुका है, 491 00:35:52,693 --> 00:35:56,783 स्थानीय लोगों को तुमने मारा-पीटा, और पार्किंग में कुछ गुंडों से भिड़े... 492 00:35:56,864 --> 00:36:00,284 वे गुंडे नहीं थे। शायद फ़ौजी थे या पहले फ़ौज में रह चुके थे। 493 00:36:00,284 --> 00:36:02,624 - दक्षिण अमरीकी। - तुम यह कैसे बता सकते हो? 494 00:36:02,703 --> 00:36:05,213 मुझे उन्हें मारने में दस सेकेंड लगते। 495 00:36:05,289 --> 00:36:07,329 कैसे पता कि दक्षिण अमरीकी फौजी थे? 496 00:36:07,416 --> 00:36:09,456 स्पैनिश बोल रहे थे, ग्लॉक 17 थीं 497 00:36:09,543 --> 00:36:10,923 और एक ने जो तरीका अपनाया, 498 00:36:11,003 --> 00:36:12,713 रेसी नामक मार्शल आर्ट था। 499 00:36:12,713 --> 00:36:15,843 दक्षिण अमरीकी विशेष बल के अलावा कोई उसका इस्तेमाल नहीं करता। 500 00:36:17,801 --> 00:36:19,851 और, अगर वह न होते, तो दस सेकेंड में उन्हें खत्म कर देता। 501 00:36:19,845 --> 00:36:22,965 इसमें दक्षिण अमरीकी फ़ौज का हाथ क्यों होगा? 502 00:36:22,973 --> 00:36:24,063 मुझे नहीं पता। 503 00:36:24,141 --> 00:36:25,891 मारग्रेव में कभी ऐसे किसी को देखा है? 504 00:36:25,893 --> 00:36:27,353 तुम्हारे आने से पहले नहीं। 505 00:36:27,436 --> 00:36:30,146 तो वे भाड़े के हैं। किसी के कहने पर कर रहे हैं। 506 00:36:30,147 --> 00:36:31,147 हो गया। 507 00:36:31,148 --> 00:36:33,478 कुछ समझ नहीं आता कि यहाँ क्या हो रहा है। 508 00:36:33,567 --> 00:36:37,907 अगर तुम दक्षिण अमरीकी फ़ौज और स्पाइवी के बारे में बोल चुके तो मैं कहना चाहूँगी। 509 00:36:37,905 --> 00:36:41,235 जो सीक्रेट सर्विसेज़ विभाग के लिए काम कर रहा था। 510 00:36:41,325 --> 00:36:44,075 - क्या कर रहा था? - यह किसी ने नहीं बताया, लेकिन... 511 00:36:44,161 --> 00:36:48,871 वे डाक की हेरफेर से लेकर राष्ट्रपति की हिफ़ाज़त तक सब करते हैं। 512 00:36:48,874 --> 00:36:52,464 तुम्हारा भाई किसी भी चीज़ में शामिल हो सकता था। 513 00:36:52,461 --> 00:36:55,761 जालसाज़ी? हबल करंसी खरीदने बेचने में माहिर था। 514 00:36:55,756 --> 00:36:58,506 पैसा हर अपराध की जड़ होता है। 515 00:36:58,592 --> 00:37:02,432 नशा, बंदूकें, इंसानों की तस्करी, सब कुछ पैसे के इर्द-गिर्द घूमता है। 516 00:37:02,429 --> 00:37:05,929 मैंने तहकीकात दफ़्तर के यहाँ वॉइसमेल छोड़ा है। 517 00:37:05,933 --> 00:37:10,443 जब लोग औरों के काम में ताक-झाँक करें जोकि वे नहीं चाहते, तो चोट पहुँचती है। 518 00:37:10,437 --> 00:37:13,107 शायद जो तुम्हारी तरह अन्वेषक था। 519 00:37:13,190 --> 00:37:14,110 अच्छा तर्क लगाया। 520 00:37:16,443 --> 00:37:19,363 - शुक्रिया, डॉक्टर। - अब तुम कहाँ चले? 521 00:37:19,363 --> 00:37:21,993 होमलैंड सिक्यूरिटी का फ़ोन कल ही आएगा, और 522 00:37:22,074 --> 00:37:24,494 स्पाइवी को बात बिगड़ने का पता चला होगा। 523 00:37:24,493 --> 00:37:27,373 क्योंकि उसके मालिक गड़बड़ करने पर जान ले लेते हैं, 524 00:37:27,371 --> 00:37:31,251 मुझे लगता है कि वह कहीं भाग गया होगा। मैं उसके घर की तलाशी लूँगा। 525 00:37:31,333 --> 00:37:33,673 जेल के पहरेदार का पता खुलेआम नहीं मिलेगा, 526 00:37:33,669 --> 00:37:35,959 और दफ़्तर सुबह ही खुलेंगे। 527 00:37:35,963 --> 00:37:38,883 मैं पता लगाकर, खुद इस मामले को संभालूँगा। 528 00:37:38,966 --> 00:37:41,886 तुम जाकर थोड़ा आराम कर लो। 529 00:37:43,220 --> 00:37:45,430 - मैं बीयर पीने जा रहा हूँ। - बिल्कुल नहीं। 530 00:37:45,514 --> 00:37:47,354 तुमने टाउन हॉल में लोगों को देखा, 531 00:37:47,349 --> 00:37:50,269 वे फ़्रैंकेन्स्टाइन की तरह तुम्हारे पीछे पड़ जाएँगे। 532 00:37:50,352 --> 00:37:52,352 फ़्रैंकेन्स्टाइन डॉक्टर था। 533 00:37:52,354 --> 00:37:56,324 फ़्रैंकेन्स्टाइन के शैतान के पीछे भागे थे। हर छोटी बात मायने रखती है। 534 00:37:57,985 --> 00:37:59,735 तुम अपनी सराय पर वापस जाओगे। 535 00:38:00,570 --> 00:38:04,570 मैं शराबखाने में जाकर बैठूँगा, बीयर लूँगा, और इस सब के बारे में सोचूँगा। 536 00:38:04,658 --> 00:38:09,578 फिर तुम्हें किसी की बात पसंद नहीं आएगी और उसका सिर फोड़ डालोगे। दोबारा। 537 00:38:09,663 --> 00:38:10,913 यह नहीं होगा। 538 00:38:10,998 --> 00:38:14,248 तुम अभी अपनी सराय जाकर बिस्तर पर सो सकते हो, 539 00:38:14,251 --> 00:38:18,211 या आवारा घूमने के लिए गिरफ़्तार कर लूँ और तुम मेरी जेल में सो सकते हो। 540 00:38:18,213 --> 00:38:20,843 यह आवारा नहीं है, काम के सिलसिले में घूम रहा है। 541 00:38:22,175 --> 00:38:23,175 क्या? 542 00:38:32,060 --> 00:38:35,400 इसका पीछा करती रहो। देखना कि सीधे सराय वापस जाए। 543 00:38:48,076 --> 00:38:53,116 ए। मैं समझती हूँ। पिछले कुछ दिनों में, तुमने एक भाई खोया और चार लड़ाइयाँ हुईं। 544 00:38:53,123 --> 00:38:55,583 तुम्हें शराब की सख्त ज़रूरत है। 545 00:39:00,464 --> 00:39:03,844 सीमा पार, अलाबामा में एक छोटा सा क्लब है। 546 00:39:04,426 --> 00:39:07,796 वहाँ तुम्हें कोई नहीं जानता। ठंडी बीयर, मस्त गाने। 547 00:39:09,097 --> 00:39:11,097 पर तुम्हें अदब से पेश आना होगा। 548 00:39:13,351 --> 00:39:16,441 शायद तुम्हारी पसंद के ब्लूज़ गाने भी सुनाएँ। 549 00:39:19,566 --> 00:39:20,476 अच्छा। 550 00:39:21,401 --> 00:39:22,611 मेरे साथ मेरे घर चलो। 551 00:39:22,611 --> 00:39:25,701 वर्दी बदलकर कुछ और पहन लूँ, 552 00:39:25,781 --> 00:39:30,081 और हमें पेट्रोल पंप जाना होगा, और तुम्हारे लिए साफ़-सुथरी कमीज़ लेनी होगी। 553 00:39:31,328 --> 00:39:34,828 आप डबल्यूजीयूटी को सुन रहे हैं, ब्लूज़ जो आपके होश उड़ा दें। 554 00:39:34,915 --> 00:39:38,625 सीफ़स और विगिन्स का "पुलिस डॉग ब्लूज़" सुनिए, जिसे असल में मरहूम, 555 00:39:38,627 --> 00:39:40,667 महान ब्लाइंड ब्लेक ने रिकार्ड किया। 556 00:39:40,754 --> 00:39:43,224 ए, यह वही है न जो तुम्हें पसंद है? ब्लेक? 557 00:39:44,091 --> 00:39:44,931 हाँ। 558 00:39:47,511 --> 00:39:48,471 अच्छा है। 559 00:40:08,406 --> 00:40:09,316 शुक्रिया। 560 00:40:12,327 --> 00:40:13,577 घुमाकर नहीं खुलेगा। 561 00:40:19,793 --> 00:40:20,713 दिखावा कर रहे हो। 562 00:40:34,599 --> 00:40:35,889 पहले से ठीक लग रहा है? 563 00:40:36,685 --> 00:40:38,435 बुरा भी नहीं लग रहा। 564 00:40:40,272 --> 00:40:42,072 शुरुआत अच्छी है, है न? 565 00:40:51,116 --> 00:40:52,696 पैट्सी के गाने बजा रहे हैं। 566 00:40:52,701 --> 00:40:55,001 - उसका मतलब समझते हो? - नहीं। 567 00:40:56,580 --> 00:40:59,080 मतलब हमें नाचना होगा। यही कानून है। 568 00:41:00,292 --> 00:41:01,212 नाचना नहीं आता। 569 00:41:01,293 --> 00:41:05,013 तुम कह रहे हो कि तुम्हारी माँ ने अपने बेटों को नाचना नहीं सिखाया? 570 00:41:05,005 --> 00:41:06,005 सिखाया था। 571 00:41:06,006 --> 00:41:09,796 जब लोगों को नाचने को कहता हूँ, तो उससे पहले काफ़ी मार-पीट होती है। 572 00:41:10,218 --> 00:41:15,768 अच्छा है कि इस बार मैं कह रही हूँ। चलो, फ़्रैंकेन्स्टाइन के शैतान। 573 00:42:34,469 --> 00:42:35,849 तुम्हारी जैकेट नहीं चाहिए। 574 00:42:37,973 --> 00:42:40,143 अब चलो भी, यार। 575 00:42:53,697 --> 00:42:55,487 मेरी जैकेट ले लेनी चाहिए थी। 576 00:42:56,950 --> 00:42:58,290 मैं कोई बच्ची नहीं हूँ। 577 00:43:04,749 --> 00:43:06,129 यह देखो। 578 00:43:09,963 --> 00:43:13,173 ए, शांति रखो, यार। हम मारग्रेव से दूर हैं। 579 00:43:13,258 --> 00:43:16,048 उतने भी दूर नहीं हैं। जब "अभी" कहूँ, तब झुक जाना। 580 00:43:44,372 --> 00:43:45,462 क्या बात है? 581 00:43:45,457 --> 00:43:49,997 बड़ी सड़क से पूरब को जाती सड़क पर पानी जम गया है। आज कोई आगे नहीं जा पाएगा। 582 00:43:56,051 --> 00:43:57,681 पास में कोई सराय है? 583 00:44:07,312 --> 00:44:10,362 माफ़ करना, मेरी गाड़ी में तुम्हारे नाप का कुछ नहीं था। 584 00:44:11,191 --> 00:44:15,151 कह सकती थी कि तिरपाल या सर्कस का तंबू है। 585 00:44:15,820 --> 00:44:19,660 अजीब बात है। मुझे वेंडिंग मशीन से एक नमूना मिला। 586 00:44:23,286 --> 00:44:26,036 - हमेशा इतना ढंग का खाना खाते हो? - भूख लगी थी। 587 00:44:26,039 --> 00:44:29,209 मुझे लगा कि देर से कमरे में खाना नहीं देंगे। 588 00:44:30,377 --> 00:44:31,587 अरे, हाँ। 589 00:44:31,961 --> 00:44:34,011 सीधे क्लार्क बार उठा लिया। 590 00:44:34,714 --> 00:44:36,094 यही सबसे अच्छे होते हैं। 591 00:44:36,674 --> 00:44:40,644 बचपन में, जिस भी अड्डे पर रहा, हर दुकान पर मिल जाते थे। 592 00:44:40,637 --> 00:44:45,387 हम जहाँ भी होते, जो और मुझे क्लार्क बार हमेशा मिल जाते थे। 593 00:44:48,603 --> 00:44:51,403 - आधा चाहिए? - नहीं। मुझे ज़ैगनट ज़्यादा पसंद है। 594 00:44:51,398 --> 00:44:52,938 ज़ैगनट किसी को पसंद नहीं। 595 00:44:53,608 --> 00:44:55,988 - क्या कहा? - अभी क्या खा रही हो? 596 00:44:56,194 --> 00:44:57,494 मुझे स्वाद पढ़कर सुनाओ। 597 00:44:58,947 --> 00:45:00,277 ज़ोर से। 598 00:45:00,573 --> 00:45:02,243 "तीखा केजन क्रॉटेटर।" 599 00:45:03,034 --> 00:45:05,454 देखो। मेरे लिए क्लार्क बार ही चलेगा। 600 00:45:11,751 --> 00:45:13,421 तुम नीचे ठीक हो? 601 00:45:14,629 --> 00:45:16,209 इससे बदतर जगहों में सोया हूँ। 602 00:45:19,134 --> 00:45:20,264 काफ़ी घूमे-फिरे हो? 603 00:45:21,886 --> 00:45:23,716 मैं कभी मारग्रेव से बाहर नहीं गई। 604 00:45:25,265 --> 00:45:26,885 कभी मन ही नहीं किया। 605 00:45:28,435 --> 00:45:31,225 जब से इस शहर का निर्माण हुआ, मेरा परिवार यहीं पर था। 606 00:45:32,063 --> 00:45:32,983 टील परिवार की तरह। 607 00:45:33,815 --> 00:45:35,225 भाड़ में जाएँ टील। 608 00:45:35,650 --> 00:45:39,490 कॉनक्लिन परिवार ने यह शहर खड़ा किया, टील परिवार ने लूटा। कैस्पर टील ने 609 00:45:40,238 --> 00:45:44,198 रेलमार्ग वालों से दोस्ती कर ली। किसानों से उनकी ज़मीनें छीन लीं 610 00:45:44,284 --> 00:45:46,664 और उनके खेतों के बीच में पटरियाँ बिछा दीं। 611 00:45:46,661 --> 00:45:48,831 मारग्रेव में अभी भी परिवार वाले हैं? 612 00:45:49,581 --> 00:45:53,331 जब छोटी थी, तभी मेरे माँ-बाप गुज़र गए, पर मेरे पास ग्रे था। 613 00:45:54,002 --> 00:45:54,962 ग्रे? 614 00:45:55,128 --> 00:45:57,208 फ़िन्ली से पहले, उनकी जगह मैं थी। 615 00:45:59,132 --> 00:46:00,842 माँ-बाप के सबसे अच्छे दोस्त थे। 616 00:46:04,554 --> 00:46:05,474 हमेशा... 617 00:46:06,639 --> 00:46:09,099 मेरा खयाल रखते थे, दूसरे पिता की तरह। 618 00:46:09,184 --> 00:46:12,104 पुलिस की नौकरी के बारे में सब कुछ सिखाया। 619 00:46:12,187 --> 00:46:16,607 कैसे मामला सुलझाना है, अपने लेख और फ़ाइलें सजाकर रखो। 620 00:46:17,233 --> 00:46:22,163 मैंने उनसे बढ़कर कोई नकचढ़ा इंसान नहीं देखा। 621 00:46:23,156 --> 00:46:25,736 मतलब, उनके सिर पर दो बाल थे, 622 00:46:25,742 --> 00:46:29,332 फिर भी हफ़्ते में एक बार मोज़्ली से उन्हें कटवाने जाया करते। 623 00:46:30,830 --> 00:46:32,620 पर उनकी ज़िंदगी में भी अंधेरा था। 624 00:46:35,084 --> 00:46:37,804 वह बहुत उदास रहते थे। 625 00:46:38,880 --> 00:46:41,880 कभी शादी नहीं की। बच्चे नहीं थे। पीते थे। 626 00:46:44,219 --> 00:46:48,099 तकरीबन एक साल पहले, गराज के कुंडे से खुद को लटका लिया था। 627 00:46:49,349 --> 00:46:50,559 सुनकर दुख हुआ। 628 00:46:51,851 --> 00:46:54,021 हमेशा मुझे जन्मदिन पर डेज़ी दिया करते। 629 00:46:56,189 --> 00:47:00,439 मुझे डेज़ी सबसे ज़्यादा पसंद हैं। तुम बताओ। 630 00:47:01,361 --> 00:47:02,531 स्नैपड्रैगन। 631 00:47:04,239 --> 00:47:05,779 अच्छा नाम, जल्दी से मरते नहीं। 632 00:47:07,283 --> 00:47:08,163 हाँ। 633 00:47:08,576 --> 00:47:10,866 हाँ। मैं भी ऐसे किसी को जानती हूँ। 634 00:47:11,913 --> 00:47:14,503 नहीं, मैं यह नहीं पूछ रही थी, मैं तो... 635 00:47:15,124 --> 00:47:18,344 अगर तुम्हारे परिवार में कोई है। जिसके बारे नहीं जानती। 636 00:47:18,336 --> 00:47:21,206 नहीं। बस एक जो ही बचा था। 637 00:47:25,927 --> 00:47:28,847 कुछ दिन पहले, शराबखाने में जाकर अगर ब्लाइंड ब्लेक का वह गाना न सुना होता, 638 00:47:28,930 --> 00:47:31,470 तो शायद मुझे यह जानने में सालों लग जाते कि वह मर चुका है। 639 00:47:33,935 --> 00:47:34,765 खैर, 640 00:47:35,228 --> 00:47:37,148 इन हालात के बावजूद, 641 00:47:40,441 --> 00:47:42,321 तुमसे मिलकर अच्छा लगा। 642 00:47:43,820 --> 00:47:45,570 मुझे भी तुमसे मिलकर अच्छा लगा। 643 00:47:47,031 --> 00:47:48,451 गुड नाइट, रीचर। 644 00:47:53,246 --> 00:47:54,536 गुड नाइट, रॉस्को। 645 00:48:29,741 --> 00:48:32,661 काम शुरू करने से पहले, मुझे ढंग का नाश्ता चाहिए। 646 00:48:32,744 --> 00:48:34,254 ज़ैगनट से बात नहीं बनेगी। 647 00:48:34,329 --> 00:48:36,329 तुम्हें क्लार्क बार खाना चाहिए था। 648 00:48:36,914 --> 00:48:37,834 हाँ। 649 00:49:21,292 --> 00:49:22,212 कोई नहीं है। 650 00:49:25,004 --> 00:49:25,964 कोई नहीं है। 651 00:49:27,090 --> 00:49:30,390 जब वे अंदर आए, तो फूलों वाली जगह में से आए। 652 00:49:30,385 --> 00:49:31,505 रबड़ के जूते। 653 00:49:33,471 --> 00:49:34,721 मुझे मारने आए थे? 654 00:49:34,806 --> 00:49:38,726 शायद मेरे लिए आए होंगे। मेरी गाड़ी सामने खड़ी थी। 655 00:49:47,151 --> 00:49:50,661 जल्दी मिलेंगे 656 00:49:50,655 --> 00:49:52,735 शायद वे दोबारा आना चाहते हैं। 657 00:49:52,824 --> 00:49:54,494 सच में बंदूक की ज़रूरत पड़ेगी। 658 00:51:41,015 --> 00:51:43,015 संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम 659 00:51:43,017 --> 00:51:45,097 रचनात्मक पर्यवेक्षक जनक कविरत्न